फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बिगड़ रहे हैं हालात, संक्रमण के साथ बढ़ रही है मृत्युदर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Fri, 05 Jun 2020 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र में  गुरुवार तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77, 796
  • गुरुवार को राज्य में 2,933 नए कोरोना संक्रमित मिले
  • महाराष्ट्र में ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या में फिर तेजी आई है। वहीं, संक्रमितों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। गुरुवार को राज्य में 2,933 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 123 लोगों की मौत हो गई। इसमें से अकेले मुंबई में सबसे ज्यादा 48 लोगों की जान गई। महाराष्ट्र में 31 मई को जहां मौत का आंकड़ा 3.37 फीसदी था, वहीं चार दिन में बढ़कर 3.48 फीसदी हो गया है। दूसरी ओर एक जून से चार जून के बीच एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या में 11.29 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या में 9.32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे साफ है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ोत्तरी हो रही हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  गुरुवार तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77, 796 हो गई जबकि मौतों का आंकड़ा 2,710 तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में बीते 24 घंटे के अंदर 1,439 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हजार 931 हो गई है, जिसमें से 1465 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत खुलेंगी दुकानें

महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद आर्थिक गतिविधियों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक-1 गाइडलाइन के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक अब दुकानें ऑड-ईवन फॉर्मूले पर खुलेंगी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से गुरुवार को आदेश जारी किया गया है कि सड़क के एक तरफ की दुकान एक दिन पूरे वर्किंग घंटे के दौरान खुलेंगी, जबकि सड़क के दूसरे तरफ की दुकान दूसरे दिन। इसके साथ ही सात जून से अखबार की प्रिंटिंग और वितरण की भी इजाजत दे दी गई है।

विज्ञापन


लेकिन इस बारे में 7 जून को ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा प्राइवेट ऑफिसों को 10 फीसदी स्टाफ के साथ 8 जून से दफ्तर खोलने की इजाजत दी गई है। साथ ही, स्कूल-कॉलेजो को भी गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन

मुंबई में फंसे मजदूरों के लिए 25 लाख

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के वकील सगीर अहमद खान के उस अनुरोध को स्वीकार किया जिसमें उन्होंने मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के लोगों को घर भेजने की व्यवस्था करने के लिए 25 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। वकील का कहना था कि इन पैसों का इस्तेमाल रेलवे टिकट के इंतजाम के लिए किया जा सकता है।

वकील खान का कहना था कि वह यह रकम पीएम केयर फंड या सीएम केयर फंड में नहीं जमा कराना चाहते है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने वकील के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रजिस्ट्रार जनरल के दफ्तर में 25 लाख रुपये जमा करने की इजाजत दे दी है। खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें