फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में व्यक्ति के साथ मारपीट, गटर में गिरने से मौत

Fri, 24 Apr 2020 11:04 AM IST
आसिम खान पीटीआई, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में कोविड-19 रोगी होने के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई थी जब लॉकडाउन के बीच गणेश गुप्ता कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला था। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सड़क पर गश्त करते देख उसने दूसरा रास्ता पकड़ लिया, जहां चलते समय उसके खांसने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि लोगों ने कोविड-19 के मरीज होने के संदेह में उसपर हमला कर दिया जिससे वह एक गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें