फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 15 हजार के पार, चार लाख से अधिक संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 05:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना के कहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में मृतकों का आंकड़ा 15,000 के पार हो गया है। शनिवार को एक दिन में 9,601 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,711 हो गई है जिनमें से 1,49,214 एक्टिव मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक कुल 15,316 लोग कोरोना महामारी के चलते दम तोड़ चुके हैं। हालांकि कुल संक्रमितों में से 2,66,883 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसमें से शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 10,725 लोग संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से घर गए।

इस तरह राज्य में रिकवरी दर 61.82 फीसदी और मृत्युदर 3.55 फीसदी है। फिलहाल, प्रदेश में 9,08099 लोग होम क्वारंटीन और 38,947 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।

मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 15 हजार के पार
मुंबई में शनिवार तक एक लाख 15 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 87,906 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे के अंदर 45 लोगों की मौत हो गई जबकि 1047 नए मरीज सामने आए। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,731 है। वहीं, मुंबई से सटे ठाणे में 94,564 संक्रमित हुए हैं जिसमें से 2626 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें