फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Maharashtra: संक्रमित मरीजों की संख्या 230 हुई, सामने आए 10 नए मामले

Tue, 31 Mar 2020 02:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर देश में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित केरल और महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है।

विज्ञापन


इनमें से एक पांच मुंबई, तीन पुणे और दो बुल्ढाना में सामने आए हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी है। वहीं अभी तक राज्य में इस वायरस से 10 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के विभिन्न हिस्से में सोमवार तक 4,538 लोगों को पृथक किया गया था, जिनमें से 3,876 लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 220 इससे संक्रमित पाए गए थे।

मार्च महीने की सैलरी से कटेंगे वेतन
कोरोना से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर प्रदेश को राजकोषीय घाटा का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने आदेश जारी कर कहा है कि सीएम और सभी एमएलए-एमएलसी सहित सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन में मार्च महीने के लिए 60 फीसदी की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रेड ए और बी अधिकारियों के वेतन में 50 फीसदी और ग्रेड सी के कर्मचारियों के वेतन में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। ग्रेड डी के कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
 


 
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों की जीआईएस मैपिंग शुरू की

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर में कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों की जीआईएस मैपिंग शुरू कर दी है और शहर में कोविड-19 के संक्रमण की निगरानी तथा उसे और फैलने से रोकने के लिए वार रूम स्थापित किए हैं। बीएमसी के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले ज्यादा हैं उनके मानचित्र महानगरपालिका की वेबसाइट पर पोस्ट किेए जाएंगे ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि मानचित्रों की मदद से इन इलाकों के निवासी सतर्क रह कर ज्यादा एहतियात बरत सकते हैं और किसी भी काम के लिए उन इलाकों में जा रहे लोग आसानी से बचाव के उपाय कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों - अश्विनी भिडे और डॉ रामास्वामी एन को प्रतिनियुक्ति पर बीएमसी में भेजा है ताकि देश की आर्थिक राजधानी में घातक बीमारी के प्रसार पर लगाम लगाई जा सके।

बीएमसी ने अपने आपदा नियंत्रण कक्ष में कोरोना वार रूम भी गठित किया है जो हर वक्त काम करेगा । साथ ही योजना, बचाव एवं वैश्विक महामारी के प्रबंधन संबंधी गतिविधियां यहां की जाएंगी। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक भिडे वार रूम के समन्वयक के तौर पर काम करेंगे जो कोविड-19 बीमारी का डेटा एकत्र कर उसका आकलन करेगा। बीएमसी संचालित चार मेडिकल कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्रों और नर्सिंग कॉलेज के दूसरे एवं तीसरे वर्ष के छात्रों को भी कुछ निश्चित जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें