फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 7,924 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 227 की मौत

Tue, 28 Jul 2020 05:02 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी जांच करते हुए - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी का तांडव झेल रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राज्य में 7,924 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 227 लोगों की मृत्यु हो गई। हालांकि अच्छी खबर यह रही कि जितने संक्रमित हुए उससे ज्यादा 8,706 लोग एक दिन में स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि सोमवार तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,83,723 हो गई जबकि कोरोना संक्रमण से कुल 13,883 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 2,21,944 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे रिकवरी दर 57.84 फीसदी हो गया है। वहीं, मृत्युदर 3.62 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,47,592 हो गई है। सूबे में 9,22,637 लोग होम क्वारंटीन और 44,136 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।

मुंबई में मृतकों की संख्या घटी, ठाणे में बढ़ी
देश में कोरोना के कहर से परेशान आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या में कमीं आई। मुंबई में बीते 24 घंटे में 39 की मौत हुई जबकि इससे सटे ठाणे में 40 लोगों की जान गई। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में 129 मौतें हुई जबकि 3110 नए संक्रमित सामने आए। मुंबई महानगर स्थित ठाणे, उल्हासनगर, मीरारोड-भाइंदर, भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, पालघर, नवी मुंबई, पनवेल और रायगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 2,27376 है और कोरोना से 9,154 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पुणे में 52 संक्रमितों की गई जान
महाराष्ट्र में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके पुणे मंडल में बीते 24 घंटे में 52 लोगों की जान गई और 2354 नए संक्रमित सामने आए। पुणे मंडल के पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, सातारा में कुल कोरोना संक्रमितों  की संख्या 89,426 है जबकि 2397 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

मुंबई में संक्रामक रोग अस्पताल बनाने के लिए उद्धव ने मांगी पीएम मोदी से मदद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पास संक्रामक रोग अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को नोएडा, मुंबई और कोलकाता में कोविड-19 जांच केंद्रों का डिजिटल उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ बातचीत करते हुए ठाकरे ने यह मांग रखी। ठाकरे ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मुंबई शहर के पास स्थायी संक्रामक रोग अस्पताल स्थापित करना चाहता हूं, जहां इलाज के लिए रोगियों को भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही, यहां अनुसंधान भी किए जाएंगे। मुझे इसके निर्माण में आपका सहयोग और मदद चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें