फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट

Tue, 04 May 2021 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इनमें कोरोना के लक्षण भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है।  इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि  जानवर से लोगों में कोरोना फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

 


लोगों से जानवरों में फैलने की आशंका 
चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा। वहीं जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी इस रिपोर्ट के आने से पहले संक्रमित हो गए थे इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शेरों की देखभाल करने वालों से ही शेरों में संक्रमण हुआ हो।




पिछले साल न्यूयॉर्क के जू में 8 बाघ संक्रमित पाए गए थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल न्यूयार्क के एक चिड़ियाघर में 8 बाघ और शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा इससे पहले हांगकांग और डेनमार्क में कुत्तों और बिल्लियों में कोरोना वायरस पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों के लिए दो दिन बंद रहेगा जू
जानवरों में संक्रमण के बाद नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें