सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 1,165 नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 20,228 पहुंच गया। पुलिस के एक और संक्रमित एएसआई समेत 48 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अकेले मुंबई में 27 लोगों की जान गई है। आर्थिक राजधानी में ही 12,864 संक्रमित मिले हैं।
गुजरात में 394 नए मामले : गुजरात में 394 नए मरीजों के साथ 7,797 संक्रमित हो गए। दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हालात जानने अहमदाबाद में हैं।
हाल-ए-मर्जः बीते पांच दिन
तारीख केस मौत डिस्चार्ज
5 मई 3875 194 1399
6 मई 2680 111 1022
7 मई 3561 89 1084
8 मई 3390 103 1273
9 मई 3320 95 307