फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in india: तीन दिन में संक्रमित दस हजार पार, हर रोज मिले 3300 से ज्यादा केस

Sun, 10 May 2020 05:06 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • अब तक 1,981 की गई जान, ठीक होने वाले मरीजों की दर 30% हुई
  • सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाले देशों में भारत सातवें स्थान पर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में तीन दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हजार के पार पहुंच चुकी है। लगातार तीसरे दिन 3,300 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बीते पांच दिन में यह चौथी बार है, जब तीन हजार से ज्यादा मरीज 24 घंटे में ही मिले हैं। शनिवार को 3,320 मरीज मिले हैं। इसी के साथ, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 59,662 हो गई।

विज्ञापन


बीते दिन में 95 लोगों की मौत हुई, जबकि 1,307 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक संक्रमण से 1,981 लोगों की जान जा चुकी है। 30 फीसदी की रिकवरी दर के साथ 17,847 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना अस्पतालों की संख्या बढ़ने के साथ संक्रमण की जांच में भी तेजी आई है। शनिवार को 95 हजार जांच की गईं। भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाले देशों में शामिल हो गया है। इस सूची में भारत का स्थान सातवां है। पहला अमेरिका का है, जहां 86 लाख टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन


50 लाख टेस्ट कर दूसरे नंबर पर रूस, 28 लाख के साथ तीसरे पर जर्मनी, 25 लाख के साथ चौथे पर इटली व 19 लाख के साथ स्पेन पांचवें और 16 लाख टेस्ट के साथ ब्रिटेन छठे स्थान पर है। रूस को छोड़ सिर्फ भारत में कुल जांच में 3.91 फीसदी ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में 15 लाख 23 हजार 213 टेस्ट हो चुके हैं।


सीएपीएफ में 116 नए केस कुल संक्रमित 650 हुए
केंद्रीय सुरक्षा बलों में शनिवार तक 116 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित 650 हो गए। 24 घंटे में सर्वाधिक 62 जवान सीआरपीएफ में संक्रमित हुए हैं और अब तक 231 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली स्थित 31वीं बटालियन में 137 मामले मिले हैं। इन सभी का मंडोली में इलाज चल रहा है। 

  • दूसरे सबसे बल बीएसएफ में 35 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 256 हो गई है। ज्यादातर मामले दिल्ली व त्रिपुरा में तैनात कर्मियों के हैं।
  • सीआईएसएफ में 13 नए केस के साथ तादाद 48 हो गई है। सीआईएसएफ में सबसे ज्यादा मामले 31 दिल्ली मेट्रो में तैनात कर्मियों के हैं।
  • आईटीबीपी में 6 नए मामलों के साथ 100 हो गए। एसएसबी में अब तक 18 मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 20 हजार पार हुए मरीज

सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 1,165 नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 20,228 पहुंच गया। पुलिस के एक और संक्रमित एएसआई समेत 48 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अकेले मुंबई में 27 लोगों की जान गई है। आर्थिक राजधानी में ही 12,864 संक्रमित मिले हैं।

गुजरात में 394 नए मामले : गुजरात में 394 नए मरीजों के साथ 7,797 संक्रमित हो गए। दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हालात जानने अहमदाबाद में हैं।

हाल-ए-मर्जः बीते पांच दिन
तारीख    केस    मौत    डिस्चार्ज
5 मई    3875    194    1399
6 मई    2680    111    1022
7 मई    3561    89      1084
8 मई    3390    103    1273
9 मई    3320    95        307
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें