फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: महाराष्ट्र में आज 1165 नए मामले, 48 लोगों की मौत

Sat, 09 May 2020 11:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3320 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है, जिनमें 39,834 सक्रिय हैं, 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 76, आंध्र प्रदेश में 43, कर्नाटक में 36 और उत्तराखंड में चार नए मामले दर्ज किए गए हैं।  यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 09-May-2020

बिहार में आज 16 और पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 611 हुई

बिहार में आज 16 और कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 611 हो गई है: बिहार सरकार

10:43 PM, 09-May-2020

बिहार: आईजी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों का हो कोरोना टेस्ट

बिहार: आईजी (मुख्यालय) नैय्यर हसनैन खान ने राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखकर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों के कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है।

10:41 PM, 09-May-2020

 86वीं बटालियन बीएसएफ अंबासा के 17 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैः त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब 

विज्ञापन
10:26 PM, 09-May-2020

प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि पीएम केयर्स फंड का ऑडिट किया गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह कोरोना वायरस के संकट से निपटने के मकसद से बने 'पीएम केयर्स' कोष का ऑडिट सुनिश्चित करें।उन्होंने ट्वीट किया, 'पीएम केयर्स कोष को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रेलवे जैसे बड़े सरकारी उपक्रमों से काफी पैसा मिला। यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि इस कोष का ऑडिट हो तथा पैसे लेने और खर्च करने का रिकॉर्ड जनता के समक्ष उपलब्ध हो।' कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भी कहा था कि पीएम केयर्स कोष का ऑडिट होना चाहिए।

10:22 PM, 09-May-2020

तेलंगाना में आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

तेलंगाना में आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1163 हो गई है: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
10:03 PM, 09-May-2020

भारतीय रेलवे ने अब तक 300 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं

भारतीय रेलवे ने अब तक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के लिए आज सुबह तक हमें केवल दो श्रमिक विशेष ट्रेनों के लिए मंजूरी मिली, एक अजमेर शरीफ से और अन्य एर्नाकुलम से: रेलवे मंत्रालय 

09:53 PM, 09-May-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 129 नए मामले, तीन की मौत

राजस्थान में आज कोरोना के 129 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3708 हो गई है, जबकि राज्य में अब तक 106 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1440 है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

09:50 PM, 09-May-2020

मुंबई में कोरोना कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ाकर 2646 कर दी गई

मुंबई में कोरोना कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ाकर 2646 कर दी गई है इस बात की जानकारी बीएमसी ने दी। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में अब तक कोरोना के 12864 मामले सामने आए हैं और अब 489 मौतें हुई हैं।

09:25 PM, 09-May-2020

केरल में रविवार को पूर्ण बंद का एलान

केरल सरकार ने अगले आदेश तक रविवार को पूरे राज्य में पूर्ण बंद का निरीक्षण करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल जारी किया है।

 

'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन सीएसटी से गोंडा के लिए रवाना
महाराष्ट्रः मुंबई के सीएसटी स्टेशन से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर गोंडा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन

09:10 PM, 09-May-2020

अहमदाबाद में कोरोना के 280 नए मामले, 20 की मौत

अहमदाबाद में कोरोना के 280 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,540 हो गई है और अब तक 363 लोगों की जान जा चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हुई
कांगड़ा में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हो गई हैः राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान

08:57 PM, 09-May-2020

बीएसएफ में कोरोना के 35 और नए मामले, संक्रमितों की संख्या 250 के पार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। बीएसएफ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 250 के पार हो गई है।

08:48 PM, 09-May-2020

महाराष्ट्र में आज 1165 नए मामले, 48 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज राज्य में 1165 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 228 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:28 PM, 09-May-2020

सीआरपीएफ में आज 62 नए मामले

सीआरपीएफ में आज 62 नए मामले सामने आए हैं। सीआरपीएफ में कुल मामले अब 234 हो गए हैं, जिनमें से 231 सक्रिय मामले हैं :सीआरपीएफ

झारखंड में सक्रमितों की संख्या 156 हुई
झारखंड के धनबाद में आज कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। मुंबई से लौटे थे दोनों पीड़ित। राज्य में कुल केस 156 हुएः नितिन मदन कुलकर्णी, स्वास्थ्य सचिव झारखंड

मिजोरम हुआ कोरोना फ्री
अस्पातल से आखिरी मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद मिजोरम कोरोना फ्री राज्य बन गया है। 

07:57 PM, 09-May-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 394 नए पॉजिटिव केस

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 394 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 7797 हो गई है, जिसमें 2091 ठीक/डिस्चार्ज और 472 मौतें शामिल हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 675 हुई
हरियाणा में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 675 गई है। इनमें 290 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि नौ लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 376 है। राज्य में मामलों की दोहरी दर 9 दिन हैः हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

असमः डेंटल कॉलेज के एक छात्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया
गुवाहाटी के रीजनल डेंटल कॉलेज के एक छात्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। असम में पॉजिटिव मामलों की संख्या 59 हो गई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

पुड्डुचेरी में 17 मई तक शराब की दुकानें बंद
पुड्डुचेरी सरकार ने 17 मई तक पुडुचेरी में शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। 

07:39 PM, 09-May-2020

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा कल सुबह 10 बजे करेंगे सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा कल सुबह 10 बजे सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना पर बातचीत करेंगे। इसमें राज्यों के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) शामिल होंगे। वहीं, इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में नीती आयोग के सदस्य, गृह मंत्रालय के सचिव,  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव, आपदा प्रबंधन के सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव भी शामिल होंगे।   

07:33 PM, 09-May-2020

तमिलनाडु में आज कोरोना के 526 नए मामले, चार लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 526 नए मामले सामने आए और 4 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 6535 हो गई है। अब तक राज्य में कोरोना के कारण 44 लोगों की मौत हो गई है। 6535 में से 1867 मामले कोआंबेडु बाजार से जुड़े हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,664 है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग

07:18 PM, 09-May-2020

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड-19 का पूर्ण स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ मिलकर काम कर रही है। एक बयान में बताया गया कि टीके का विकास आईसीएमआर के पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में अलग किए गए वायरस के 'उप-प्रकार' का इस्तेमाल कर किया जएगा।स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई ने बयान में कहा, 'दो साझेदारों के बीच टीके के विकास पर काम शुरू हो चुका है। आईसीएमआर-एनआईवी टीके के विकास के लिए बीबीआईएल को सतत मदद उपलब्ध कराएगा।'

07:01 PM, 09-May-2020

नासिक पुलिस मुख्यालय के हेड कांस्टेबल साहेबराव खरे की कोरोना से मौत

नासिक पुलिस मुख्यालय के हेड कांस्टेबल साहेबराव झिप्रू खरे की आज कोरोना के कारण मौत हो गईः महाराष्ट्र पुलिस

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 23 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 23 नए मामले सामने आए, जिसमें 21 मामले बापूधाम कॉलोनी सेक्टर -26 से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 169 हो गई हैः चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

आईएनएस जलाश्व 698 लोगों को लेकर आ रहा
आईएनएस जलाश्व मालदीव में फंसे 698 लोगों को लेकर कोच्चि आ रहा है। जलाश्व के साथ चल रहे हैं नेवी के वेस्टर्न कमांड के अन्य जहाज।

 

10 सेंट्रल टीमें करेंगी इन राज्यों का दौरा
कोरोनाः केंद्र गुजरात, यूपी, तमिलनाडु, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में 10 सेंट्रल टीमें भेजेगा। महाराष्ट्र का पहले ही दौरा कर चुकी है केंद्र की टीम।

06:39 PM, 09-May-2020

पंजाब में सक्रमितों की संख्या बढ़कर 1762 हुई

पंजाब में आज 31 नए मामले सामने आए। यहां सक्रमितों की संख्या बढ़कर 1762 हो गई है। सक्रिय मामले 1574 हैं और कोरोना के कारण अब तक 31 मौतें हुई हैं: पंजाब स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड में चार और मामले, संक्रमितों की संख्या 67 हुई
उत्तराखंड में चार और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 67 हो गई। 

छत्तीसगढ़ में आज पांच और मरीज ठीक हुए
छत्तीसगढ़ में आज पांच और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 16 मामले सक्रिय हैं और सभी स्थिर हैं: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव

छत्तीसगढ़ सरकार ने छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का एलान किया
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवासी मजदूरों, जरूरतमंद लोगों को लिए छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का एलान किया।

06:35 PM, 09-May-2020

बंगलूरूः लॉकडाउन में सिगरेेंट की अवैध बिक्री में शामिल दो पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड

बंगलूरूः लॉकडाउन के दौरान सिगरेट की अवैध बिक्री में शामिल दो पुलिस इंस्पेक्टरों को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने दी। 

06:32 PM, 09-May-2020

बीएमसी के नए आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आज धारावी क्षेत्र का दौरा किया

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नए आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आज धारावी क्षेत्र का दौरा किया और कोरोना स्थिति और उपायों का जायजा लिया।
 

06:26 PM, 09-May-2020

जम्मू और कश्मीर के छात्रों के जल्द से जल्द एयरलिफ्ट करें

जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला को पत्र लिखकर बांग्लादेश में फंसे हुए जम्मू और कश्मीर के छात्रों के जल्द से जल्द एयरलिफ्ट करने का अनुरोध किया है जिससे कि छात्र ईद के त्योहार से पहले घर पहुंच सकें।

06:23 PM, 09-May-2020

बिहारः मुजफ्फरपुर में इंसेफेलाइटिस के कारण एक बच्चे की मौत

बिहारः मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में आज एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। एईएस से पीड़ित कुल 21 बच्चों को इस साल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 की मौत हो गई: एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ सुनील कुमार

06:12 PM, 09-May-2020

मुंबई के धारावी में आज 25 नए पॉजिटिव केस, एक की मौत

मुंबई के धारावी में आज 25 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। यहां अब तक 833 पॉजिटिव मामले हैं और 27 मौतें हुई हैं। 222 लोगों को आज छुट्टी दी गई: बृहन्मुंबई नगर निगम

बांग्लादेश, ढाका से लौट 129 भारतीय
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट से आज बांग्लादेश, ढाका से लौटने वाले 129 भारतीय दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए।

05:47 PM, 09-May-2020

कर्नाटक में आज कोरोना के 41 नए मामले

कर्नाटक में आज कोरोना के 41 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 794 हो गई है, जिसमें 30 मौतें और 386 डिस्चार्ज शामिल हैं। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 377 है: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

जम्मू और कश्मीर में कुल मामले 836
कल से 13 नए पॉजिटव मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 836 हो गई है: जम्मू और कश्मीर सरकार का 

05:23 PM, 09-May-2020

केरल में अब कोरोना के 17 सक्रिय मामले

केरल में आज दो पॉजिटिव मामले सामने आए। दोनों विदेश से लौटने वाले हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 17 हो गए हैं: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

05:19 PM, 09-May-2020

रेलवे ने 302 विशेष ट्रेनों से 3 लाख से अधिक प्रवासियों को घर तक पहुंचाया है

भारतीय रेलवे ने 1 मई से 302 विशेष ट्रेनों का संचालन किया और कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 3 लाख से अधिक प्रवासियों को घर पहुंचाया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

05:16 PM, 09-May-2020

ITBP के छह और जवान कोरोना पॉजिटिव

पिछले 24 घंटों में छह नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब तक सेना में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 100 (सभी दिल्ली में) हो गई हैः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) 

05:10 PM, 09-May-2020

प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली 10 ट्रेनों को हरी झंडी

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली 10 ट्रेनों को राज्य में प्रवेश करने के लिए हरी झंडी दी है। कल तेलंगाना से एक ट्रेन मालदा पहुंचेगी। छोटी कारों के लिए 6000 इनबाउंड पास को मंजूरी दी गई है: राज्य के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय

05:01 PM, 09-May-2020

अन्य राज्यों में फंसे लगभग 6000 पश्चिम बंगाल के निवासी राज्य वापस लौटे- गृह सचिव

पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने शनिवार को कहा कि अन्य राज्यों में फंसे लगभग 6000 पश्चिम बंगाल के निवासी राज्य वापस लौट आए हैं।

04:52 PM, 09-May-2020

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मुलाकात की

गांधीनगर: अहमदाबाद सिविल अस्पताल का दौरा करने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मुलाकात की।

04:41 PM, 09-May-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 108 नए मामले, 11 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 108 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1786 हो गई है और अब तक 99 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या राज्य में 1243 हैः पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय

04:39 PM, 09-May-2020

ओडिशा में कुल पॉजिटिव केस 294

गंजाम में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। सभी सूरत से लौटे थे। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 294 हो गए: ओडिशा सरकार

ओमान के मस्कट से भारत आने के लिए तैयार हैं
ओमान के मस्कट से भारत आने के लिए तैयार हैं 177 यात्री और 4 नवजात। तीन लोगों के पार्थिव शरीर भी कोच्चि जा रहे विमान से भेजा जा रहा हैः मस्कट में भारतीय दूतावास



 

04:37 PM, 09-May-2020

तमिलनाडु में 11 मई से आवश्यक दुकानें खुलेंगी

तमिलनाडु में 11 मई से आवश्यक दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक और स्टैंडअलोन और नजदीकी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम (चेन्नई में साढ़े 10 से शाम 6 बजे तक) खुल सकती हैं। चाय की दुकानों को केवल सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक राज्य भर में खोलने की अनुमति है।
 

04:34 PM, 09-May-2020

प्रवासी मजदूर, छात्र, श्रद्धालु, पर्यटक आदि KSRTC/NWKRTC/NEKRTC की बसों को किराए पर लेकर दूसरे राज्य जा सकते हैं। प्रशासन से लेनी होगी अनुमतिः कर्नाटक सरकार

04:09 PM, 09-May-2020

अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान

अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
 

04:04 PM, 09-May-2020

यहां काम करने के दौरान मुझे आंख में चोट लगी। डॉक्टरों ने मुझे ऑपरेशन करने से मना कर दिया और मुझे केरल में करवाने का सुझाव दिया। भारत लौटने में मदद के लिए मैं भारतीय दूतावास का बहुत आभारी हूं:  भारतीय यात्री
 


मैं केरल के कोच्चि से हूं। मेरी मां गंभीर रूप से बीमार है और वहां दूसरों के देखभाल के अधीन है। मैं भारत सरकार और भारतीय दूतावास का शुक्रगुजार हूं कि मुझे वापसी की यात्रा करने में मदद की। 
 

03:57 PM, 09-May-2020

अल्पसंख्यक वर्ग भी कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में बराबर योगदान दे रहा है

समाज के अन्य वर्गों की तरह अल्पसंख्यक वर्ग भी कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में बराबर योगदान दे रहा हैः मुख्तार अब्बास नकवी

वंदे भारत मिशनः ढाका से 129 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान।
 

03:26 PM, 09-May-2020

शराब की होम डिलीवरी से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा

शराब की होम डिलीवरी से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। हमने अपना 2017 का चुनाव इस वादे पर लड़ा कि हम एक 'नशा मुक्त' पंजाब बनाएंगे। मुझे विश्वास है कि सीएम इस पर भी गौर करेंगे: ममता आशू, कांग्रेस पार्षद और पंजाब के मंत्री बीबी आशू की पत्नी

03:17 PM, 09-May-2020

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा दिए एक आदेश को चुनौती देते हुए आज सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की है। मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अपने आदेश में कोरोना लॉकडाउन के दौरान राज्य संचालित शराब की सभी दुकानों को बंद करने और केवल ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी है।

03:07 PM, 09-May-2020

ममता सरकार के दावे को रेलवे ने किया खारिज

रेलवे के अधिकारी ने आठ ट्रेन चलाने के तृणमूल कांग्रेस के दावे पर कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए कोई प्रवासी स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए हमारे पास राज्य की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

02:45 PM, 09-May-2020

राजस्थान में 76 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3655 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 76 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3655 हो गई है। जिसमें से 1526 सक्रिय हैं और 103 लोगों की मौत हो गई है।

02:36 PM, 09-May-2020

एम्स निदेशक बोले- कोरोना से डर का कलंक जुड़ा हुआ है

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया विशेष विमान से शनिवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया और कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। गुलेरिया ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोरोना से अभी भी एक कलंक जुड़ा हुआ है। कई लोगों को अस्पताल आने और टेस्ट करवाने में डर लगता है। यह एक मुद्दा है। इस वजह से यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है और अस्पताल में उसे देरी से भर्ती किया जाता है तो इससे मृत्यु दर में वृद्धि होती है।

गुलेरिया ने कहा कि बुजुर्ग लोग या पहले से बीमारी से पीड़ित लोगों में कोरोना के गंभीर संक्रमण होने का अधिक जोखिम रहता है। यदि आपके पास घर के बुजुर्ग लोग हैं, तो आपको अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। हल्के लक्षणों को देखने के तुरंत बाद स्वास्थ्य परीक्षण करें।

02:30 PM, 09-May-2020

वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से आज मुंबई पहुंचेंगे भारतीय

वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से एयर इंडिया का पहला विमान आज मुंबई के लिए रवाना होगा। फिलहाल लंदन एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

02:25 PM, 09-May-2020

उत्तराखंड में चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 67 हुई

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में आज कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।
 

02:00 PM, 09-May-2020

हैदराबाद में बिना मास्क निकलने पर होगी कार्रवाई

हैदराबाद सिटी पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि तेलंगाना पुलिस विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक एप तैयार कर रहा है। जिसके जरिए हम बिना मास्क के घूम रहे व्यक्ति की तस्वीर लेंगे, हम इस पर काम कर रहे हैं कि उस व्यक्ति को चालान कैसे भेजा जाए।

01:51 PM, 09-May-2020

सीआईएसएफ के 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में उसके 13 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित सीआईएसएफ जवानों की संख्या 48 हो गई है।

01:21 PM, 09-May-2020

सूरत में प्रवासी मजदूरों ने फिर किया विरोध-प्रदर्शन

गुजरात में कोरोना लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी कामगारों ने आज एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रवासी श्रमिक कुछ अन्य मुद्दों के साथ-साथ अपने राज्यों में वापस भेजने की मांग कर रहे हैं।

सूरत के संयुक्त पुलिस आयुक्त डीएन पटेल ने बताया कि आज सुबह करीबआठ बजे, लगभग 500-1000 लोग यहां इकट्ठा हुए और अपने राज्यों में वापस भेजने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्हें नियंत्रित करने के लिए उचित बल का प्रयोग किया गया और लगभग 55-60 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लगभग 50-60 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

01:06 PM, 09-May-2020

कर्नाटक में रेस्तरां, पब और बार में शराब बिक्री की मिली छूट

कर्नाटक सरकार ने कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के बीच रेस्तरां, पब और बार में खुदरा मूल्य पर शराब की बिक्री की अनुमति दी है, लेकिन शर्त है कि 17 मई तक आप शराब घर ले जा सकते हैं, बार, पब या रेस्तरां में बैठकर नहीं पी सकते हैं। इस आदेश के बाद आज शिवमोगा में शराब की बिक्री के लिए रेस्तरां और बार खुले नजर आए। एक बार के मालिक ने बताया कि हमारे व्यवसाय को कोई लाभ नहीं हो रहा है। केवल मौजूदा स्टॉक को खत्म कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य बार मालिक ने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। पिछले दो महीनों से हमारे दुकान बंद थे, जिसकी वजह से हमें काफी नुकसान हुआ है।

12:56 PM, 09-May-2020
Kuala Lumpur International Airport - फोटो : ANI

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर की जा रही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

वंदे भारत मिशन के तहत आज कई भारतीय मलयेशिया से भारत आएंगे। मलयेशिया के कुआलालंपुर से त्रिची (तमिलनाडु) की फ्लाइट पकड़ने से पहले कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

12:49 PM, 09-May-2020

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अमित शाह और ममता बनर्जी से की अपील

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैंने परसों गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की थी। उन्होंने मुझे बताया था कि वह पश्चिम बंगाल सरकार से लगातार पूछ रहे हैं कि उन्हें प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए कितनी ट्रेनों की जरूरत है, लेकिन दो दिन पहले तक राज्य सरकार ने सूची नहीं भेजी थी। मुझे आज पता चला कि राज्य सरकार ने आठ ट्रेनें मांगी हैं। मैं राज्य सरकार और अमित शाह जी से अपील करता हूं कि वे साथ मिलकर काम करें और बंगाल के फंसे हुए प्रवासी कामगारों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

12:42 PM, 09-May-2020

आंध्र प्रदेश में 43 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1930 हुई

आंध्र प्रदेश के स्टेट नोडल ऑफिसर अर्जा श्रीकांत ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1930 और मृतकों की संख्या 44 हो गई है।

12:40 PM, 09-May-2020

कर्नाटक में 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 789 हुई

कर्नाटक राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक, राज्य में आठ मई शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 789 हो गई है। जिसमें से 379 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:54 AM, 09-May-2020
Dr Harsh Vardhan, Union Health Minister - फोटो : ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति की आशंका नहीं रखते हैं, लेकिन फिर भी हमने पूरे देश को सबसे खराब स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि देश में कोरोना मृत्यु दर लगभग 3.3 फीसदी बनी हुई है और रिकवरी दर 29.9 फीसदी तक बढ़ गई है, ये बहुत अच्छे संकेतक हैं। पिछले तीन दिनों के लिए दोहरीकरण की दर लगभग 11 दिन रही है, पिछले सात दिनों में यह 9.9 दिन हो गए हैं।

11:48 AM, 09-May-2020

दिल्ली आने के लिए ढाका एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय नागरिक

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत दिल्ली जाने के लिए भारतीय नागरिक ढाका हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। यहां से आज उन्हें घर ले जाया जाएगा। 129 यात्रियों को एयर इंडिया की उड़ान के लिए बुक किया गया है।

11:40 AM, 09-May-2020

संजय झा के आरोप पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया पलटवार

बिहार के मंत्री संजय कुमार झा के आरोप पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि उनसे (प्रवासी मजदूरों) पैसा लेना उचित नहीं है, वे पिछले दो महीनों से आश्रय गृहों में रह रहे थे। टिकटों के भुगतान के लिए उनके पास पैसे कहां से आएंगे, इसलिए दिल्ली सरकार ने भुगतान किया। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

11:39 AM, 09-May-2020

महाराष्ट्र में अब तक 714 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बताया गया है कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 648 सक्रिय हैं, 61 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच की मौत हो गई है।। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

11:28 AM, 09-May-2020

कश्मीर के 365 विद्यार्थी 18 बसों में भोपाल से आज घर होंगे रवाना

लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में फंसे 360 से अधिक कश्मीरी विद्यार्थियों को शनिवार दोपहर को भोपाल से वातानुकूलित बसों द्वारा वापस कश्मीर रवाना किया जाएगा।जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में फंसे 365 कश्मीरी विद्यार्थियों को भोपाल से शनिवार दोपहर बाद 18 एसी बसों से रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को फिलहाल भोपाल के बाहरी इलाके गांधीनगर में स्थित एक निजी स्कूल में ठहराया गया है। भोपाल के जिलाधिकारी तरुण पिथोड़े और अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार रात को इस स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि कश्मीरी विद्यार्थियों का एक समूह इंदौर से भी रवाना होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में फंसे लगभग 400 कश्मीरी छात्रों को उनके घर भेजने के लिए जरूरी व्यवस्था करने का आग्रह किया था।

11:23 AM, 09-May-2020

नोएडा पुलिस कमिश्नर ने एयर इंडिया से किया अनुरोध

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने एयर इंडिया से अनुरोध किया है कि उसके क्रू मेंबर जो नोएडा में रहते हैं और इस समय प्रत्यावर्तन उड़ानों में तैनात हैं, उन्हें वापस लाए जा रहे भारतीय नागरिकों पर केंद्रीय प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और इस अवधि के दौरान उन्हें दिल्ली में रखा जाना चाहिए।

11:19 AM, 09-May-2020

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने स्कूलों को फीस के संबंध में दिए निर्देश

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि इस शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। माता-पिता को शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की शेष फीस और एक बार में 2020-21 के लिए शुल्क का भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें मासिक / तिमाही भुगतान का विकल्प दिया जाना चाहिए।

11:15 AM, 09-May-2020

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने पर राजनीति शुरू

प्रवासी मजदूरों के दिल्ली से बिहार पहुंचने पर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि मैंने दिल्ली के एक मंत्री के एक ट्वीट को देखा कि जिसमें कहा गया है कि वे उन 1200 प्रवासियों के टिकट का भुगतान कर रहे हैं जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे हैं। मेरे पास उनकी सरकार द्वारा बिहार सरकार से धन की प्रतिपूर्ति (अदायगी) के लिए भेजा गया पत्र है।

झा ने कहा कि एक तरफ आप यह कहते हुए क्रेडिट ले रहे हैं कि आप उन्हें अपने पैसे वापस भेज रहे हैं और दूसरी तरफ आप बिहार सरकार से पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं।

10:48 AM, 09-May-2020

एम्स निदेशक ने अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को दी सलाह

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मिलकर कर उन्हें कोरोना वायरस के इलाज पर सलाह दी।

10:44 AM, 09-May-2020

अलीगढ़ में स्कूल खोले जाने पर शिक्षा अधिकारी ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि कुछ शिक्षकों को दुविधा हुई और उन्होंने 2-3 जगह स्कूल खोल दिए। स्पष्ट आदेश जारी करके फ्रंट शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि कहीं भी स्कूल नहीं खोला जाएगा। अगर कोई शिक्षक उसी गांव में रहता है तो बच्चों के घर जाकर उन्हें पढ़ा सकते हैं।

10:29 AM, 09-May-2020

अमित शाह ने प्रवासी मजदूरों को लेकर ममता बनर्जी को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए उन्हें राज्य सरकार का सहयोग प्राप्त नहीं हो पा रहा है। शाह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली ट्रेनों को राज्य सरकार अनुमति नहीं दे रही है। पश्चिम बंगाल तक ट्रेनों को नहीं आने देना प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है।
 

10:25 AM, 09-May-2020

जागरूक करने के लिए सड़क पर पेंटिंग बनाई

जम्मू-कश्मीर के जम्मू की एक छात्रा ने लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए सरवाल इलाके में सड़क पर पेंटिंग बनाई।

10:20 AM, 09-May-2020

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस कर रही जांच

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लोगों के पास और पहचान पत्र की जांच कर रही है।

10:01 AM, 09-May-2020

उत्तराखंड में स्मार्ट एप की मदद से क्वारंटीन लोगों पर रखी जा रही नजर

उत्तराखंड में देहरादून के आईटी पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल रूम में होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर जीपीएस ट्रैकिंग की मदद से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार तक यहां करीब 2200 लोग होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं। स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार एक एप की मदद से लोगों पर नजर रखी जा रही है।

देहरादून के जिलाधिकारी और  स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि क्वारंटीन किया गया कोई भी व्यक्ति 50 मीटर के दायरे से बाहर नहीं जा सकता है, अगर वो ऐसा करता है तो कंट्रोल रूम को इसक अलर्ट मिल जाता है, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो लोग राज्य में लौट रहे हैं, उन्हें अपने स्मार्टफोन में आईजीआईएस जियो-लोकेटर एप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है।

09:56 AM, 09-May-2020

कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने के नियमों में संशोधन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी देने के नियमों में संशोधन किया है। मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए संशोधित निर्वहन नीति जारी की है।

09:26 AM, 09-May-2020

राजस्थान में 57 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3636 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 57 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3636 हो गई है और अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:20 AM, 09-May-2020

आईआरसीटीसी की रसोई में टीटीई और पार्सल स्टाफ

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मजदूरों को खाना पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आईआरसीटीसी की रसोई में खाना तैयार किया जा रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रसोई में स्टाफ की काफी कमी है इसलिए रेलवे का टिकट चेकिंग स्टाफ, पार्सल स्टाफ भी रसोई में खाना बनाने में मदद कर रहा है।

09:00 AM, 09-May-2020

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59662 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3320 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है, जिनमें 39,834 सक्रिय हैं, 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:42 AM, 09-May-2020
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

भूपेश बघेल ने केंद्र से मांगे 30000 करोड़ रुपये के पैकेज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के प्रकोप के कारण आर्थिक संकट को रोकने के लिए राज्य के लिए तीन महीने में 30,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की। उन्होंने पीएम से 30,000 करोड़ रुपये में से 10,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने का आग्रह किया है।

07:54 AM, 09-May-2020

आज आठ विमान भारतीयों के लेकर पहुंचेगा देश

वंदे भारत मिशन के तहत, भारतीय नागरिकों को लेकर आने वाली आठ उड़ानें आज पहुंचेंगी। इन उड़ानों में - ढाका से दिल्ली (आगमन तीन बजे तक), कुवैत से हैदराबाद (आगमन शाम 6.30 बजे), मस्कट से कोचीन (आगमन शाम 8.50 बजे), शारजाह से लखनऊ (आगमन शाम 8.50 बजे),  कुवैत से कोचीन (आगमन शाम 9.15 बजे), कुआलालंपुर से  त्रिची (आगमन शाम 9.40 बजे), लंदन से मुंबई (देर रात 1.30 बजे) और दोहा से कोचीन (देर रात 1.40 बजे) शामिल हैं।
 

07:43 AM, 09-May-2020
Liquor shop - फोटो : ANI

शराब की दुकान के बाहर अभी से लग गई लाइन

लॉकडाउन 3.0 का आज छठा दिन है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानें खुलने की छूट देने के बाद लगातार शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। दिल्ली के गोल मार्केट में एक शराब की दुकान के बाहर अभी से ही लाइन लगनी शुरू हो गई है, कुछ लोगों ने लाइन में अपनी जगह पर हेलमेट, पानी की बोतल, बैग और अपना अन्य सामान रखा है।

07:17 AM, 09-May-2020

बिहार जाने के लिए प्रवासी श्रमिकों ने खरीदी साइकिल

दिल्ली: नरेला में प्रवासी मजदूरों ने बिहार के छपरा जाने के लिए साइकिल खरीदी है और उसी से अपने घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। रामबली कुमार ने बताया रजिस्ट्रेशन के लिए कई जगह गया लेकिन कह रहे हैं कि अभी इसकी कोई सुविधा नहीं है।

07:11 AM, 09-May-2020

बिहार: वैशाली जिले के भगवानपुर क्वारंटीन केंद्र में लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उचित भोजन या पानी नहीं दिया जा रहा है और उन्हें समय पर भोजन नहीं दिया जा रहा है। डीएम उदिता सिंह ने इस मामले में जांच करने की बात कही है।

07:06 AM, 09-May-2020

रेल हादसे में मारे गए प्रवासी श्रमिकों के शव उनके घर भेजे गए

महाराष्ट्र: औरंगाबाद के पास कल मालगाड़ी चढ़ने से जिन 16 मजदूरों की मौत हो गई थी उनके पार्थिव शरीर को कल रात मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही एक स्पेशल ट्रेन के जरिए भेजा गया।

04:46 AM, 09-May-2020

वाराणसी में खुली पान की दुकान

लॉकडाउन में ढील के बाद वाराणसी में पान की दुकान दोबारा खुली जिसके बाद दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार नजर आई।

04:31 AM, 09-May-2020

तेलंगाना: बिहार से 225 प्रवासी कामगारों को लेकर एक विशेष ट्रेन, बिहार से लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये श्रमिक तेलंगाना में राइस मिलों में काम करने के इच्छुक थे। उनकी जांच की गई और बाद में उन्हें पीपीई किट दे दी गई।'



पुलिस आयुक्त सज्जनार के मुताबिक प्रवासी श्रमिकों को पेड्डापल्ली जिले, जगतियाल जिले और मिर्यालगुडा जिले के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया, जहां वे चावल मिलों में काम करेंगे
 

04:00 AM, 09-May-2020

बिहार मिलिट्री पुलिस के 5 जवान संक्रमित

बिहार में बृहस्पतिवार को पांच नए संक्रमित मिले हैं, ये सभी बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान हैं और सभी मामले पटना से आए हैं। राज्य में अब कुल 579 संक्रमित हो गए हैं: संजय कुमार, मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)
 

01:48 AM, 09-May-2020

बहरीन से 182 भारतीय कोच्चि पहुंचे

केरल: वंदे भारत मिशन के तहत बहरीन के मनामा से पांच बच्चों समेत कुल 182 भारतीय कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे।

01:46 AM, 09-May-2020

झारखंड में एक दिन में सर्वाधिक 22 संक्रमितों की पुष्टि

झारखंड में बृहस्पतिवार को 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, एक ही दिन में सर्वाधिक, इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 154 हो गई है।

12:26 AM, 09-May-2020

पुणे में 24 घंटे में 9 मौतें और 111 संक्रमित मिले हैं

महाराष्ट्र: पुणे स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 111 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं नौ लोगों की मौत भी हुई है।

12:22 AM, 09-May-2020

कर्नाटक सरकार ने रेस्तरां, पब और बार को कल से 17 मई तक खुदरा कीमतों पर शराब बेचने की अनुमति दी है, शराब केवल takeaway रूप में बेची जा सकती है।


 

12:02 AM, 09-May-2020

भारत में कोरोनाः महाराष्ट्र में आज 1165 नए मामले, 48 लोगों की मौत

भारतीय नौसेना की मदद से मालदीव से लाए जाएंगे 4500 भारतीय 
भारतीय नौसेना का आईएनएस जलश्व मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर निकल चुका है। अधिकारियों के मुताबिक इनमें 19 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा 595 पुरुष और 103 महिलाएं भी जहाज में मौजूद हैं। आईएनएस जलश्व और आईएनएस मगर की मदद से मालदीव से कुल 4500 भारतीयों को निकाला जाना है। सूत्रों के मुताबिक बुजुर्गों, स्वास्थ्य समस्या वालों और बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 




यहां पढ़ें 08 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें