या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मध्यप्रदेश के जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंदौर में आज 55 और नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3486 हो गई है। वहीं 132 लोगों की मौतें भी हो गई है।
महाराष्ट्र में आज 2940 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 65,168 हो गई है। मरने वालों की संख्या 2197 है: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभा
पश्चिम बंगाल में दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले दो सप्ताह के लिए यानी 15 जून तक शर्तों के साथ कुछ और छूट देते हुए लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रभावित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को आठ जून से संचालित करने की अनुमति होगी :पश्चिम बंगाल सरकार
पूरे हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां 15 जून तक बढ़ाई गई
पूरे हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां 15 जून, 2020 तक बढ़ाई गई हैं: उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश
दिल्ली सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। यहां तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि ज्यादातर लोग ठीक हो रहे हैं, और वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के अलावा दो अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,325 हो गई है और अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम में 177 नए मामले सामने आए
राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 177 नए मामले सामने आए। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 1057 हो गई है, इनमें से 925 सक्रिय मामले हैं। चार लोगों की अब तक मौत हुई है। -स्वास्थ्य विभाग, असम
यहां पढ़ें 29 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स