असम में 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में अब कुल मामले 346 हो गए हैं। जिनमें 282 सक्रिय, 57 स्वस्थ, 4 मौतें और 3 पलायन के मामले हैं-: असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा
मुंबई में आज 1566 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 40 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 28,634 हो गई हैः बीएमसी
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 396 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 396 नए मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 13,699 हो गई है, जिनमें 6169 मरीज ठीक हो गए हैं और 829 लोगों की मौत हो चुकी हैः गुजरात स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड में आज 72 नए मामले
उत्तराखंड में आज 72 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 244 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
कर्नाटक सरकार ने कहा है कि मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान और महाराष्ट्र से आने वाले सभी व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा।
सीआरपीएफ में कोरोना के छह नए मामले सामने आए। सीआरपीएफ में संक्रमितों की कुल संख्या 350 हो गई है और संक्रमण के कारण दो की मौत भी। फिलहाल सीआरपीएफ में 129 सक्रिय मामले हैं।
बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 21 नए मामले सामने आए। सभी का इलाज कोविड हेल्थ केयर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल बीएसएफ में 120 सक्रिय मामले हैं, जबकि 286 जवान अब तक ठीक हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपित गोतबाया राजपक्षे से फोन पर बात की। इस दौरान कोरोना महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव पर चर्चा हुई।
दिल्ली में आज शाम चार बजे रेल मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
दिल्ली हवाईअड्डे पर सभी उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित की जाएंगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड की ओर से यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है।
मुंबई में कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे सहायक पुलिस इंस्पेक्टर किरण पवार का पड़ोसियों ने फूल बरसाकर किया स्वागत।
पिछले 24 घंटे में 6654 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है।
लॉकडाउन के चौथे चरण में मिली छूट के बाद आज सुबह लोग दिल्ली के लोधी गार्डन में टहलते दिखे।