राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 107 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5952 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 143 पर पहुंच गया है।
दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। तस्वीरें सराय काले खां की हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) में कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 96 है।
झारखंड में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 248 हो गई है, इसमें से 118 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान अमृतसर में पंजाब सड़क परिवहन निगम बस सेवा फिर से शुरू हुई। यहां आए सभी यात्रियों की स्क्रींनिग की जा रही है और बस में एक बार में सिर्फ 25 लोगों को ही बैठाया जा रहा है।
दिल्ली में आज पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।
केरल के त्रिवेंद्रम में कोरोना लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) बस सेवा फिर से शुरू हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 642 है।
पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 की नई गाइडलाइंस के अनुसार शिमला में इंडियन कॉफी हाउस फिर से शुरू हुआ। कॉफी हाउस के मैनेजर आत्माराम शर्मा ने बताया कि हमने अभी सिर्फ पार्सल सेवा और पैकिंग के लिए खोला है। हमने यहां सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान दिया है और जो भी लोग यहां आ रहे हैं, हम उन्हें सैनिटाइज कर रहे हैं।
हमारे वेतन (स्टाइपेंड) में 10 फीसदी की कटौती की गई है। पहले इसे बढ़ाने पर विचार हो रहा था। मुझे लगता है कि सरकार को आर्थिक संकट से उबरने के अन्य तरीके मिल सकते हैं। डॉ. अक्षय यादव, महासचिव, सायन अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन
महाराष्ट्र: मुश्किल में छोटे उद्योग
प्रदेश में लॉकडाउन के कारण छोटे उद्योगों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। एक व्यवसायी निसार सुतार ने कहा कि 50 फीसदी कामगार अपने घरों को लौट गए हैं, हालांकि हम उनकी मदद कर रहे हैं। हमारा कारोबार 70 फीसदी तक घट गया है और अगले 4 से 5 महीने तक ऐसा ही रहेगा।