फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना: इंदौर में 22 नए संक्रमित, देश में अब तक 124 मौतें, 352 हुए ठीक

Wed, 08 Apr 2020 06:37 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • 24 घंटे में 508 मामले सामने आए, 13 लोगों की मौत हुई है, संक्रमितों का आंकड़ा 4789 पहुंचा।  
  • महाराष्ट्र में आज 150 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, राज्य में कुल 1018 लोग संक्रमित  
  •  गुजरात के जामनगर में 14 माह के कोरोना पॉजिटिव की मौत। 
  • लॉकडाउन में फंसे लोगों को 2 हजार रुपये देगी मणिपुर सरकार।
  • आईआरसीटीसी की तीन निजी ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द।  
  • अभीतक देश में कोविड-19 के 1,07,006 टेस्ट किए गए हैं।
  • भारतीय रेलवे ने 2500 कोच में 40 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:35 AM, 08-Apr-2020

एमपी के इंदौर में 22 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है, वहीं यहां अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।
 

12:29 AM, 08-Apr-2020

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-8 में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बस एहतियात के तौर उन इलाकों को पृथक किया गया है जहां पहले कुछ मामले आए थे। यहां पर लोगों को देखरेख में पृथक कर के रखा गया है। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है।
 

12:16 AM, 08-Apr-2020

मध्य प्रदेश सरकार ने मोहम्मद सुलेमान को अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और सुदाम खाडे को राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
 

विज्ञापन
11:47 PM, 07-Apr-2020

तेलंगाना के महबूबनगर में 23 दिन की बच्ची समेत तीन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं। यह सभी तब्लीग जमात के लोगों के संपर्क में आए थे। इसी के साथ जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
 

11:20 PM, 07-Apr-2020

प्रहलाद जोशी, संसदीय कार्य मंत्री: सांसदों-मंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के संबंध में लोकसभा और राज्यसभा की ओर से जारी नोटिफिकेशन का मैं स्वागत करता हूं। 
 

विज्ञापन
10:58 PM, 07-Apr-2020

14 महीने के बच्चे की मौत    

गुजरात के जामनगर में कोरोना पॉजिटिव 14 महीने के बच्चे की मौत।   
 
 

10:51 PM, 07-Apr-2020

नोएडा के सेक्टर 5 हरोला में तब्लीगी जमात सदस्य के संपर्क में आए लोगों को किया गया क्वारंटीन। 
 

 

10:25 PM, 07-Apr-2020

तमिलनाडु में 6 गिरफ्तार

तमिलनाडु के इरोड में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थाईलैंड के छह नागरिकों के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर कथित रूप से धर्म प्रचार करने और अपने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां छिपाने के लिये मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निकटवर्ती पेरुन्दुरई में आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पृथक वार्ड में इलाज करा रहे इन छह नागरिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय तहसीलदार ने इरोड दक्षिण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पर्यटक वीजाधारी ये नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद इस्लाम के प्रचार में शामिल थे।

 

10:14 PM, 07-Apr-2020

50 साल से ज्यादा उम्र के सभी कैदियों की रिहाई पर आदेश देने से इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 50 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों को पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा करने के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को विचार करने का निर्देश देने से मंगलवार को इंकार कर दिया। अदालत ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास संबंधी परेशानी और जीवन के लिये खतरा पैदा करने वाली दूसरी बीमारियों से ग्रस्त कैदियों के बारे में इस तरह का कोई आदेश देने से इंकार कर दिया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि उसे नहीं पता इस मामले में सरकार क्या सोचती है लेकिन अदालत का मानना है कि यह मामले दर मामले पर निर्भर करना चाहिए। पीठ ने कहा कि हम इसके लिए कोई आदेश नहीं देंगे। आप अपने मामले के बारे में व्यक्तिगत रूप से सरकार के समक्ष प्रतिवेदन दें। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अमित साहनी को इसे वापस लेने और ऐसी किसी भी बीमारी से ग्रस्त कैदियों को अपनी रिहाई के बारे में व्यक्तिगत रूप से सरकार के पास प्रतिवेदन करने की सलाह देने की छूट देती है।
 

10:12 PM, 07-Apr-2020

पीएम मोदी ने स्वीडन के पीएम से की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वीडन के अपने समकक्ष स्टीफन लॉफवेन के साथ बातचीत की और दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने और डेटा साझा करने की क्षमता बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की ताकि कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को मजबूती मिल सके। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉफवेन के साथ आज टेलीफोन पर बातचीत की । दोनों राजनेताओं ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ अपने यहां इसके, स्वास्थ्य पर और आर्थिक प्रभावों को नियंत्रण में रखने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों पर भी चर्चा की।

 

10:10 PM, 07-Apr-2020

ठाणे के कलेक्टर की चेतावनी

ठाणे के कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि लोग लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करना जारी रखेंगे तो पूरे जिले को सील कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन लोगों के लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने के मद्देनजर पहले ही कलावा नगर को सील कर चुका है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि ऐसा लगता है कि नागरिक चल रहे लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में लोगों को सड़कों पर घूमते हुए देखा जा रहा है और यहां तक कि गैर-आवश्यक कार्यों के लिए अपने वाहनों का उपयोग कर रहे है और सड़कों पर एकत्र हो रहे है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

09:53 PM, 07-Apr-2020

शब ए बरात पर न जाएं मस्जिद-दरगाह

कर्नाटक प्रदेश औकाफ बोर्ड ने निर्देश दिया है कि 9 अप्रैल को शब ए बरात के दौरान कोई भी मस्जिद में जाकर सामूहिक प्रार्थना न करे। साथ ही पूरे प्रदेश में लोगों के दरगाह या कब्रिस्तान जाने का कार्यक्रम भी रद्द रहेगा। 
 
 

09:40 PM, 07-Apr-2020

दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 नए मामले

दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 550 पहुंची। इनमें से 331 मामले तब्लीगी जमात के लोगों से जुड़े हैं।  
 
 

09:32 PM, 07-Apr-2020

लॉकडाउन में फंसे लोगों को 2 हजार रुपये देगी मणिपुर सरकार

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर सरकार ने राज्य के ऐसे लोगों को दो हजार रुपये देने की घोषणा की है जो लॉकडाउन के कारण दूसरे स्थानों पर फंसे हुए हैं। ये रकम मुख्यमंत्री कोविड 19 राहत कोष से इन लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। 

 

09:16 PM, 07-Apr-2020

99 यात्रियों को लेकर अमेरिका जाएगा विमान 

एयर इंडिया का विशेष चार्टर्ड विमान अमेरिका के 98 व्यस्क और एक नवजात यात्री को लेकर हैदराबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई से डेल्टा एयरलाइंस का विमान सभी यात्रियों को लेकर अमेरिका जाएगा। 
 
 

08:51 PM, 07-Apr-2020

आईसीएमआर की गाइडलाइन

आईसीएमआर ने पहली बार कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल जमा करने की जगहों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। कुछ राज्य सरकारों ने अपील की थी कि सैंपल जमा करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। 
 
 

08:45 PM, 07-Apr-2020

उत्तराखंड में आज एक भी केस नहीं

उत्तराखंड में आज शाम 6 बजे तक एक भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया। राज्य में कुल 31 लोग वायरस से संक्रमित हैं।  
 
 

08:34 PM, 07-Apr-2020

महाराष्ट्र में 50-60 तब्लीगी जमातियों के फोन बंद

  • महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज में गए 50-60 तब्लीगी जमात के लोगों के फोन बंद हैं। ये लोग छुपने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उनकी राज्यभर में तलाश कर रही है। 
  • कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि बंगलूरू में आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 100 ओला और उबर कैब की मदद ली जाएगी। 

08:27 PM, 07-Apr-2020

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा

बिल्ली को कोरोना वायरस नहीं हो सकता। आपने टीवी पर देखा होगा कि अमेरिका के एक चिड़ियाघर में बाघ को कोरोना हो गया। लेकिन ये बाघ है कोई बिल्ली नहीं। इनका आपस में कोई संबंध नहीं है। आपकी बिल्लियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
 
 

08:20 PM, 07-Apr-2020

  • पुणे में पुलिस ने कई इलाकों में पाबंदी लगाई। सिर्फ जरूरी वस्तुओं (मेडिकल और अस्पताल के अलावा) की दुकानें ही सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। 
  • महाराष्ट्र में आज 150 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1018 पहुंचा। 
  • गुजरात में आज 19 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 175 पहुंची। 

08:08 PM, 07-Apr-2020

लॉकडाउन : जीआईसैट-1 का प्रक्षेपण फिर टला

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण जीआईसैट-1 उपग्रह का प्रक्षेपण फिर से टल गया है। सूत्रों ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।
जीएसएलवी-एफ10 से जीआईसैट-1 उपग्रह का प्रक्षेपण पांच मार्च को होना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह टल गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया था कि अगली तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। सूत्रों ने हालांकि बताया कि अगला प्रक्षेपण अप्रैल में करने की योजना थी।
 

07:32 PM, 07-Apr-2020

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 508 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। 13 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा 4,789 पहुंच गया है। (4312 सक्रिय, 353 ठीक हुए, 124 की मौत)  


 

07:25 PM, 07-Apr-2020

मुंबई-गुजरात में मौतें

मुंबई में पांच की मौत
बीएमसी ने बताया कि मुंबई में आज 100 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पांच लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मौत का आंकड़ा 40 पहुंचा। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 590 पहुंची।

गुजरात में एक की मौत
गुजरात में 52 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत, राज्य में मौतों का आंकड़ा 13 पहुंचा। 
 
 

07:08 PM, 07-Apr-2020

कर्नाटक: बंगलूरू में टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि हम कोरोना लॉकडाउन की वजह से टैक्सी ईएमआई चुकाने में असमर्थ हैं, हमारे पास कोई काम नहीं है। बैंक ईएमआई पर लगातार ब्याज जोड़ रहे हैं। सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए। 
 



 

06:44 PM, 07-Apr-2020

केरल में 9 नए मामले

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने कहा कि राज्य में आज कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। चार कासरगोड से, तीन कन्नूर से, एक-एक कोल्लम और मलप्पुरम से हैं। इनमें से चार लोग विदेश से लौटे हैं, दो तब्लीगी जमात के हैं और तीन लोग संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। 

 

06:32 PM, 07-Apr-2020

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे ने कोविड 19 के लिए इन सात एंटीबॉडी आधारित टेस्ट को संतोषजनक पाया है। 
 
 

06:30 PM, 07-Apr-2020

तमिलनाडु में आज तब्लीगी जमात के 63 कोरोना पॉजिटिव मिले

तमिलनाडु में आज 69 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 63 दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल तब्लीगी जमात के लोग हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 636 पहुंच गई है। 
 
 

06:17 PM, 07-Apr-2020

बुजुर्गों की मदद के लिए महिला आयोग ने बनाया कार्यबल

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों की मदद के लिए एक कार्यबल का गठन किया है। 
आयोग ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि ''हेल्प ऐट एनसीडब्ल्यू@ जीमेल डॉट कॉम' पर कोई भी जरूरतमंद बुजुर्ग मदद मांग सकता है और कार्यबल उसकी मदद करेगा। 
 

06:14 PM, 07-Apr-2020

तेलंगाना: हेड कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित 

हैदराबाद में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैफाबाद पुलिस थाने में तैनात 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल को यहां एक सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सोमवार शाम को उसकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई। 

 

06:07 PM, 07-Apr-2020

तीन ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द

आईआरसीटीसी ने अपनी तीन निजी ट्रेनों में बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द की, इससे पहले बुकिंग 21 दिन की लॉकडाउन अवधि तक बंद थी। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तीन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस मिल जाएगा। इनमें शामिल हैं दो तेजस ट्रेन और एक काशी महाकाल एक्सप्रेस। 
 
 

06:04 PM, 07-Apr-2020

पुणे के जिला मजिस्ट्रेट नवल किशोर राम ने कहा कि पुणे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों कोरोना पॉजिटिव थे। पुणे में मौत का आंकड़ा आठ पहुंच गया है।  
 

06:03 PM, 07-Apr-2020

असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड फ्रंट विधायक अमीनुल इस्लाम को सांप्रदायिक ऑडियो क्लिप फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नागांव की अदालत ने इस्लाम को 14 दिन के लिए जेल भेजा। 
 

06:00 PM, 07-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

  • अभीतक कुल 4421 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 354 नए केस आए हैं। अभी तक 326 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।  
  • सरकार अब क्लस्टर नियंत्रण पर काम कर रही है। आगरा, गौतम बुद्ध नगर, पथनमथिट्टा, भीलवाड़ा और पूर्वी दिल्ली में इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। 
  • भारतीय रेलवे ने 2500 कोच में 40 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। रेलवे रोजाना देश के 133 स्थानों पर 375 आइसोलेशन बेड बना रहा है। 
  • आईसीएमआर की हालिया रिपोर्ट बताती है कि कोविड-19 का मरीज अगर लॉकडाउन तोड़ता है या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो ऐसा मरीज 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। 
  • अभीतक देश में कोविड-19 के 1,07,006 टेस्ट किए गए हैं। 136 सरकारी और 59 निजी लैबों को टेस्ट की अनुमति दी गई है- आर गंगाखेड़कर, आईसीएमआर 
     
  • गृह मंत्रालय की अधिकारी ने कहा- देश में जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन और जरूरी वस्तुओं की स्थिति को लेकर व्यापक समीक्षा की है। इस दौरान निर्देश दिए गए कि जमाखोरी और कालाबाजारी न होने दी जाए। 

05:57 PM, 07-Apr-2020

भारत में कोरोना: इंदौर में 22 नए संक्रमित, देश में अब तक 124 मौतें, 352 हुए ठीक

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है, अर्थव्यवस्था दोबारा खड़ी की जा सकती है। लेकिन अगर लोगों की मौत हुई तो उन्हें कैसे वापस लाएंगे? इसीलिए अगर जरूरी हुआ तो हम लॉकडाउन बढ़ाएंगे, हालात को देखकर फैसला लिया जाएगा। 


 


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें