देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1752 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 724 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
इटारसी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक 69 वर्षीय डॉ एन एल हेडा का भोपाल के एम्स में दुखद निधन। डॉ एन एल हेडा कोरोना पॉजिटिव थे। डाक्टर हेडा कोरोना से उबर गए थे, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।
11:09 PM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र सरकार ने 3 करोड़ भगवा राशन कार्ड धारकों (गरीबी रेखा से ऊपर के लोग) को आठ रुपये प्रति किलो की दर से 3 किलो गेहूं और 12 रुपये प्रति किलो की दर से दो किलो चावल बांटने का काम शुरू कर दिया है। सरकार यह राशन मई और जून महीने के लिए दे रही है। इसके तहत लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
10:19 PM, 24-Apr-2020
इंडियन एयफोर्स के सी-130 एयरक्राफ्ट ने 52 लोगों को जैसलमेर से श्रीनगर और आईएल-76 एयरक्राफ्ट ने 205 लोगों को जोधपुर से लेह के लिए एयरलिफ्ट किया। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद और कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आया।
बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे
बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 223 पहुंच गई है।
राजस्थान में आज 70 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंची
राजस्थान में आज 70 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंच गई हैः राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तूफान प्रभावित लेजई कालाखोवा क्षेत्र का दौरा किया
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ जिले में तूफान प्रभावित लेजई कालाखोवा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के बीच मास्क भी वितरित किए।
09:24 PM, 24-Apr-2020
झारखंड : दो और पॉजिटिव मिले, कुल मामले हुए 59
झारखंड की राजधारी रांची और हिंडपुरी में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बताया कि दो नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 59 हो गई है।
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय समुद्री उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के बाद के रणनीतियों और चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
09:20 PM, 24-Apr-2020
दिल्ली में आज 138 नए मामले, कुल संख्या हुई 2514
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 138 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 2514 हो गई है, इनमें से 1604 सक्रिय मामले हैं वहीं 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा यहां अभी तक कुल 53 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।
09:16 PM, 24-Apr-2020
असम : गुवाहाटी में खुलीं किताबों की दुकानें
असम में राज्य सरकार के निर्देश देने के बाद राजधानी गुवाहाटी में शुक्रवार को कॉपी-किताबों की दुकानें खुल गईं।
09:14 PM, 24-Apr-2020
कर्नाटक :लॉकडाउन के दौरान सड़क परिवहन कॉरपोरेशन ने हटाया लाइसेंस शुल्क
कर्नाटक राज्य सड़क परिवन कॉरपोरेशन ने लॉकडाउन के दौरान बस अड्डों, सड़क किनारे के स्टालों, बसों पर विज्ञापनों और बस अड्डों पर लगे यात्री सूचना व्यवस्था बोर्ड पर से लाइसेंस शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। हालांकि, मोबाइल टॉवर और एटीएम के लिए यह निर्णय लागू नहीं होगा।
08:43 PM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र में आज 394 नए मामले, 18 की मौत
महाराष्ट्र में आज 394 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 6817 और अब तक मरने वालों की संख्या 310 हो गई है। अब तक कुल 957 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैः महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर संस्थान के प्रवेश द्वार पर एक कीटाणुनाशक स्टेशन विकसित किया है।
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 191 नए
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 191 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2815 और मौतों की कुल संख्या 127 हो गई है। कुल मामलों में से 29 रोगी वेंटिलेटर पर हैं, 2394 स्थिर हैं, 265 ठीक हो चुके हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
असम सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को निकालना शुरू कर दिया है
असम सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को निकालना शुरू कर दिया है। 18 एसी स्लीपर बसों में 320 छात्र असम वापस आ रहे हैं। कल या रविवार को उनके गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है: असम राज्य परिवहन निगम
08:28 PM, 24-Apr-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की मुबारकबाद दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लिखा, रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल कर सकते हैं और एक स्वस्थ ग्रह बना सकते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ टेलीफोन पर चर्चा की, जिसमें दोनों राज्यों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों और विभिन्न अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कोटा में महाराष्ट्र के छात्रों के लिए किए गए प्रबंधों पर भी चर्चा की। बच्चों को घर वापस लाने के लिए सामूहिक तौर पर काम किया जा रहा है।
08:19 PM, 24-Apr-2020
मुंबई में आज 357 नए मामले, 11 लोगों की मौत
मुंबई में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आज 357 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामले 4589 हो गए हैं और अब तक 179 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 3815 हैं: स्वास्थ्य विभाग मुंबई महाराष्ट्र
बिहार में 17 और पॉजिटिव केस सामने आए
बिहार में 17 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 214 हो गई हैः संजय कुमार, प्रधान सचिव, बिहार
08:13 PM, 24-Apr-2020
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 27 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संघ शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 454 हो गई।
08:11 PM, 24-Apr-2020
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को बताते हुए लिखा, 'तमिलनाडु से 559 तब्लीगी हैं, जो दिल्ली में आयोजित हुए जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है या क्वारंटीन किया गया है। राज्य सरकार को उनकी रहने की स्थिति से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है।
07:41 PM, 24-Apr-2020
गोवाः मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने जन्मदिन के मौके पर अस्पताल में अपनी सेवाएं दी
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर मापुसा के असिलो अस्पताल में अपनी सेवाएं दी और कोरोना मरीजों से मुलाकात की।
उत्तराखंड में आज एक मामला
उत्तराखंड में आज शाम 6 बजे तक एक नया कोरोना का मामला दर्ज किया गया है, राज्य में मामलों की कुल संख्या 47 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
07:01 PM, 24-Apr-2020
चंडीगढ़ में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं
चंडीगढ़ में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। यहां कुल मामलों की संख्या 27 है, जिनमें 15 रोगी ठीक हो गए हैं। संक्रमण के कारण केंद्रशासित प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है। अब तक 638 सैंपल का टेस्ट किया गया है: स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन
ओडिशा में कोरोना के कुल मामले 94 हो गए
ओडिशा के भद्रक में आज पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 94 हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में मौतों पर एक रिपोर्ट के लिए ऑडिट कमेटी
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव ने कहा है कि हमने कोरोना से संबंधित मौतों पर एक रिपोर्ट के लिए ऑडिट कमेटी से अनुरोध किया था। कमेटी द्वारा ऑडिट की गई 57 मौतों में से कोरोना की वजह से 18 मौतें प्रमाणित की गई हैं। 39 मामले किसी दूसरी गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे, कोरोना पॉजिटिव संयोग से पाए गए।
06:55 PM, 24-Apr-2020
केरल में कोरोना से चार महीने की बच्ची की मौत
केरल में कोरोना से चार महीने की बच्ची की मौत हो गई है। यहां कुल मामलों की संख्या 450 हो गई है। इनमें से 116 सक्रिय मामले हैं। आज तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
06:51 PM, 24-Apr-2020
मुंबई के धारावी में आज छह नए पॉजिटिव केस
मुंबई के धारावी में आज छह नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही शहर में कुल मामले 220 हो गए और 14 लोगों की मौत हो गई हैः बीएमसी
06:43 PM, 24-Apr-2020
मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1846 हुई, अब तक 92 की मौत
मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1846 हो गई है, जिनमें से 92 लोगों की मौत हो गई है और 210 मरीज ठीक हो गए हैं। इंदौर में 1029 मामले दर्ज किए गए और 55 मौतें हुईं, जबकि भोपाल में 360 मामले और 9 मौतें हुई हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
06:35 PM, 24-Apr-2020
तमिलनाडु में आज 72 नए केस और दो की मौत
तमिलनाडु में आज दो लोगों की मौत हो गई और 72 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1755 हो गई है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैय्यद गयुरूल हसन रिजवी ने राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के चीफ सचिवों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सभी जिलाधिकारियों को रमजान के दौरान फलों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएं।
06:21 PM, 24-Apr-2020
पंजाब में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 298 हुई
पंजाब में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 298 तक पहुंच गई है। इनमें से 70 ठीक हो गए हैं और 17 की मौत हो गई है। इनमें से 63, एसएएस नगर, 63 जालंधर और 55 पटियाला से हैं।
06:19 PM, 24-Apr-2020
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 51 नए पॉजिटिव केस
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 51 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 385 हो गई है।
06:17 PM, 24-Apr-2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 40 पॉजिटिव केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 40 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 14 सक्रिय हैं और 18 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
06:13 PM, 24-Apr-2020
वीडियो में देखें लॉकडाउन उल्लंघनकर्ताओं की सजा
तमिलनाडु पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघनकर्ताओं को सजा के तौर पर एक नकली कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ एंबुलेंस में डाल दिया। देखें वीडियो..
06:07 PM, 24-Apr-2020
पिछले 24 घंटे में 1752 नए मामले, 37 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1752 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 724 लोगों की मौत हो गई है।
05:58 PM, 24-Apr-2020
पश्चिम बंगालः तीन कोरोना मरीजों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 18
पश्चिम बंगाल में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राज्य में मौत का आंकड़ा 18 पहुंच गया। इस बात की जानकारी मुख्य सचिव राजीव सिंहा ने दी।
पश्चिम बंगाल: IMCT टीम ने हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में क्वारंटीन सुविधा का दौरा किया
पश्चिम बंगाल: इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) टीम ने आज हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में क्वारंटीन सुविधा का दौरा किया।
05:52 PM, 24-Apr-2020
मुंबई: विनय दुबे की पुलिस हिरासत 28 अप्रैल तक बढ़ा दी गई
दिल्लीः कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच चांदनी चौक के लाल कुआं बाजार में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं।
मुंबई: आरोपी विनय दुबे की पुलिस हिरासत 28 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उसे 14 अप्रैल को बांद्रा में सभा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
05:33 PM, 24-Apr-2020
असम के सभी मेडिकल कॉलेज आज सामान्य रोगियों के लिए खुल गए
असम के सभी मेडिकल कॉलेज आज सामान्य रोगियों के लिए खुल गए हैं। मरीजों के लिए जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी भी खोले गए हैं। केवल महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल अन्य रोगियों के लिए बंद रहेगा क्योंकि यह अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए समर्पित है: असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा
05:30 PM, 24-Apr-2020
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 29 नए मामले
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 29 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 474 हो गई है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 152 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में 304 सक्रिय मामले हैं, जबकि पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
05:27 PM, 24-Apr-2020
केरल में कुल मामलों की संख्या 450 हुई
कासरगोड जिले में तीन नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जिससे केरल में कुल मामलों की संख्या 450 हो गई है, जिनमें से 116 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना के कारण दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित चार महीने के बच्चे की मौत हो गई है: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
05:25 PM, 24-Apr-2020
झारखंड में कुल पॉजिटिव मामले 57 हो गए
झारखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। मरीज देवघर से है और हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटा था। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 57 हो गए हैं: नितिन मदन कुलकर्णी, स्वास्थ्य सचिव, झारखंड
05:11 PM, 24-Apr-2020
राजस्थान में कोरोना लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 3200 लोगों के खिलाफ लगभग 1350 मामले दर्ज किए गए हैं और कार्रवाई की गई है: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी.एल. सोनी
05:08 PM, 24-Apr-2020
लॉकडाउन नहीं होता तो अब तक हो गए होते एक लाख केस
लॉकडाउन नहीं होता तो देश में कोरोना के लगभग एक लाख केस होते। कोरोना का प्रकोप भारत में अब नियंत्रण में हैः सरकार
04:59 PM, 24-Apr-2020
राजस्थान के जयपुर में आज कोरोना से चार की मौत, आंकड़ा पहुंचा 32
राजस्थान के जयपुर में आज कोरोना से चार लोगों की मौत। इसके साथ ही राज्य में मौत का आंकड़ा 32 पहुंच गया। 44 नए मामले के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2008 हो गई है।
04:54 PM, 24-Apr-2020
हमारा डबलिंग रेट 10 दिन तक पहुंच गया है- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज हमारा डबलिंग रेट 10 दिन तक पहुंच गया है।
04:50 PM, 24-Apr-2020
अब तक 9 लाख 45 हजार लोग सर्विलांस में हैं
हमने जिला स्तर से राज्य और केंद्र तक सर्विलांस सिस्टम बनाया है। अब तक 9 लाख 45 हजार लोग सर्विलांस में हैं: डॉ सुजीत सिंह, निदेशक, रोग नियंत्रण केंद्र
04:42 PM, 24-Apr-2020
पूरा देश कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है तो कांग्रेस केवल केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रही है-जावड़ेकर
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जब पूरा देश कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है तो कांग्रेस केवल केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रही है। इस समय कांग्रेस के इस व्यवहार पर किसी दिन सवाल उठाया जाएगा और उन्हें फिर यह बताना होगा।
04:36 PM, 24-Apr-2020
बिहार में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, 15 और पॉजिटिव केस
बिहार में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 15 पॉजिटव केस आज सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 197 पहुंच गई है।
04:25 PM, 24-Apr-2020
28 दिनों में 15 जिलों से कोई नया केस सामने नहीं आया
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 28 दिनों में 15 जिलों से कोई नया केस सामने नहीं आया है। अब तक देश में 80 ऐसे जिले हैं जिनमें बीते 14 दिनों में कोई नया केस सामने नहीं आया है।
04:22 PM, 24-Apr-2020
देश में बीते 24 घंटे में 1684 नए पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में 1684 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के मामले में हमारा रिकवरी रेट 20.57 प्रतिशत रहा। देश में इस समय कोरोना के 23,077 पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें से 17,610 सक्रिय मामले है और अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है।
04:19 PM, 24-Apr-2020
गृह मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः
कोरोना के संदर्भ में अगर कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया तो कंपनी के सीईओ पर कानूनी दायित्व होगा
मंत्रालय ने उद्योग संघों की गलत आशंकाओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जरूरी यह है कि उद्योग संघ लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और उचित दूरी का पालन करें।
पूर्व में गठित छह अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीमों के अलावा, गृह मंत्रालय ने आज चार अतिरिक्त IMCTs का गठन किया है, जिनमें से प्रत्येक की अध्यक्षता अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे।
इंदौर टीम ने दिव्यांगजन,पीडीएस दुकानों, प्रवासी श्रमिकों के लिए तथा क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी हितधारकों के साथ बातचीत की। सरकार ने एक सुविधा प्रदान की है जिसके तहत किसान मंडियों में गए बिना अपनी उपज को MSP पर बेच सकेंगे।
इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम, मुंबई ने स्वयंसेवकों का उपयोग करके परीक्षण क्षमता बढ़ाने और निगरानी टीमों की ताकत बढ़ाने के लिए 2,000- 3,000 लोगों के लिए संस्थागत क्वारंटीन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।
IMCT मुंबई ने गैर कोरोना रोगियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के प्रावधान पर भी विचार-विमर्श किया है।
इंदौर में 171 कंटेनमेंट जोन, 20 इलाके बेहद खतरनाक
मध्य प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाना है।
लॉकडाउन का पालन करते हुए आर्थिक हालात को सुधारना है।
धारावी में सामूहिक शौचालय की वजह से लोग बाहर निकले
03:48 PM, 24-Apr-2020
नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ बैठक की
दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मानदंडों के उल्लंघन के मामले में 2112 केस दर्ज किए गए और 9320 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने दी।
03:22 PM, 24-Apr-2020
तमिलनाडु में 26 अप्रैल को लॉकडाउन में सख्ती
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने बताया कि पूर्ण लॉकडाउन चेन्नई, कोयम्बटूर और मदुरै में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सुबह 6 बजे और शाम 9 बजे के बीच लागू किया जाएगा। सेलम और तिरुप्पुर में, पूर्ण लॉकडाउन 26 अप्रैल और 28 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे के बीच लागू किया जाएगा। ऑनलाइन फूड डिलीवरी की अनुमति दी गई है।
03:13 PM, 24-Apr-2020
केरल के सीएम ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खाड़ी देशों में कोविड-19 संक्रमण के अलावा अन्य कारणों से मरने वाले प्रवासी व्यक्तियों के शवों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने को कहा है। प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने मांग की है कि मोदी भारतीय दूतावासों को गृह मंत्रालय से व्यक्तिगत अनुमोदन के बिना आवश्यक मंजूरी जारी करने के लिए निर्देशित करें ताकि पार्थिव शरीर जल्दी से जल्दी केरल लाए जा सके।
03:04 PM, 24-Apr-2020
आईएमसीटी टीम ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दी यह सलाह
इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) कोलकाता में कोविड-19 अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि कुछ मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए पांच दिनों से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए हमारी सलाह है कि जांच को बढ़ाया जाए और प्रतिदिन 2500-5000 लोगों की जांच की जाए। साथ ही टीम ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों की पुष्टि करने का तरीका बताने को कहा।
02:57 PM, 24-Apr-2020
महंगाई भत्ता रोकने पर कांग्रेस केंद्र पर बोला हमला
कांग्रेस ने महंगाई भत्ता रोकने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि अपने बेकार के खर्चे कम करने की बजाय, सरकार मध्यम वर्गीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों पर बोझ डाल रही है। कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई के लिए धन बचाने के मद्देनजर सरकार को 30 फीसदी फालतू खर्चों में कटौती करनी चाहिए, केन्द्रीय विस्टा और बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को फिलहाल रोक देना चाहिए।
02:42 PM, 24-Apr-2020
दिल्ली एम्स के 40 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन में भेजा गया
दिल्ली एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों, नर्सों समेत 40 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। यह कार्रवाई एक 35 साल की नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई। एम्स के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एहतियाती उपाय के रूप में किया गया है और पांच दिनों के बाद सभी 40 हेल्थकेयर कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
02:37 PM, 24-Apr-2020
राजस्थान में 44 नए मामले सामने आए, तीन की मौत
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 44 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2008 हो गई है और 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
02:31 PM, 24-Apr-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपना आत्मविश्वास बनाए रखें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि कोरोना बीमारी को नियंत्रित करने में हम बेहतर स्थिति में हैं इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जहां ज्यादा तकलीफ है वहां हमने आपके सहयोग के लिए केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजा है, ताकि हमें फीडबैक मिले कि हम आपकी और कैसे मदद कर सकें।
उन्होंने बताया कि देश में अब तक लगभग साढ़े पांच लाख टेस्ट हो चुका है, लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि टेस्टिंग बढ़ाने के बावजूद भी हमारे पॉजिटिव केस की संख्या 3-4 फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप सबके प्रयासों से हम अपने देश को तीसरे स्टेज में जाने से बचा पाए हैं।
02:23 PM, 24-Apr-2020
पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल के नौ जवान संक्रमित
आधिकारिक काम से दिल्ली गए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये जवान एसईआर खड़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय दस्ते का हिस्सा थे, जो 14 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी से असलहे और हथियार की खेप ले कर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन से लौटे थे। लौटने के बाद सभी 28 जवान अनिवार्य रूप से पृथक-वास में हैं।
सईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि इनमें से एक जवान में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उसका नमूना जांच के लिए पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पाल में भेजा गया। उन्होंने बताया कि आठ और जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा कुछ जवानों की रिपोर्ट ठीक आई हैं, वहीं अन्य जवानों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
02:03 PM, 24-Apr-2020
कर्नाटक में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले पांच लोग संक्रमित
बंगलूरू के पदारायणपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें जेल से अस्पताल भेज दिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि पदारायणपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 19 अप्रैल को कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें अदालत में पेश किया गया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रामनगर की एक जेल में भेज दिया गया था। नारायण ने संवाददाताओं को बताया कि हमने सभी कैदियों की जांच की जिसमें पांच लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पांचों को अस्पताल भेज दिया गया है।
01:54 PM, 24-Apr-2020
सुप्रीम कोर्ट में कार्यालय खोलने के खिलाफ जनहित याचिका दायर
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (Central Public Sector Enterprises) जैसे भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) आदि द्वारा कुछ कार्यालयों को अवैध रूप से खोलने के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में इन्हें सरकारी विभाग / कार्यालयों के रूप में गलत पहचान और उनकी बराबरी करने पर आपत्ति जताई गई है।
01:45 PM, 24-Apr-2020
Hyderabad Mecca Masjid
- फोटो : ANI
हैदराबाद की मक्का मस्जिद भी बंद
कोरोना वायरस महामारी के चलते हैदराबाद की मक्का मस्जिद बंद है। इस दौरान लोग रमजान अपने घरों में ही मनाएंगे।
01:43 PM, 24-Apr-2020
आंध्र प्रदेश में 62 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 955 हुई
आंध्र प्रदेश के कोविड-19 नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 62 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में कुल 955 मामले हैं। जिनमें 781 सक्रिय हैं, 145 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 29 लोगों की मौत हो गई है।
01:02 PM, 24-Apr-2020
केंद्र सरकार को पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लानी चाहिए: केंद्रीय मंत्री
मुंबई में बड़ी संख्या में पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों के समान महामारी को कवर करने वाले पत्रकारों के लिए भी एक स्वास्थ्य बीमा योजना लाएं।
01:00 PM, 24-Apr-2020
कर्नाटक में 18 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 463 हुई
कर्नाटक में 23 अप्रैल शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मामले बंगलूरू शहर के शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की कुल संख्या 463 हो गई है।
12:52 PM, 24-Apr-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और राज्यमंत्री (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) अश्विनी चौबे ने कोरोना प्रबंधन पर कार्रवाई की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की।
हर्षवर्धन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को कहा कि दोषपूर्ण एंटीबॉडी परीक्षण किट लौटा दी जाएगी, भले ही वे किसी देश से खरीदे गए हों, जिसमें चीन भी शामिल है। हमने अभी तक एक पैसा नहीं दिया है।
12:49 PM, 24-Apr-2020
नागपुर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए
नागपुर के सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना रोगियों की कुल संख्या 100 हो गई है।
12:43 PM, 24-Apr-2020
सीआईएसएफ का एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव
सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे हरियाणा के झज्जर में एक आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
12:29 PM, 24-Apr-2020
पुणे में दो की मौत
पुणे के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कल रात कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक 61 और एक 40 साल का था। दोनों पहले से बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद जिले में मृतकों की कुल संख्या 63 हो गई है।
12:20 PM, 24-Apr-2020
Jama Masjid Mosque
- फोटो : ANI
दिल्ली का जामा मस्जिद भी बंद
दिल्ली के जामा मस्जिद को रमजान के पवित्र महीने के शुरू होने से पहले ही बंद कर दिया गया है। मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लोगों को अपने घरों पर ही नमाज अदा करनी चाहिए, उन्हें मस्जिद नहीं जाना चाहिए।
12:12 PM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र में 778 नए मामले, 14 की मौत
महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 778 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6427 हो गई है और 283 लोगों की मौत हो चुकी है।
11:45 AM, 24-Apr-2020
रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल कमांडरों के साथ बात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल कमांडरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने सम्मेलन के दौरान कोरना वायरस की स्थिति पर भी चर्चा की।
11:24 AM, 24-Apr-2020
ई-ग्रामस्वराज पोर्टल का पीएम ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर ई-ग्रामस्वराज पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों तक एक संदेश देना चाहता हूं। कोरोना संकट ने हमें सिखाया है कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। बिना आत्मनिर्भर बने ऐसे संकटों से निपटना मुश्किल है।
11:19 AM, 24-Apr-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
पंचायत प्रतिनिधियों से पीएम मोदी कर रहे हैं बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से बातचीत कर रहे हैं। पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। तोमर ने कहा कि पीएम आज दो कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।
11:16 AM, 24-Apr-2020
केरल को आईसीएमआर से अच्छी किट का इंतजार
केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम आईसीएमआर से अच्छी किट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने कुछ किट का ऑर्डर भी दिया है। एक बार जब हमें परीक्षण किट प्राप्त हो जाएगा, तो हम उन्हें मान्य कर देंगे और जब हम किटों की गुणवत्ता की पुष्टि कर लेंगे, तो हम एंटीबॉडी परीक्षण करेंगे।
11:09 AM, 24-Apr-2020
तमिलनाडु में वाहन के ई-पास लेने के लिए उमड़ी भीड़
देश में लॉकडाउन होने के बावजूद तमिलनाडु में वाहन के ई-पास लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मदुरै जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुंचे, इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। भीड़ होने की वजह से अब ऑफिस में प्रवेश बंद कर दिया गया।
11:00 AM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र में कोरोना रोगी होने के संदेह में एक व्यक्ति से मारपीट, मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में कोरोना रोगी होने के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उसके खांसने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह एक गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
10:57 AM, 24-Apr-2020
दिल्ली में अब तक कुल 2376 संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2376 है जिसमें से कल 128 नए मामले आए थे। कल 84 लोग ठीक हुए और अब तक कोरोना से कुल 808 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 1518 सक्रिय मामले हैं जिसमें से 23 मरीज आईसीयू में हैं और आठ वेंटिलेटर पर हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्लाज्मा इलाज के कोरोना मरीजो पर शुरुआती सकारात्मक नतीजों की जानकारी मीडिया को देंगे।
10:49 AM, 24-Apr-2020
कलाकारों ने यमराज और चित्रगुप्त का भेष धारण कर किया जागरूक
जम्मू में कलाकारों की मदद से पुलिस और प्रशासन लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहा है। यहां पर कलाकारों ने यमराज और चित्रगुप्त का भेष धारण किया है, वे लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर हैं। वे रास्ते में बिना मास्क के मिलने वाले लोगों को मास्क भी बांट रहे हैं।
10:45 AM, 24-Apr-2020
पक्षियों को खाना खिला रहे कुछ लोग
दिल्ली में लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में कुछ लोग पक्षियों का पेट भरने के लिए आगे आ रहे हैं। तस्वीरें मयूर विहार एक्सटेंशन से।
10:40 AM, 24-Apr-2020
बिहार में छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 176 हुई
बिहार के मुख्य स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 176 हो गई है।
10:30 AM, 24-Apr-2020
भारत में फंसे 3600 ब्रिटिश यात्री जाएंगे अपने देश
नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग कर्यालय ने बताया कि भारत में 3,600 से अधिक फंसे ब्रिटिश यात्री अपने वतन लौटने के लिए तैयार हैं। उन्हें ब्रिटेन सरकार द्वारा संचालित 14 चार्टर्ड विमानों से इंग्लैंड भेजा जाएगा। इनके जाने के साथ ही भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने वालों की कुल संख्या 13 हजार से अधिक हो जाएगी।
10:29 AM, 24-Apr-2020
केरल में रमजान का पवित्र महीना शुरू
केरल में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से यहां की सभी मस्जिदें बंद हैं।
10:04 AM, 24-Apr-2020
गुजरात में तीन प्रशिक्षु सैनिक संक्रमित
गुजरात के वडोदरा सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गुजरात के रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने एक बयान जारी कर बताया कि सैन्य स्टेशन में प्रशिक्षण ले रहे तीन सोल्जर क्राफ्ट्समैन 22 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाए गए। तीनों जवानों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
09:53 AM, 24-Apr-2020
Betel leaf farmers
- फोटो : ANI
पान के पत्ते की खेती करने वाले किसानों को नुकसान
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पान के पत्ते की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उन्हें कोरोना लॉकडाउन के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक किसान राम प्रवेश ने बताया कि हमें पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं और हमारी उपज को बेचना भी मुश्किल हो गया है। हमें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
09:49 AM, 24-Apr-2020
Strawberry farmers
- फोटो : ANI
स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान
उत्तर प्रदेश के संभल में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। एक किसान रवि कुमार ने कहा कि ओलावृष्टि और लॉकडाउन के वजह से इस बार काफी नुकसान हुआ। पिछले बार से इस बार काफी नुकसान हो गया। खेत में 1-1.5 लाख का माल खराब हो गया है।
09:39 AM, 24-Apr-2020
Rajasthan Covid19 Chart
- फोटो : ANI
राजस्थान में 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य आज सुबह नौ बजे तक 36 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से चार और भरतपुर से एक मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 2000 हो गई है।
09:28 AM, 24-Apr-2020
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
देशभर के सरपंचों के साथ आज बातचीत करेंगे पीएम मोदी
आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों के साथ बातचीत करेंगे।
09:06 AM, 24-Apr-2020
कोरोना संक्रमण से चार महीने के बच्चे की मौत
केरल के मलप्पुरम में चार महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज सुबह कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में अपनी जान गंवा दी। मलप्पुरम जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चा दिल से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित था और पिछले तीन महीने से उसका इलाज चल रहा था और उसे निमोनिया भी था।
08:53 AM, 24-Apr-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 23077 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है।
08:37 AM, 24-Apr-2020
Viranchi Shah, Chairman, Indian Drug Manufacturers’ Association, Gujarat
- फोटो : ANI
'भारत में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं'
इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन गुजरात के अध्यक्ष वीरंची शाह ने बताया कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की हमारी वर्तमान उत्पादन क्षमता एक महीने में 35-40 करोड़ टैबलेट है। यह हमारी आवश्यकता से 10 गुना अधिक है। भारत में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं है।
08:28 AM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले उनकी सुरक्षा में तैनात 14 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
08:10 AM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र में अब भी सचेत नहीं हो रहे लोग
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लोग मुंबई के भायखला सब्जी बाजार में खरीदारी करते हुए लोग। खरीदारी करते समय लोगों ने सामाजिक दूरी को नजरअंदाज किया।
08:08 AM, 24-Apr-2020
गाजीपुर सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी का उल्लंघन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी को नजरअंदाज करते नजर आए।
07:46 AM, 24-Apr-2020
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के ओखला सब्जी बाजार में कुछ ही ग्राहक दिखे। एक ग्राहक ने कहा कि कल से रमजान शुरू होने वाला है उसके के लिए मैं यहां एक सप्ताह की सब्जी लेने आया हूं क्योंकि कोरोना वायरस के वजह से घरों से बार-बार निकलना ठीक नहीं है। रमजान में हम घर पर ही नमाज पढे़ंगे।
06:48 AM, 24-Apr-2020
दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी में एक बार फिर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। 21 अप्रैल से 24 घंटे बाजार खुलने के आदेश के बाद से यहां भारी भीड़ हो रही है।
04:16 AM, 24-Apr-2020
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 29 वर्षीय मधुबाला जरूरतमंदों के लिए घर पर ही मास्क बना रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा मास्क बांट दिए हैं, उन्होंने लोगों से घरों में रहने और मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील भी की है।
02:17 AM, 24-Apr-2020
असम का पर्यटन क्षेत्र लॉकडाउन की वजह से काफी प्रभावित हुआ है। इस वक्त यहां पर्यटन अपने चरम पर होता था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हम इस क्षेत्र में काम करेंगे और इसे उबारने की कोशिश करेंगे: शैलेन्द्र पांडे, प्रवक्ता, असम
02:16 AM, 24-Apr-2020
दिल्ली पुलिस ने गोरखपुर के एक प्रवासी मजदूर का अंतिम संस्कार किया है। मजदूर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसकी मौत हो गई। भरत नगर पुलिस थाने के एसएचओ मोहर सिंह के मुताबिक उन्होंने उसके परिवार को बताया था लेकिन उन्होंने लॉकडाउन की वजह से आने में असमर्थता जता दी।
12:19 AM, 24-Apr-2020
मध्यप्रदेश के इंदौर में 84 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1029 हो गई है। इसमें 55 लोगों की मौत शामिल है।
12:15 AM, 24-Apr-2020
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार द्वारा राज्यों में शराब की दुकानों को खोलने के अनुरोध को ठुकरा दिया है।
12:11 AM, 24-Apr-2020
बिहार में आठ नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है।
11:55 PM, 23-Apr-2020
भारत में कोरोना : कुल मामले 23452, अब तक 724 लोगों की मौत, 4813 हुए ठीक
दिल्ली पुलिस ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए छह सदस्यों की एक समिति का गठन किया है जो कोरोना के खिलाफ जंग में बनाए गए उपायों में सुधार का आकलन करेगी और उस पर नई योजना बनाएगी।