आंध्रप्रदेशः एक 23 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने विशाखापत्तनम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VIMS) में सीजेरियन सेक्शन के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं बच्चे का नमूना कोरोना परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मुंबई में आज कोरोना के 1197 नए मामले सामने आए और 136 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 65,265 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3559 हो गया हैः बीएमसी
उत्तराखंड में 23 नए मामले
उत्तराखंड में 23 नए मामले सामने आए। इसी के साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 2301 हो गई है और मौत का आंकड़ा 27 हो गया है।
केरल में आज कोरोना संक्रमण के 127 पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। सक्रिय मामलों की संख्या 1450 है।
कोरोना महामारी के मद्देनजर आंध्र प्रदेश सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का फैसला किया है: राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमूलपुरी सुरेश
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 628 हो गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) देशभर में बिना लक्षण वाले (असिंप्टोमेटिक) और हल्के लक्षणों वालों (सिंप्टोमेटिक) के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति दे रही है तो दिल्ली में अलग-अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं।
ओडिशा के पुरी जिले में कोरोना संक्रमित एक 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 12 हो गई है।
मध्यप्रदेश के भोपाल में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के मतदान में भाग लेने वाले भाजपा के एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना के मद्देनजर पुलिस लाइन और पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में ऑनलाइन योग के सेशन करवाए गए। कल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योगदिवस मनाया जाएगा।