फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: डीडीएमए ने कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए गाइडलाइन जारी की

Thu, 04 Jun 2020 12:32 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1513 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 23,645 हो गई है।
  • दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए गाइडलाइन जारी की।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा, कोरोना वायरस के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से शुरू होगा। 
  • महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 2560 और मामले सामने आए और 122 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74,860 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 340 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,508 हो गई है।
  • गुजरात में आज 485 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की मौत हो गई।
  • तमिलनाडु में आज 1286 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 25,872 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 8,909 नए मामले सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 04-Jun-2020

असम में संक्रमितों की कुल संख्या 1830 हुई

असम में रात 10:55 बजे तक 74 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1830 हो गई हैः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्वा सरमा

11:22 PM, 04-Jun-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 129 नए मामले

तेलंगाना में आज 129 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3020 हो गई है और मौत का आंकड़ा 99 पहुंच गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

11:19 PM, 04-Jun-2020

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने आज भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इजरायल और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों से बात की। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सहयोग और तालमेल पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रियों से बातचीत में अर्थव्यवस्था खोलने, अफवाह रोकने और भविष्य में महामारी रोकने के कदमों पर भी हुई चर्चाः मॉर्गन ऑर्टेगस, अमेरिकी विदेश मंत्रालय 

विज्ञापन
11:16 PM, 04-Jun-2020

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए गाइडलाइन जारी की। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीएम को कार्रवाई करने को कहा गया। गाइडलाइन के मुताबिक दिल्ली में प्रवेश करने वाला कोई भी शख्स, जिसमें कोरोना के लक्षण नहीं है, उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना से पीड़ित या संदिग्ध की मौतों के बाद दिल्ली के अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की। मौत के दो घंटे के अंदर शव को मोर्चरी भेजा जाना चाहिए।

09:58 PM, 04-Jun-2020

कोरोना के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से होगा शुरू

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा, कोरोना वायरस के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से शुरू होगा। 
 

विज्ञापन
09:26 PM, 04-Jun-2020

देश की राजधानी दिल्ली में आज 1513 नए मामले, नौ की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1513 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 23,645 हो गई है, जिनमें 13,497 मामले सक्रिय हैं और अब तक 606 मौतें हुई हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

09:19 PM, 04-Jun-2020

राजस्थान में आज 279 मामले और छह लोगों की मौत

राजस्थान में आज शाम 8:30 बजे तक 279 मामले और छह लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9652 है जिसमें 2699 सक्रिय मामले और 209 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

09:19 PM, 04-Jun-2020

हरियाणा में आज 302 मामले सामने आए

हरियाणा में आज 302 मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2954 है जिसमें 1089 ठीक/ डिस्चार्ज और 23 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

मणिपुर में कुल कोरोना मामलों की संख्या 108 हो गई
मणिपुर में आज के छह नए मामलों की पुष्टि हुई। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 108 हो गई है, जिसमें से 70 मामले सक्रिय हैं: राज्य सरकार

08:44 PM, 04-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 340 नए मामले, 10 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 340 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6508 हो गई है, जिनमें से 2580 ठीक हो गए हैं, 3583 मामले सक्रिय हैं और अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:40 PM, 04-Jun-2020

ट्रंप प्रशासन चीन के एयरलाइंस को अमेरिका में बैन करने पर विचार कर रही है। इससे पहले चीन ने अमेरिकी विमान कंपनियों को दोनों देशों के बीच सेवा शुरू करने रोका था।
 

08:23 PM, 04-Jun-2020

गुजरात में आज 485 नए मामले, 30 लोगों की मौत

गुजरात में आज 485 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,117 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1,122 हो गया है। 
 

08:17 PM, 04-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 2560 मामले, 122 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 2560 और मामले सामने आए और 122 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74,860 हो गई है, जिनमें से 2587 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 32,329 मरीज ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:17 PM, 04-Jun-2020

उत्तराखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1085 हुई

उत्तराखंड में आज कोरोना के 19 और मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1085 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग


 

08:07 PM, 04-Jun-2020

भारतीय रेलवे ने 1885 करोड़ रुपये वापस लौटाए

भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से बुक हुए टिकटों के रद्द होने के बदले 1885 करोड़ रुपये वापस लौटाए।

07:31 PM, 04-Jun-2020

जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 139 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 139 नए मामले सामने आए, जिनमें से 30 जम्मू और 109 कश्मीर से हैं। इसी के साथ यहां संक्रमण के कुल मामले 2857 हो गए हैं, जिनमें 1816 सक्रिय हैं, 1007 ठीक हो चुके हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। 

07:19 PM, 04-Jun-2020

मुंबई के धारावी में आज 19 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज 19 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1849 हो गए और मरने वालों की संख्या 71 हो गईः बीएमसी

07:11 PM, 04-Jun-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 267 नए पॉजिटिव मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 267 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 4063 हो गई है: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

नहीं होगी स्कूल फीस में कोई वृद्धि
प्रशासन के अनुमोदन के बिना वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल फीस में कोई वृद्धि नहीं होगी: चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन

07:10 PM, 04-Jun-2020

हरियाणा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में अंतरराज्यीय बसों और यात्री वाहनों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल) जारी किया है। पहचान पत्र और टिकट होना जरूरी, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य है। 
 

06:59 PM, 04-Jun-2020

पंजाब में 34 नए मामले

पंजाब में आज 34 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2376 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:48 PM, 04-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 1286 नए मामले

तमिलनाडु में आज 1286 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 25,872 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

06:46 PM, 04-Jun-2020

केरल में आज 82 नए मामले सामने आए

केरल में आज 82 नए मामले सामने आए, जिनमें से 53 विदेश से और 19 अन्य राज्यों से लौटे थे। वर्तमान में राज्य में 1494 मामलों में से 632 मामले सक्रिय हैं: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

06:38 PM, 04-Jun-2020

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) अगले सप्ताह भारत को 100 वेंटिलेटर की पहली किश्त जहाज से भेजेगा। 
 

06:31 PM, 04-Jun-2020

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संसद भवन में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी। 27 अप्रैल और 31 मई 2020 के बीच इस कक्ष को सहायता के लिए लगभग 1000 अनुरोध मिले। इस अवधि के दौरान सचिवालय द्वारा लगभग 11,000 लोगों को स्थानांतरित किया गया और मदद की गई।

06:31 PM, 04-Jun-2020

पुणे नगर निगम ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले मुस्लिमों को दफनाने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के साथ एक समझौता किया था, जिसे रद्द कर दिया है।

06:14 PM, 04-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 204 हुई

हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों से आज कोरोना के आठ पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 204 हो गई है और अब तक पांच लोगों की मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:13 PM, 04-Jun-2020

चंडीगढ़ में प्रशासन की अनुमति के बाद सैलून खुल गए है। पीपीई किट और सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था है। केवल बुकिंग के बाद ही लोगों को सैलून आने की इजाजत है।

06:01 PM, 04-Jun-2020

डीआरडीओ ने पीपीई के अंदर 500 ग्राम का छोटे बैकपैक बनाया है, जो पर्सनल एयर सर्कुलेशन सिस्टम के जरिए पसीने से तर-बतर आदमी को आराम देकर और ठंडा रखता है। SUMERU-PACS नामक ये उत्पाद अस्पतालों में लंबे समय तक पीपीई कवर पहनने वाले मेडिकल कर्मचारियों के लिए उपयोगी है: डीआरडीओ अधिकारी

05:35 PM, 04-Jun-2020

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया नौ से 30 जून 2020 तक यूएसए और कनाडा के चुनिंदा गंतव्यों के लिए भारत से 75 उड़ानों का संचालन करेगी: एयर इंडिया

05:30 PM, 04-Jun-2020

खतरा कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उडा़नें शुरू की जाएंगी- पुरी

हम लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। स्थिति थोड़ी सामान्य होने और हमारे नागरिकों पर खतरा कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उडा़नें शुरू की जाएंगी। हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि जहां कि उड़ाने शुरू करनी हैं, वहां विदेशियों के आवाजाही की अनुमति होः नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी

05:06 PM, 04-Jun-2020

आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति भारत सरकार ने दे दी है। इसी के मद्देनजर 'सीमित, नियंत्रित और सुरक्षित' तरीके से चारधाम यात्रा को शुरू करने पर विचार किया जाएगा और परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

04:39 PM, 04-Jun-2020

दो ड्राइवरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया

नबन्ना के दो ड्राइवरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हमने सभी ड्राइवरों को टेस्ट करवाने के लिए कहा है। कल नबन्ना में सैनिटाइजेशन की जाएगी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

04:34 PM, 04-Jun-2020

भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों की कुछ श्रेणियों के लिए वीजा और यात्रा प्रतिबंध में छूट के संबंध में विचार किया है, जिन्हें भारत आने की आवश्यकता है। भारत आने के लिए विदेशी नागरिकों की कुछ श्रेणियों को अनुमति देने का निर्णय लिया गया है: गृह मंत्रालय

04:07 PM, 04-Jun-2020

गोवा में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 65-70 के करीब- मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

मंगूर हिल एरिया के एक परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिलने के बाद उनके पास के इलाके में रहने वाले 2000 लोगों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उनमें से 200 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 40 लोग पॉजिटिव आए। एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। गोवा में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 65-70 के करीब हो गई है। दो-तीन मरीज सिम्प्टोमैटिक बाकि एसिम्प्टोमैटिक हैं: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

04:03 PM, 04-Jun-2020

ओडिशा में 143 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 2388 हुई

ओडिशा में आज 143 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,388 हो गई है, जिनमें से 1054 सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य विभाग

256 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द
रेलवे ने कहा है कि एक मई से अलग-अलग राज्यों द्वारा 256 ट्रेनें रद्द की गईं। इनमें सर्वाधिक ट्रेनें महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश द्वारा रद्द की गईं।

 

03:47 PM, 04-Jun-2020

हैदराबादः सरकारी अस्पताल के चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

हैदराबादः सरकारी अस्पताल के चार डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉक्टरों के पॉजिटिव टेस्ट के बारे में सूचित किया गया है। 

03:04 PM, 03-Jun-2020

उत्तराखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1066

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,066 है। जिसमें 795 सक्रिय मामले हैं और 259 लोग ठीक हो चुके हैं।

02:44 PM, 03-Jun-2020

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बतौर सांसद उन्हें एक साल तक विमान यात्रा के लिए जो राशि मिलती है वो उसका इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को पटना भेजने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि आज 21 लोग पटना जा रहे हैं, गुरुवार को 12 लोग जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक अलग विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को पटना भेजा जाएगा।

02:37 PM, 03-Jun-2020

आप सांसद ने 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से भेजा पटना

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से पटना, बिहार भेजा।

02:28 PM, 03-Jun-2020

असम में 111 नए मामले सामने आए

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में आज दोपहर 1.55 बजे तक कोरोना के 111 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,672 हो गई है।
 

01:44 PM, 03-Jun-2020

दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया

दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में अस्पतालों की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और दिल्ली के बाहर के रोगियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी।

01:33 PM, 03-Jun-2020

प्रवासी कर्मियों को दिए जाएं 10-10 हजार रुपए: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र से अपील करते हुए कहा कि सरकार कोविड-19 के कारण पैदा हुए संकट के मद्देनजर प्रवासी श्रमिकों को 10-10 हजार रुपये दे। बनर्जी ने ट्वीट किया कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जानी चाहिए, ताकि वे लॉकडाउन के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट का सामना कर सकें।

01:22 PM, 03-Jun-2020

मेघालय में कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि 19 मई को वेस्ट गारो हिल्स जिले में कोरोना पॉजिटिव पाया गया शख्स अब ठीक हो गया है, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह व्यक्ति तमिलनाडु से आया था और क्वारंटीन में रह रहा था। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 16 है और अब तक 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

01:17 PM, 03-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 79 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश कोविड-19 नोडल अधिकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 79 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,279 और मृतकों की संख्या 68 हो गई है।

12:35 PM, 03-Jun-2020

झारखंड में 51 नए मामले सामने आए

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 51 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 726 हो गई है। जिसमें से 401 सक्रिय मामले हैं, 320 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

12:12 PM, 03-Jun-2020

दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या 158

दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 158 हो गई है। अब तक कुल 58 जोन डी-कंटेन्ड किए गए हैं।
 

11:37 AM, 03-Jun-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 2,556 हो गई है।

11:31 AM, 03-Jun-2020

असम में 48 नए मामले सामने आए

असम स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 48 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,561 हो गई है। जिसमें से 1,217 सक्रिय मामले हैं, 337 लोग ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।

11:25 AM, 03-Jun-2020

राजस्थान में 102 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 102 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9,475 हो गई है। राज्य में 2,766 सक्रिय मामले हैं और अब तक 203 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:13 AM, 03-Jun-2020

प्रवासी श्रमिकों ने अमृतसर में दिया धरना

पंजाब के अमृतसर में छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने बताया कि इनकी मांग है कि स्थानीय प्रशासन को छत्तीसगढ़ के लिए एक ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए।

11:04 AM, 03-Jun-2020

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के परीक्षण के लिए संशोधित कार्यनीति जारी की है।
 

10:53 AM, 03-Jun-2020

राजस्थान में 'हर घर गिलोय' की पहल

जोधपुर के जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना प्रकोप के बीच, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है, इसलिए आयुर्वेदिक विभाग ने हर घर गिलोय की पहल की है। जो लोग गिलोय को अपने घरों में लगाना चाहते हैं वे संपर्क कर सकते हैं और नगर निगम के लोग उन्हें गिलोय के पौधे देंगे।

10:32 AM, 03-Jun-2020

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत, सरकार ने महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को मुफ्त अनाज और नकद भुगतान की घोषणा की है। लगभग 42 करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 53,248 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
 

10:07 AM, 03-Jun-2020

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही 100 आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत 10,361.75 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है। इसमें से 3,892.78 करोड़ रुपये पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। 
 

09:51 AM, 03-Jun-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख सात हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,909  नए मामले सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं, 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:42 AM, 03-Jun-2020

देशभर में अब तक कुल 41,03,233 नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 41,03,233 सैंपल टेस्ट हुए हैं, इनमें से 1,37,158 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है।

09:20 AM, 03-Jun-2020

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे हुए लोगों को लेकर 'प्रयागराज एक्सप्रेस' आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पहुंची।
 

08:51 AM, 03-Jun-2020

मॉस्को से 143 भारतीय बिहार के गया के लिए रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को से 143 भारतीय यात्रियों को लेकर विशेष विमान बिहार के गया के लिए आज तड़के 3.12 बजे रवाना हुआ। 

08:40 AM, 03-Jun-2020

नागालैंड में नौ नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि परीक्षण किए गए 115 लोगों के नमूनों में से, नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी चेन्नई से लौटे हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58 हो गई है।
 

08:39 AM, 03-Jun-2020

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की होगी बैठक

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री निवास) पर होगी।

08:35 AM, 03-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में दो नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनम नेगी ने यह जानकारी दी। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 247 हो गई है, जिसमें से 202 सक्रिय मामले हैं।

08:32 AM, 03-Jun-2020

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
 

07:10 AM, 03-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में 30 मरीज ठीक हुए

सिलीगुड़ी में कोरोना के इलाज के लिए बनाए गए एक अस्पताल से मंगलवार को 30 मरीजों को उनके ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर अस्पताल के कर्मचारियों ने इन सभी लोगों का सम्मान किया।

07:02 AM, 03-Jun-2020

कर्नाटक: किसानों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

कलबुर्गी कृषि विभाग की ओर से लॉकडाउन के चलते बीज, उर्वरक आदि जिले के किसानों में बांटने के लिए रैठा संपर्क केंद्र में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि सामान्य रूप से यहां ऐसे 32 केंद्र हैं। परंतु लॉकडाउन को देखते हुए 120 केंद्र अतिरिक्त बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन ठीक प्रकार से हो सके। अभी तक हमने कुल 14 हजार क्विंटल बीज का भंडारण इन केंद्रों और बिक्री केंद्रों पर किया है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उवर्रक भी उपलब्ध है।

05:28 AM, 03-Jun-2020

असम: राष्ट्रीय उद्यान, चिड़ियाघर और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य में राष्ट्रीय उद्यान, चिड़ियाघर और पर्यटन स्थल बुधवार को भी बंद रहेंगे। राज्य के वन मंत्री परिमल सुखाबय्या ने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही हमने अपने पांच राष्ट्रीय उद्यान बंद कर दिए थे। इन्हें बंद हुए अब तीन माह बीत गए हैं। इससे हमें राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। पर्यटकों के नहीं आने से पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान हुआ है।

02:51 AM, 03-Jun-2020

गोवा: रोने लगे दुबई से आए भारतीय नागरिक

वंदे भारत मिशन के तहत मंगलवार रात दुबई से स्वदेश लौटे 155 भारतीय नागरिकों में से कुछ ने गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर विमान के उतरते ही पैसे देकर क्वारंटीन केंद्र में जाने से इनकार कर दिया। इससे हवाई अड्डे पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इनमें से कुछ यात्री गोवा के थे तो कुछ महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले थे।
 

गोवा की स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जब ये यात्री डाबोलिम हवाईअड्डे पर पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत ही चीखना और रोना शुरू कर दिया कि वह पैसे देकर क्वारंटीन केंद्र नहीं जाएंगे और अपने घर जाना चाहते हैं। इससे कुछ समय के लिए हवाई अड्डे पर हंगामे जैसी अप्रिय स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने कहा कि लोगों का यह व्यवहार गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन करने वाला है। सरकार इसे लेकर गंभीर है।

02:16 AM, 03-Jun-2020

कर्नाटक: बंगलूरू में हवाई अड्डे पर शुरू हुई नई व्यवस्था 

कोविड-19 महामारी के चलते बंगलूरू के कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेल्फ चेकइन कियोस्क मशीन, थर्मल स्कैनर, सेल्फ बैग ड्रॉप जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा सके।
 
 

12:10 AM, 03-Jun-2020

डीडीएमए ने कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए गाइडलाइन जारी की

दिल्ली: थाने में लगाई सोशल डिस्टेंसिंग की हाईटेक व्यवस्था
दिल्ली के आरके पुरम पुलिस स्टेशन में दो तरफा ऑडियो और वीडियो संवाद स्थापित करने के लिए एक प्रणाली लगाई गई है। इसके साथ ही डीआरडीओ से स्वीकृति प्राप्त कागजों को सैनिटाइज करने वाली मशीन और आगंतुक के लिए सैनिटाइजेशन टनल की भी व्यवस्था की गई है।

यहां पढ़ें 2 जून (मंगलवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें