मणिपुर में आज 14 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है, जिनमें से 105 मामले सक्रिय हैं।
असम में 73 और मामले रिपोर्ट किए गए
असम में 73 और मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2397 हो गई है। राज्य में कुल सक्रिय मामले 1843 हैं।
केरल में आज कोरोना संक्रमण के 108 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1029 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग, केरल
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 368 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 368 हो गई, जिनमें 201 मामले सक्रिय हैं: स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश
असम में 81 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2324 हो गई है। यहां 1808 सक्रिय मामले हैं और अब तक चार लोगों की मौत हुई है।
नागालैंड में संक्रमितों की कुल संख्या 107 हुई
नागालैंड में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 107 हो गई है।
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संकट में निजी अस्पतालों ने अच्छा काम किया है, लेकिन कुछ निजी अस्पताल हैं जिन्होंने इस दौरान गलत काम किया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अब तक लगभग 8,500 बेड का इंतजाम किया है, जिनमें से करीब 45 प्रतिशत बेड अभी भरे हुए हैं।
कर्नाटक के मंगलूरू में एक निजी बस का कंडक्टर सुदर्शन कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) पहनकर ड्यूटी कर रहा है।
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों के 'पास' और पहचान-पत्र की जांच कर रहे हैं। तस्वीरें डीएनडी फ्लाईओवर की हैं।
त्रिपुरा में कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 695 हो गई है। -अधिकारी
केंद्र की टीम ने किया असम का दौरा
केंद्र सरकार की टीम ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति जानने के लिए असम के अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर का शुक्रवार को दौरा किया।