राजस्थान के जयपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आयेशा मस्जिद में नमाज पढ़ने गए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कर्नाटक सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में COVID19 के संदिग्ध मामलों के नमूनों की लागत 2250 रुपये तय कर दी है।
छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि वे भारत में स्थित एक दक्षिण कोरियाई कंपनी से रुपये 337+ जीएसटी की बेंचमार्क कीमत पर 75,000 उच्च गुणवत्ता वाले रैपिड टेस्टिंग किट खरीद रहे हैं।
ओडिशा में बीते 48 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इस अवधि में जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया। राज्य में कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विभाग ने बताया कि गुरुवार को कुल 843 नमूनों की जांच हुई, बुधवार को 1,197 नमूनों की जांच हुई। इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी संक्रमणरहित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के पिछले पांच मामले 14 अप्रैल को सामने आए थे। कुल 7,577 नमूनों की जांच हुई थी जिनमें से 7,517 संक्रमणरहित पाए गए थे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10:00 बजे संबोधित करेंगे।
असम के गुवाहाटी में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने लॉकडाउन के दौरान रोंगलीबिहू का जश्न मनाने के लिए बिहू डांस किया।
महाराष्ट्र के पुणे में लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले 200 लोगों को चार घंटे तक सड़क पर बैठकर रखा गया।
केंद्रीय ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोलर ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने लगभग 67 भारतीय फर्मों को कोरोना के लिए एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग किट के परीक्षण के लिए मंजूरी दी है। इन 67 कंपनियों में 5 स्वदेशी हैं और अन्य 62 चीन, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस और इजरायल से एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग किट आयात कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में में कुल मामले बढ़कर 36 हो गए हैं, इनमें 23 लोग स्वस्थ हुए हैं।
एमपी के इंदौर में आठ लोगों की मौत हुई है और 245 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 842 हो गई है।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 805 हो गई है।
ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवारा पशुओं को खिलाने के लिए विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों को मुख्यमंत्रियों के राहत कोष से 80,18,000 रुपये का अतिरिक्त फंड देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इससे पहले इसी काम के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किए थे।
महाराष्ट्र में 23 पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र में अब तक 23 पुलिसकर्मी कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए हैं।
रमजान में होगा लॉकडाउन नियमों का पालन
अल्पसंख्यक मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यों के वक्फ बोर्ड चेयरमैन के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी चेयरमैन ने आश्वस्त किया है कि इस महीने की 24 अप्रैल से शुरू होने वाले पवित्र रमजान में लोग लॉकडाउन का पालन करेंगे और सामाजिक दूरी बनाएंगे।
यहां पढ़ें 16 अप्रैल (बृहस्पतिवार) के सभी अपडेट्स