फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 2701 नए मामले, 81 लोगों की मौत

Tue, 16 Jun 2020 11:55 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • मुंबई में आज संक्रमण के 941 नए मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों की जान चली गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 60,142 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,13,445 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,909 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 524 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की गई जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,628 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज 1515 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 49 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,019 हो गई है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 10,215 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है, जिनमें से 1,53,178 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,80,013 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:54 PM, 16-Jun-2020

असम में 191 नए मामले सामने आए

असम में सुबह 11 से लेकर रात के 11 बजे तक कोरोना के कुल 191 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4510 हो गई है, जिनमें 2411 स्वस्थ हो गए हैं। 2088 सक्रिय मामले हैं और कुल मृतकों की संख्या 8 हैः- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  

11:46 PM, 16-Jun-2020

तेलंगाना में आज 213 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में आज 213 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,406 हो गई है। वहीं 4 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 191 हो गई हैः- राज्य स्वास्थ्य विभाग

11:40 PM, 16-Jun-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कल फिर होगी कोरोना जांच

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट आज नेगेटिव आई। वे बुधवार को एक बार फिर से परीक्षण के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
11:06 PM, 16-Jun-2020

पुडुचेरी की सीमाएं कल से सील- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि तमिनलाडु के कड्डलोर और विल्लीपुरम के साथ लगी पुडुचेरी की सीमाएं कल से सील कर दी जाएंगी। केवल मेडिकल सेवाओं के लिए आवाजाही खुली रहेंगी। चेन्नई का ई-पास पुडुचेरी में मान्य नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट लेकर विदेश से आने वालों को पुडुचेरी में आने की अनुमति दी जाएगी।

11:03 PM, 16-Jun-2020

तेलंगाना में आज 213 पॉजिटिव मामले

तेलंगाना में आज 213 पॉजिटिव मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5406 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 191 हो गया है। 

विज्ञापन
10:55 PM, 16-Jun-2020

मध्य प्रदेश में आज 134 नए मामले, 11 की मौत

मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 134 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,069 हो गई है और मरने वालों की संख्या 476 हो गई है। 

10:53 PM, 16-Jun-2020

दिल्ली में आज कोरोना के 1859 नए मामले, 93 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1859 नए मामले सामने आए और 93 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 44,688 हो गई है और अब तक 1837 लोगों की मौत हुई है। 

10:51 PM, 16-Jun-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से बात की। दोनों नेताओं ने अपने देश में कोरोना की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी दी। वहीं, स्वास्थ्य और आर्थिक सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई चर्चाः प्रधानमंत्री कार्यालय

10:27 PM, 16-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 941 नए मामले, 55 लोगों की जान गई

मुंबई में आज संक्रमण के 941 नए मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों की जान चली गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 60,142 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3165 पहुंच गया है। 

10:23 PM, 16-Jun-2020

झारखंड में आज 34 नए मामले

झारखंड में आज 34 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1839 हो गई है। राज्य में 796 मामले सक्रिय है और नौ लोगों की मौत हुई है। 

10:21 PM, 16-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 2701 नए मामले, 81 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,13,445 हो गई है, जिनमें 57,851 ठीक हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 5537 पहुंच गई है। 

09:31 PM, 16-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 550 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 550 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8272 हो गई है। इनमें 4406 मामले सक्रिय हैं, 3748 ठीक हो चुके हैं और 118 लोगों की मौत हुई है। 


 

09:22 PM, 16-Jun-2020

उत्तराखंड में 30 और मामले दर्ज किए गए

उत्तराखंड में 30 और मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1942 हो गई है। 

09:00 PM, 16-Jun-2020

राजस्थान में आज संक्रमण के 235 नए मामले, सात लोगों ने तोड़ा दम

राजस्थान में आज संक्रमण के 235 नए मामले दर्ज किए गए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 13,216 हो गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 308 लोगों की मौतें हुई हैं। 

08:48 PM, 16-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले, 10 की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 415 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,909 हो गई है और मौत का आंकड़ा 495 हो गया है।    

08:44 PM, 16-Jun-2020

गृह मंत्रालय में गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक खत्म। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल शामिल हुए थे। 

08:38 PM, 16-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 524 नए मामले, 28 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 524 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की गई जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,628 हो गई है, जिनमें 17,090 ठीक हो गए हैं और मौत का आंकड़ा 1534 पहुंच गया है।  
 

08:35 PM, 16-Jun-2020

गोवा में आज कोरोना के 36 नए मामले

गोवा में आज कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 629 हो गई है। गोवा में सक्रिय मामलों की संख्या 544 है। 

07:46 PM, 16-Jun-2020

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 21 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 21 नए मामले दर्ज किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 2089 हो गई है और संक्रमण के कारण यहां मरने वालों की संख्या 77 है। 

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 500 हो गई है, जिनमें 341 मामले सक्रिय हैं।  

07:43 PM, 16-Jun-2020

पंजाब में आज 104 नए मामले और एक की मौत

पंजाब में आज कोरोना के 104 नए मामले दर्ज किए गए और एक की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3371 हो गई है और मौत का आंकड़ा 72 पहुंच गया है।   

07:42 PM, 16-Jun-2020

गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के लिए  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल गृह मंत्रालय पहुंचे।

07:32 PM, 16-Jun-2020

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेशों के बाद, दिल्ली (केंद्रीय/राज्य/निजी) के सभी अस्पतालों ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का अंतिम संस्कार उनके परिवारों/ रिश्तेदारों की सहमति/उपस्थिति के साथ किया।

07:04 PM, 16-Jun-2020

कर्नाटक में आज 317 नए मामले और सात लोगों की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना के 317 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7530 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा 94 पहुंच गया है। 

06:31 PM, 16-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 78 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 78 नए मामले सामने आए। इनमें से 16 जम्मू से और 62 कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 5298 हो गई है, जिनमें 2454 मामले सक्रिय हैं। 

06:20 PM, 16-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 1515 नए मामले, 49 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज 1515 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,019 हो गई है और मौत का आंकड़ा 528 हो गया है। 

06:17 PM, 16-Jun-2020

केरल में आज 79 पॉजिटिव मामले

केरल में आज 79 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 1366 हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 559 हुई
हिमाचल प्रदेश में आज तीन नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 559 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 184 है। 

05:44 PM, 16-Jun-2020

घरेलू यात्रा से जुड़े अपने आदेश में दिल्ली सरकार ने संशोधन किया है। अब संवैधानिक और सरकारी काम से जुड़े अधिकारी और उनके स्टाफ मेम्बर्स जो आधिकारिक काम से दूसरे राज्य में यात्रा कर रहे हैं और उनको कोई लक्षण नहीं है तो उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन नहीं रहना होगा।

05:31 PM, 16-Jun-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों से बात की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। 

05:10 PM, 16-Jun-2020

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 300 आइसोलेशन कोच लगाए जाएंगे

दिल्लीः कोरोना महामारी को देखते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 300 आइसोलेशन कोच लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ को कहना है कि केवल हल्के लक्षणों वाले लोगों को यहां रखा जाएगा। कोच और मरीज की देख-रेख राज्य सरकार करेगी।

04:30 PM, 16-Jun-2020

मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद

पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे, और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

04:10 PM, 16-Jun-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर की बात

  • सही समय पर लिए फैसले से विपदा से निपट सकते हैं
  • कोरोना का प्रभाव भारत में विनाशकारी नहीं
  • कोरोना से किसी की भी मृत्यु दुखद
  • भारत में रिकवरी रेट 50 फीसदी से ज्यादा
  • कोरोना से मौत असज करने वाली
  • भारत में कोरोना से सबसे कम मौत हो रही है
  • मास्क का उपयोग सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण
  • हजारों की संख्या विदेशी भाई स्वदेश लौटे
  • दो गज की दूरी, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना बेहद जरूरी
  • अपनी और परिवार के सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना जरूरी
  • मई में टोल कनेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।
  • आत्मनिर्भर अभियान के तहत कई प्रावधान हुए
  • किसानों को उपज बेचने के लिए नए विक्लप बढ़े
     

03:56 PM, 16-Jun-2020

पुडुचेरी में आज 14 नए मामले दर्ज किए

पुडुचेरी में आज 14 नए मामले दर्ज किए। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 216 हो गई है, जिनमें 113 मामले सक्रिय हैं। 

03:44 PM, 16-Jun-2020

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 67 और मामले

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 67 और मामले सामने आए और पांच मरीज ठीक हो गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1912 हो गई है, जिनमें 1194 ठीक हो गए हैं, 680 मामले सक्रिय हैं और अब तक 25 लोगों की मौत हुई है। 

मिजोरम में संक्रमितों की संख्या 121 हुई
मिजोरम में चार नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 121 हो गई है।

03:23 PM, 16-Jun-2020

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पत्र लिखकर कहा है कि 'रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट के उपयोग से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन्स और अस्पतालों में कोरोना के लिए टेस्टिंग बढ़ा देनी चाहिए।'
 

03:16 PM, 16-Jun-2020

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत शुरू

देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब, चंडीगढ़ समेत पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं।आज उन राज्यों के साथ बैठक हो रही है, जहां कोरोना के मामले कम हैं। कल उन राज्यों के साथ बैठक होगी, जहां कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है। दो दिनों की बैठक की शुरुआत में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और उपराज्यपाल शामिल हो रहे हैं।

03:06 PM, 16-Jun-2020

पिछले 24 घंटे के दौरान 10 हजार 215 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 'पिछले 24 घंटे के दौरान 10,215 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1,80,012 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक देश से बाहर चला गया है। रिकवरी दर बढ़कर 52.47 फीसदी हो गई है, जो इस बात का संकेत है कि आधे से अधिक पॉजिटिव मामले ठीक हो चुके हैं।'

02:59 PM, 16-Jun-2020

बंगलूरू पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा, ‘यह सही है कि वीवी पुरम यातायात पुलिस स्टेशन के एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई है और पुलिस थाने के दो कर्मी संक्रमित मिले हैं।’

पुलिस संयुक्त आयुक्त (यातायात) बीआर रविकांते गौड़ा ने बताया कि एएसआई की मौत के बाद सभी कर्मी घर में पृथक रह रहे हैं। संक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस थाना दो दिनों के लिए बंद है।

02:58 PM, 16-Jun-2020

कर्नाटक में पुलिसकर्मी की मौत, बाद में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

कर्नाटक में दिल का दौरा पड़ने से एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत के बाद अब जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस थाने के दो उनके सहकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

02:53 PM, 16-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5,280 हो गई है। जिसमें से 2,341 सक्रिय मामले हैं, 2,851 को छुट्टी दे दी गई है और 88 मरीजों की मौत हो चुकी है।

02:51 PM, 16-Jun-2020

आंध्र प्रदेश के कोविड-19 नोडल अधिकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 193 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। इस अवधि में 81 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

02:39 PM, 16-Jun-2020

असम में 10 नए मामले सामने आए

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,319 हो गई है। जिसमें से 2,205 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,103 है। 

02:27 PM, 16-Jun-2020

पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
 

02:03 PM, 16-Jun-2020

ओडिशा के खोरदा जिले में सिर्फ आठ घंटे खुलेंगी दुकानें

ओडिशा के खोरदा जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि 30 जून तक जिले की सभी दुकानें और मार्केट कॉम्प्लेक्स सिर्फ आठ घंटे ही खुलेंगी। हालांकि दवा की दुकानों और पेट्रोल पंपो को इस दायरे से बाहर रखा गया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी दुकानें दोपहर दो बजे से सुबह छह तक बंद रहेंगी।
 

01:51 PM, 16-Jun-2020

हिमचाल प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 556

हिमाचल प्रदेश में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव मामला दर्ज नहीं किया गया है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 556 है।जिसमें 194 सक्रिय और 343 ठीक हो चुके शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

01:22 PM, 16-Jun-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी हालत स्थिर है, हालांकि उन्हें अभी भी बुखार है। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

01:11 PM, 16-Jun-2020

23 जून को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक

देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए 23 जून को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक होगी।

12:57 PM, 16-Jun-2020

'साइकिल गर्ल' ज्योति ने किया एक और प्रशंसनीय काम

गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक साइकिल पर बिठाकर अपने पिता को लाने वाली ज्योति की कई संस्थाओं ने आर्थिक मदद की थी। ज्योति ने उन पैसों से दूर की रिश्ते में लगने वाली बुआ की शादी कराई है, जिनकी पैसों की कमी की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी।

12:28 PM, 16-Jun-2020

केजरीवाल ने सूर्या होटल का किया दौरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सूर्या होटल का दौरा किया।  सूर्या होटल को कोविड-19 अस्पताल 'द हॉली फैमिली' के साथ अटैच किया गया है।

 

12:20 PM, 16-Jun-2020

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना प्रशासन को निर्देश दिया कि वह 11 वर्षीय पोते के साथ किराए के मकान में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मदद करे, जिसे लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कैप्टन अमरिंदर ने अधिकारियों को बुजुर्ग महिला के बकाया और एक साल का अग्रिम किराया भुगतान करने और तपेदिक (टीबी) बीमारी का मुफ्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।
 

11:51 AM, 16-Jun-2020

उत्तर प्रदेश के शामली में कोरोना से पहली मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। जिले में इस खतरनाक वायरस से मौत का यह पहला मामला है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 'महिला थाना भवन क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी मौत सोमवार को हुई।' उन्होंने बताया कि 'इसी बीच जिले में एक और महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।'

11:25 AM, 16-Jun-2020

ओडिशा में 108 नए मामले सामने आए

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 108 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,163 हो गई है।

11:05 AM, 16-Jun-2020

राजस्थान में 115 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,096 हो गई है। जिनमें से 9,794 लोग ठीक हो चुके हैं, 9,567 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 302 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:03 AM, 16-Jun-2020

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 115 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। इस अवधि में नौ लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

10:54 AM, 16-Jun-2020

महाराष्ट्र में दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत, 11 नए मामले

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोरोना से संक्रमित दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है और 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 3,626 हो गई है। जिसमें से 187 लोग ठीक हो चुके हैं और 42 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
 

10:32 AM, 16-Jun-2020

यूपी में 2301 नमूनों में से 35 के परिणाम पॉजिटिव

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ के मुताबिक कोरोना के लिए सोमवार को परीक्षण किए गए 2301 नमूनों में से 35 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं। 

10:10 AM, 16-Jun-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती

तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

09:54 AM, 16-Jun-2020

भोपाल में मोदी मास्क की बढ़ी मांग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक दुकान में नेताओं के चहरे वाले मास्क की बिक्री हो रही है। भोपाल के एक कपड़ा विक्रेता कुणाल पारियानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे छपे कपड़े के मास्क बेच रहे हैं। वे कहते हैं कि 'मैंने अब तक लगभग 500-1000 मोदी मास्क बेच चुके हैं और इसकी मांग बहुत अधिक है। हमारे मुख्यमंत्री की पहचान वाले मुखौटे भी लोकप्रिय हैं। मेरे पास राहुल गांधी और कमलनाथ जी की छवियों के साथ भी मास्क हैं।'

09:27 AM, 16-Jun-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है, जिनमें से 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, 1,80,013 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:27 AM, 16-Jun-2020

देशभर में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 43 हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है।

09:21 AM, 16-Jun-2020

मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘प्रिय दोस्तों, जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की आशंका है। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन किया गया और मैं पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, लेकिन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर पृथक किया है।’

09:18 AM, 16-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आने के संदेह के बाद खुद को घर में पृथक कर लिया है। अग्निहोत्री ने सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे अपने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की।

09:14 AM, 16-Jun-2020

नागालैंड में दो नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि, राज्य में परीक्षण किए गए 316 नमूनों में से दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों नए मामले कोहिमा के हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 179 हो गई है। जिसमें से 87 सक्रिय मामले है और 92 ठीक हो गए हैं।

08:58 AM, 16-Jun-2020

पंजाब के अमृतसर में तरन तारन रोड पर बने नए पुल पर कुछ लोग बिना मास्क पहने अपने बच्चों के साथ आज सुबह सैर करते दिखे। एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि 'जो बिना मास्क के सैर करते है उन पर 500 रुपए जुर्माना है। हम पुल पर जाकर बिना मास्क पहने लोगों पर कार्रवाई करेंगे और उनका चालान काटेंगे।'

08:47 AM, 16-Jun-2020

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लोगों को मास्क का वितरण होना चाहिए और मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले गए जुर्माने का इस्तेमाल नए मास्क बनाने में होना चाहिए और उन्हें जरूरतमंदों में बांटा जाना चाहिए।

08:45 AM, 16-Jun-2020

सीएम खट्टर ने अधिकारियों को गुड़गांव की खाली इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अधिकारियों को कोरोना वायरस से राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित गुड़गांव जिले में खाली पड़ी इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड-19 के मरीजों को पृथक रखने के लिए उनका इस्तेमाल हो सके। रात में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर ने यहां कोविड-19 पर एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

08:17 AM, 16-Jun-2020

पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बातचीत

देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि  इस बैठक के दौरान लॉकडाउन में छूट के बाद राज्यों के हालात का जायजा लेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे।

07:20 AM, 16-Jun-2020

मिजोरम: चार नए मामलों की पुष्टि

प्रदेश में सोमवार रात कोरोना के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज दिल्ली से और एक मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। यह सभी आइजोल जिले के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 24-30 वर्ष के बीच है, इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 121 हो गई है। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार

07:10 AM, 16-Jun-2020

रोज होंगे दो लाख कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 901 हो चुकी है। आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश की 534 लैब में आरटी-पीसीआर, 296 में ट्रूनेट और 71 लैब में सीबी नैट तकनीक से कोविड सैंपल की जांच हो रही है। 901 में से 653 लैब सरकारी हैं। 

06:52 AM, 16-Jun-2020

तमिलनाडु: कोरोना से मुकाबले के लिए बनाया एंटीवायरल फैब्रिक

कोयम्बटूर की एक कंपनी ने एंटीवायरल फैब्रिक विकसित किया है। कंपनी ने दावा किया गया है कि यह सस्ता और 10 बार धोए जा सकने वाला है। कंपनी के एमडी सुंदर रमन ने कहा कि इस उत्पाद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्स-कोव-2 वायरस पर परीक्षण किया गया है। यह तीन मिनट में वायरस को निष्क्रिय कर देता है।

05:45 AM, 16-Jun-2020

रेलवे के कोविड केयर कोचों के लिए एसओपी जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे के कोविड केयर कोचों के लिए एसओपी जारी की है। इसके मुताबिक राज्य सरकारों को हर ट्रेन के लिए कम से कम एक कोविड स्पेशल हॉस्पिटल बनाना होगा, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को वहां शिफ्ट किया जा सके।

03:42 AM, 16-Jun-2020

मणिपुर: मास्क बनाकर बांटे

खंबोन्मयम धनचंद्र सिंह ने कोविड19 से प्रभावित इंफाल में अपने परिधान निर्माण सह प्रशिक्षण केंद्र में मास्क का उत्पादन शुरू किया है। उनका कहना है कि इससे मास्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिली और लोगों को रोजगार भी मिलता रहा। हमने कोरोना से लड़ रहे प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को यह मास्क बांटे हैं।

03:39 AM, 16-Jun-2020

गुजरात: कोरोना योद्धाओं के लिए बनाए चित्र

व्यारा के तुलसी पटेल ने वारली लोक चित्रकला में माध्यम से अपने घर की दीवारों पर लॉकडाउन के प्रभावों को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि मैंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन के प्रभाव को इन चित्रों में दिखाया है। उदाहरण के लिए, मैंने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों में लौटते हुए दिखाया है। जबकि 'कोरोना योद्धाओं' को भगवान के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।
 
 

01:03 AM, 16-Jun-2020

असम में 151 नए मामले

राज्य में कोरोना के 151 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल मामलों की संख्या 4,309 हो गई है। इनमें से 2,205 लोग ठीक हुए हैं, 2,093 सक्रिय मामले हैं और आठ लोगों की मोत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, मंत्री, असम

12:50 AM, 16-Jun-2020

भारत में कोरोनाः महाराष्ट्र में आज 2701 नए मामले, 81 लोगों की मौत

कर्नाटक: ग्रामीणों ने चिकित्सा दल से साथ की बहस, वाहनों पर पथराव
कलबुर्गी जिले के टांडा गांव में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें अस्पताल लाने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों के साथ एक मेडिकल टीम को वहां भेजा गया था। इस दौरान मेडिकल टीम के सदस्यों और गांव वालों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर और अधिक पुलिस बल भेजा गया। मैंने खुद मौके पर जाकर कुछ लोगोंं से बात की। इसके बाद अंतत: लोगों को समझाकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। -लाडा मार्टिन मारबानियांग, पुलिस अधीक्षक कलबुर्गी, कर्नाटक

यहां पढ़ें 15 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स


और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें