फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: देश में रिकवरी रेट 51.08 फीसदी हुआ, पिछले 24 घंटे में 7419 लोग ठीक हुए

Tue, 16 Jun 2020 12:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,424 हुई
  • भारत में कोरोना वायरस से अब तक 9520 लोगों की मौत
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,502 मामले मिले
  • देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 325 लोगों की मौत
  • दिल्ली में दोबारा नहीं लगेगा लॉकडाउन: सीएम केजरीवाल
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:03 AM, 16-Jun-2020

वंदे भारत मिशन के तहत काहिरा से दूसरी विमान मुंबई और कोचीन के लिए भरी उड़ान

वंदे भारत मिशनः मिस्र में स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार राजधानी काहिरा से दूसरी विमान मुंबई (महाराष्ट्र) और कोचीन (केरल) के लिए उड़ान भरी है। इस विमान में कुल 235 यात्री सवार हैं जिनमें 3 शिशु शामिल हैं।

11:54 PM, 15-Jun-2020

तेलंगाना में टीआरएस के तीन विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

तेलंगाना में टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के तीन विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और फिर इन सभी की जांच की जाएगी: राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

11:45 PM, 15-Jun-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 219 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना के 219 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,193 हो गई हैः राज्य स्वास्थ विभाग

विज्ञापन
11:36 PM, 15-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 30 नए मामले  

झारखंड में आज कोरोना के 30 नए मामले सामने आने से राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1793 हो गई, जिनमें 784 सक्रिय मामले हैं और 1000 स्वस्थ हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

11:26 PM, 15-Jun-2020

मुंबई में कंटेंमेंट जोन की संख्या 828 हुई

मुंबई में कंटेंमेंट जोन की संख्या बढ़कर 828 हुईः बृहन्मुंबई नगर निगम

 

विज्ञापन
11:20 PM, 15-Jun-2020

महाराष्ट्र में 2786 नए मामले और 178 मौतें

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2786 मामलों के साथ 178 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 110744 है जिसमें 56049 डिस्चार्ज हुए और 4128 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

10:18 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली से मुंबई तक स्थिति गंभीर

  • आज शाम 8.30 बजे तक राजस्थान में 287 नए मामले सामने आए हैं; राज्य में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या अब 12981 हो गई है, मरने वालों की संख्या 301 है।
  • दिल्ली में आज कोरोना से 73 मौतें दर्ज की गई हैं और 1647 नए मामले सामने आए; राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 42,829 हो गई है, मरने वालों की संख्या 1400 पर पहुंच गई है।
  • मुंबई में आज कोरोना के 1066 मामले दर्ज किए गए और 58 मौतें हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 59201 है, जिनमें 30125 रिकवर/छुट्टी, 26828 सक्रिय मामले और 2248 मौतें शामिल हैं।

10:15 PM, 15-Jun-2020

राजकोट में सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए आज मंदिर खोला गया

राजकोट में लॉकडाउन के बाद सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए आज मंदिर को खोला गया। आश्रम सुबह साढे़ नौ से सवा ग्यारह और शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक खुला रहेगा। अंदर बैठकर आरती करने, चरणामृत और प्रसाद बांटने और संतों के चरण स्पर्श करने की मनाही है: अध्यक्ष श्री रामकृष्ण आश्रम, गुजरात

10:14 PM, 15-Jun-2020

प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड सरकार ने दिए 110 करोड़ रुपये

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य के सभी जिलों को कुल 110 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
 

10:10 PM, 15-Jun-2020

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 47.2% हुआ

महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 5071 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में रिकवरी रेट 47.2% है। अब तक 56,049 मरीज रिकवर हुए हैं: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

10:07 PM, 15-Jun-2020

राज्यों में स्थिति गंभीर, पंजाब बंगाल तक संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी

  • पंजाब में कोरोना मामलों की कुल संख्या 3267 है, जिनमें 753 सक्रिय मामले, 2443 रिकवर और 71 मौतें शामिल हैं।
  • मणिपुर में कोविड-19 के 32 नए मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 490 हो गई है। यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 339 है।
  • आज गोवा में कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या 592 हो गई है, जिसमें 85 लोग ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में आज 407 नए मामले सामने आए और 10 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11494 है, मरने वालों का आंकड़ा 485 पर है।

09:55 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों के कोविड वार्डों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली सरकार ने कोरोना रोगियों की देखभाल और निगरानी के लिए कोविड-19 अस्पतालों के सभी कोविड वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया। लोक निर्माण विभाग (PWD) को 24 घंटों के भीतर कैमरे लगाने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

08:41 PM, 15-Jun-2020

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने नितीश सरकार पर लगाए आरोप

पिछले 100 दिनों में मात्र 123000 की ही जांच हो पाई है। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें से 4 लाख में लक्षण पाए गए। जांच और स्क्रीनिंग का आंकड़ा आप देखेंगे तो पाएंगे कि जिनमें लक्षण देखे गए उनकी जांच भी नहीं की गई।

बिहार की 12 करोड़ की आबादी है तो आबादी के अनुपात में कितने वेंटिलेटर होने चाहिए थे? आंकड़ा दे सरकार कि यहां कितने वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। क्या माननीय नीतीश कुमार और बीजेपी लाशों के ढेर पर चुनाव करवाएंगे

07:51 PM, 15-Jun-2020

तमिलनाडु में 1843 नए संक्रमित

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1843 नए मामले सामने आए और 44 मौतें दर्ज हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 46,504 हो गई है, जिसमें 25,344 डिस्चार्ज हुए हैं, 20,678 सक्रिय मामले और 479 मौतें शामिल हैं।

07:47 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली में बैंक्वेट हॉल बने क्वारंटीन सेंटर

कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए दिल्ली के पीरागढ़ी में दो बैंक्वेट हॉल को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है।

07:41 PM, 15-Jun-2020

कानपुर में बस पलटी, 18 प्रवासी जख्मी

उत्तरप्रदेश के कानपुर में बस पलटने से 18 प्रवासी घायल हो गए हैं।

07:28 PM, 15-Jun-2020

चेन्नई और दिल्ली से कर्नाटक आने वाले लोगों को रहना होगा क्वारंटीन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि चेन्नई और दिल्ली से कर्नाटक आने वाले लोगों को तीन दिन संस्थागत क्वारंटीन और 11 दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।

07:23 PM, 15-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 57 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 57 नए मामले पाए गए। इसमें जम्मू से 28 और कश्मीर से 29 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5098 हो गई है। इसके अलावा, आज कश्मीर डिवीजन में तीन मौतें भी दर्ज की गईं। प्रदेश में अब मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। 

07:09 PM, 15-Jun-2020

कर्नाटक में कोरोना के 213 नए मामले

कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 213 नए पॉजिटिव मामले मिले और दो लोगों की मौत की खबर है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7213 हो गई है और 88 लोग इस संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

07:03 PM, 15-Jun-2020

एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे अमित शाह, तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे। उनके वहां से जाने के बाद एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हमने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में गृह मंत्री को विस्तार से बताया। वह हमारे काम से बहुत खुश थे और उन्होंने हमारे स्टाफ की सराहना की।
 

06:57 PM, 15-Jun-2020

केरल में 82 नए कोरोना संक्रमित पाए गए

केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में आज 82 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1348 हो गई है, जबकि 1174 लोग ठीक हो चुके हैं।

06:37 PM, 15-Jun-2020

महाराष्ट्र को प्रतिदिन 100 उड़ानें संचालित करने की अनुमति

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने महाराष्ट्र को प्रतिदिन 100 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है। इससे पहले, महाराष्ट्र को प्रतिदिन केवल 50 उड़ानें (25 आगमन और 25 प्रस्थान) की अनुमति थी।
 

06:31 PM, 15-Jun-2020

इंदौर में दूल्हे का चालान कटा

इंदौर: नगर निगम ने बारातियों द्वारा मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर दूल्हे का चालान काटा। विवेक, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम-गाड़ी में बैठे 12 लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 1100 रु. और मास्क न लगाने पर 1000 रु. का फाइन लगाया गया है।
 

05:56 PM, 15-Jun-2020

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 मौतें

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 मौतों के साथ 476 ताजा मामले दर्ज़ किए गए, राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 14091 और मरने वालों की संख्या 417 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 5064 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

05:49 PM, 15-Jun-2020

देश में रिकवरी रेट की दर 51.08 प्रतिशत हुई

केंद्र सरकार के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7419 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 169797 मरीज इस महामारी से ठीक हो गए हैं। रिकवरी रेट अब बढ़कर 51.08 प्रतिशत हो गया है। सरकार के अनुसार टेस्टिंग के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 653 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या को बढ़ाकर 248 कर दिया गया है।
 

05:30 PM, 15-Jun-2020

सीबीआई ने राज्य की पुलिस को चेताया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सभी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की पुलिस एजेंसियों को इंटरपोल से प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑनलाइन अग्रिम भुगतान घोटालों और मेथनॉल के उपयोग से नकली सैनिटाइजर बनाने को लेकर चेतावनी जारी की है।

05:23 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली और चेन्नई से कर्नाटक जाने वालों की तीन दिन की क्वारंटीन जरुरी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि चेन्नई और दिल्ली से राज्य में आने वाले लोगों को तीन दिन के लिए संस्थागत कारंटीन में रहना होगा।

05:00 PM, 15-Jun-2020

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि यह सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के निवासियों के हित में लिए गए निर्णय जमीनी स्तर पर लागू हों।

04:55 PM, 15-Jun-2020

देश में एक मई से अब तक 4450 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलीं

  • रेलवे बोर्ड के मुताबिक देशभर में एक मई से 4450 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, इस दौरान आठ लाख लोगों को घर पहुंचाया गया। 
  • रेलवे ने यह भी कहा कि अब कुछ ही प्रवासी रह गए हैं जिन्हें घर भेजना है, इसके लिए हम राज्य सरकारों से बात कर रहे हैं।
  • श्रमिक ट्रेनों का औसत टिकट मूल्य 600 रुपये प्रति व्यक्ति है; हम 60 लाख यात्रियों को ले गए, केवल 15 प्रतिशत परिचालन लागत वसूल की।

04:25 PM, 15-Jun-2020

कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा के नेता गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं को गिरफ्तार किया।
 

04:11 PM, 15-Jun-2020

चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई इलाकों में लॉकडाउन में सख्ती

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापड्डी के पलानीस्वामी ने 19 से 30 जून तक चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुर जिले जो महानगरीय चेन्नई पुलिस सीमा के अंतर्गत आते हैं, वहां लॉकडाउन में अधिक सख्ती लगाने का फैसला किया है।

सरकार ने इन इलाकों में लॉकडाउन में मिली छूट को खत्म कर दिया है और पहले की तरह पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।

04:05 PM, 15-Jun-2020

विवाह समारोह में बिना मास्क के पहुंचे कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु आज दावणगेरे के हागीरबोमनहल्ली में पूर्व मंत्री परमेश्वर नाइक के बेटे के विवाह समारोह में बिना मास्क के देखे गए।
 

04:02 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली सरकार को मिलेंगे 500 आइसोलेशन कोच

भारत सरकार दिल्ली सरकार को 500 कोच उपलब्ध करा रही है, ये कोच अलग-अलग स्टेशन पर होंगे, इनमें से 50 कोच पहले से ही शकूरबस्ती में लगा दिए गए हैं। 170-180 कोच आनंद विहार में रहेंगे और बाकी के किसी तीसरे स्टेशन पर रहेंगे: दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

कल तक 250 कोच अपनी जगह पर होंगे। बाकी के 250 कोच दिल्ली सरकार और रेलवे संयुक्त रूप से सर्वे करके जहां-जहां रखना होगा उसको जल्दी से चिन्हित करके और रख दिया जाएगा: दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

03:15 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली सरकार ने निजी और सरकारी प्रयोगशालाओं को जारी किया आदेश

दिल्ली सरकार ने निजी और सरकारी प्रयोगशालाओं को एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्हें अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने और अपनी कोरोना परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए कहा गया है। आदेश के अनुसार, निजी प्रयोगशालाओं को 48 घंटे के भीतर परिणाम देना होगा।

03:11 PM, 15-Jun-2020

पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार और बुधवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार दोपहर को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे। इनमें पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य और कुछ केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत करेंगे। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।



 

02:54 PM, 15-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 246 नए मामले 

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 246 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5087 हो गई है जबकि 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

02:29 PM, 15-Jun-2020

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की कोई योजना नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

02:20 PM, 15-Jun-2020

तेलंगाना सरकार ने तय की कोरोना उपचार के लिए फीस

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में कोरोना के उपचार के लिए मूल्य निर्धारित किए हैं। कोरोना टेस्ट शुल्क 2200 रुपये, सामान्य आइसोलेशन 4000 रुपये प्रतिदिन, आईसीयू 7500 रुपये प्रतिदिन बिना वेंटीलेटर, आईसीयू वेंटीलेटर 9000 रुपये प्रतिदिन तय किए हैं। इसके अलावा और एंटीबायोटिक उपयोग के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

01:58 PM, 15-Jun-2020

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में राज्य सचिवालय के बाहर, राज्य सरकार के खिलाफ कोरोना स्थिति से निपटने में कथित खामियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

01:31 PM, 15-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में 527 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या अब 527 है, जिनमें 182 सक्रिय मामले हैं, 326 मरीज ठीक हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

01:03 PM, 15-Jun-2020

असम में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए

असम में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4158 हो गई है। 2187 सक्रिय मामले हैं, 1960 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

 

12:37 PM, 15-Jun-2020

दार्जिलिंग में सिलीगुड़ी का बाजार अगले सात दिनों तक रहेगा बंद 

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार सिलीगुड़ी का बाजार अगले 7 दिनों तक बंद रहेगा। कोरोना वायरस के कुछ मामले बाजार से जुड़े हुए हैं जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

12:12 PM, 15-Jun-2020

कोरोना से लड़ाई में डब्ल्यूएचओ भी कर रहा भारत की सराहना: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई विकसित देश कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लेकिन मैं पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। इससे लड़ने के लिए हमने जो उपाय किए हैं, उनकी न केवल भारत में बल्कि डब्ल्यूएचओ द्वारा भी सराहना की जा रही है।

11:45 AM, 15-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना के 78 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस के 78 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 12772 और मरने वालों की संख्या 294 है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,847 है।

11:27 AM, 15-Jun-2020

सीएम शिवराज ने भोपाल में करुणाधाम आश्रम में की पूजा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में करुणाधाम आश्रम में पूजा-अर्चना की। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को 84 दिनों के बाद आज फिर से खोला गया है।
 

 

11:11 AM, 15-Jun-2020

सीआरपीएफ में कोरोना वायरस के 29 नए मामले

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कोरोना वायरस के 29 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब सीआरपीएफ में मरीजों की संख्या 620 हो गई है। 189 सक्रिय मामले हैं और 427 ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या चार है।

10:56 AM, 15-Jun-2020

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिल्ली में भाजपा बांटेगी काढ़ा

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हम कल से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक काढ़ा बांटने का प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं, जिसमें हम पूरी दिल्ली में 10 लाख काढ़ा के पैकेट बांटेंगे। इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा मास्क और सैनिटाइजर बांटेंगे।

10:44 AM, 15-Jun-2020

नर्सरी से गिलोय, तुलसी और एलोवेरा के पौधे ही खरीद रहे लोग

यूपी के मुरादाबाद में एक नर्सरी मालिक का कहना है कि जब से लॉकडाउन हुआ तब से ब्रिकी न के बराबर हुई है और जो कुछ लोग आ रहे हैं वो सिर्फ गिलोय, तुलसी, एलोवेरा के पौधे ही खरीद रहे हैं बाकि जो पौधे हैं उन्हें बहुत ही कम लोग खरीद रहे हैं। हमारे सारे सीजनल पौधे खराब हो गए हैं इसमें 2-3 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

10:37 AM, 15-Jun-2020

भोपाल में लोगों के लिए खुले धार्मिक स्थल

मध्यप्रदेश के भोपाल में लगभग ढ़ाई महीने के बाद धार्मिक स्थल लोगों के लिए खुल गए हैं, इस बीच लक्ष्मी नारायण मंदिर के सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। मंदिर में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। 

10:07 AM, 15-Jun-2020

महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे ने शूरू की लोकल ट्रेन सेवा

महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे ने कुछ चुनिंदा रूट्स पर आज से अपनी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू कर दी हैं, इसमें सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग की सफर कर सकेंगे।
 

 

09:48 AM, 15-Jun-2020

पिछले 24 घंटे में 115519 सैंपल टेस्ट किए गए: आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 15 जून सुबह नौ बजे तक कुल 57,74,133 सैंपल टेस्ट किए गए और पिछले 24 घंटे में 1,15,519 सैंपल टेस्ट किए गए।

09:33 AM, 15-Jun-2020

देश में 332424 हुई कोरोना के मरीजों की संख्या

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,502 नए मामले सामने आए हैं जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,424 हो गई है जिसमें 1,53,106 सक्रिय मामले हैं। 1,69,798 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 9520 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

 

09:18 AM, 15-Jun-2020

नागालैंड में कोरोना के नौ नए मामले मिले

नागालैंड के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 177 है, जिनमें से 89 सक्रिय मामले हैं और 88 ठीक हो चुके हैं। 

09:01 AM, 15-Jun-2020

हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कोरोना का संदिग्ध मरीज 15 दिनों से गायब

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज 15 दिनों से गायब है। संदिग्ध मरीज के परिवार ने इसका दावा किया है। लापता हुए नरेंद्र सिंह के भाई ने बताया, 30 मई को हम उसे किंग कोटि अस्पताल ले गए, वहां 1-2 घंटे रखकर एंबुलेंस में गांधी अस्पताल लेकर चले गए। उसके बाद आज 15 दिन हो गए हैं हमारा भाई गायब है।

08:34 AM, 15-Jun-2020

गुजरात में कपड़ा उद्योग से जुड़ी कुछ फैक्ट्रियां फिर होंगी बंद

गुजरात में लॉकडाउन में मिली छूट के बाद सूरत में शुरू हुईं कपड़ा उद्योग से जुड़ी कुछ फैक्ट्रियों के मालिकों ने 15 जून से एक बार फिर अपनी फैक्ट्रियों को बंद करने का फैसला किया है क्योंकि इस वक्त मजदूरों की कमी है और जो मजदूर हैं वो ज्यादा दिहाड़ी मांग रहे हैं। 

08:15 AM, 15-Jun-2020

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत श्रीलंका में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी विशेष एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1202 से होगी। इसके लिए यात्रियों ने कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर दिया है। 
 

 

07:50 AM, 15-Jun-2020

महाराष्ट्र में अस्पताल के आपातकालीन वॉर्ड में भरा बारिश का पानी

महाराष्ट्र में रविवार को जलगांव के डॉ उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आपातकालीन वॉर्ड में बारिश का पानी घुस गया। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, वॉर्ड में भर्ती होने वाले 7-8 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
 

 

07:42 AM, 15-Jun-2020

मणिपुर में बढ़ रही कोरोना मामलों की संख्या

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन सौभाग्य की बात यह है कि यह वायरस समुदाय के माध्यम से संचारित नहीं हो रहा है।

06:29 AM, 15-Jun-2020

गया में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गईं धज्जियां 

बिहार: गया में रविवार को वापस आए प्रवासी मज़दूरों के लिए आयोजित एक कार्यशाला में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।  

02:23 AM, 15-Jun-2020

हिमाचल सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

हिमाचल सरकार ने क्वारंटीन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियम के तहत राज्य में आने वाले प्रवासी मजदूरों को सीधे कामगारों के पास भेजा जा सकता है और सभी उचित सावधानियों का पालन करते हुए तुरंत काम शुरू किया जाएगा।  

02:22 AM, 15-Jun-2020

आईसीएमआर ने रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर टेस्ट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए

आईसीएमआर ने कहा है कि जिन लोगों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा नेगेटिव आएगी उन्हें आरटी-पीसीआर द्वारा  फिर से परीक्षण करवाना होगा। वहीं जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें आरटी-पीसीआर परीक्षण द्वारा फिर से जांच की आवश्यकता नहीं है। 

01:13 AM, 15-Jun-2020

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी ने द्वारका में कथित तौर पर की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के डर से 56 वर्षीय एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी ने द्वारका में अपनी कार में तेजाब पीकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है।  
 

01:04 AM, 15-Jun-2020

इंदौर में 24 घंटे में सिर्फ 6 नए मामले आए सामने

मध्यप्रदेश के इंदौर के लिए एक राहत की खबर आई है। शहर में 24 घंटे में सिर्फ 6 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4069 है। जबकी मृतकों की कुल संख्या 174 हो गई है: मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिले

12:47 AM, 15-Jun-2020

पश्चिमी और मध्य रेलवे ने आवश्यक कर्मचारियों के लिए उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू करने का लिया फैसला

पश्चिमी और मध्य रेलवे ने आवश्यक कर्मचारियों के लिए अपनी चयनित उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। ये विशेष सेवाएं आम जनता के लिए नहीं होगीः- पश्चिमी रेलवे पीआरओ

12:02 AM, 15-Jun-2020

देश में रिकवरी रेट 51.08 फीसदी हुआ, पिछले 24 घंटे में 7419 लोग ठीक हुए

असम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 149 नए मामले आए सामने
असम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 149 और नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,049 हो गई हैः- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

यहां पढ़ें 14 जून (रविवार) के सभी अपडेट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें