फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत

Thu, 11 Jun 2020 11:50 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • मुंबई में आज 1540 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 53,985 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3607 नए मामले दर्ज किए और 152 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।
  • देश की राजधानी में आज कोरोना के 1877  मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। 
  • पश्चिम बंगाल में आज 440 नए मामले दर्ज किए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9768 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 513 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 38 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22,067 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 1875 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 38,716 हो गई है।
  • दिल्ली में लॉकडाउन को सख्त करने के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,996 नए मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 हो गई है, जिनमें से 1,37,448 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,41,029 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:31 PM, 11-Jun-2020

सीमा सड़क संगठन ने श्रमिकों को बुलाने के लिए एक विशेष ट्रेन की तैनात

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एडीजी अनिल कुमार ने कहा है कि हमने एक विशेष ट्रेन तैनात की है और झारखंड से लगभग 1500 लोग हमारे कार्य स्थलों पर काम करने जाएंगे। वहीं हमने लगभग 11000 श्रमिकों को लाने की योजना बनाई है। इसे लेकर हमने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह काम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में किया जाएगा।

11:24 PM, 11-Jun-2020

गोवा में 30 और मामले रिपोर्ट किए गए

गोवा में 30 और मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 417 है, जिनमें 350 मामले सक्रिय हैं और 67 ठीक हो चुके हैं। 

हिमाचल में कुल संक्रमितों की संख्या 470 है
हिमाचल प्रदेश में आज 1281 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए, 989 लोग निगेटिव निकले और बाकी के नतीजे अभी आने हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 470 है, जिनमें 177 सक्रिय हैं, 276 ठीक हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हुई है। 

10:56 PM, 11-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 48 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1599 हुई

झारखंड में आज कोरोना के 48 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1599 हो गई है, जिनमें 961 सक्रिय हैं, 630 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। 

सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश-दिल्ली सरकार 
दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना नामित अस्पतालों को आदेश दिए हैं कि सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जाए। पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

कोरोना मरीजों के इलाज और अस्पतालों में अनदेखी संबंधी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना मरीजों के इलाज और अस्पतालों में अनदेखी संबंधी मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया है। कल मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
09:37 PM, 11-Jun-2020

तेलंगाना में आज 208 नए मामले, नौ लोगों की मौत

तेलंगाना में आज 208 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 4320 है, जिनमें  2162 मामले सक्रिय हैं, 1993 लोग ठीक हो चुके हैं और 165 लोगों की मौत हुई है। 

मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 192 नए मामले, चार की मौत
मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले दर्ज किए गए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,241 हो गई है, जिनमें 7042 लोग ठीक हो चुके हैं, 2768 मामले सक्रिय हैं और 431 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में 18 और मामले
उत्तराखंड में आज रात नौ बजे तक कोरोना के 18 और मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1655 हो गई है, जिनमें 886 ठीक हो चुके हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। 

09:33 PM, 11-Jun-2020

सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत

मुंबई में आज 1540 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 53,985 हो गई हैः बीएमसी

विज्ञापन
09:31 PM, 11-Jun-2020

ओडिशाः अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी लंबित अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सिफारिश पर मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा: राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग

08:52 PM, 11-Jun-2020

राजस्थान में आज 238 नए मामले, छह मौतें

राजस्थान में आज 238 नए मामले रिपोर्ट किए गए और छह मौतों की सूचना मिली है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,838 हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र में कोरोना प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में कोरोना प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और अमित देशमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। 



हरियाणा में आज 389 नए मामले,12 की मौत
हरियाणा में आज 389 नए मामले दर्ज किए गए और 12 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5968 हो गई है, जिनमें 2260 ठीक हो चुके हैं, 3644 सक्रिय हैं और 64 लोगों की मौत हुई है। 

08:48 PM, 11-Jun-2020

त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में दो लोगों ने की आत्महत्या

त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। इसके बारे में केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बारे में सरकार की ओर से कोई चूक नहीं हुई। एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दी जाने वाली थी। वह इसके बारे में जानता था लेकिन उसने यह कदम उठाया और दूसरे ने भी ऐसा ही किया। हम काउंसलिंग करेंगे।

08:31 PM, 11-Jun-2020

देश की राजधानी दिल्ली में आज 1877 मामले, 65 लोगों की मौत

देश की राजधानी में आज कोरोना के 1877  मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 34,687 पहुंच गई है, जिनमें 20,871 मामले सक्रिय हैं, 12,731 ठीक हो चुके हैं और 1085 लोगों की अब तक मौत हुई है।  

08:26 PM, 11-Jun-2020

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3607 नए मामले और 152 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3607 नए मामले दर्ज किए और 152 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 97,648 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:15 PM, 11-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 513 नए मामले, 38 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 513 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 38 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22,067 हो गई हैः गुजरात स्वास्थ्य विभाग

08:06 PM, 11-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 440 नए मामले, 10 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में आज 440 नए मामले दर्ज किए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9768 हो गई है, जिनमें से 3988 ठीक हो चुके हैं और 442 लोगों की मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:26 PM, 11-Jun-2020

पंजाब में आज 82 नए मामले, चार लोगों की मौत

पंजाब में आज 82 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामले 2259 हो गए है, जिनमें 569 सक्रिय हैं।
 

07:23 PM, 11-Jun-2020

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी को हुआ कोरोना

दिल्लीः रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद 13 अन्य अधिकारियों को क्वारंटीन किया गया।

07:01 PM, 11-Jun-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक मामला

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक मामला दर्ज किया गया है। आईटीबीपी में सक्रिय मामलों की संख्या 22 हो गई है और अब तक 194 जवान अब तक ठीक हो चुके हैं: आईटीबीपी 

06:57 PM, 11-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 1875 नए मामले, 23 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1875 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 38,716 हो गई है। इसमें से 17659 मामले सक्रिय हैं। 20705 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 349 की मौत हुई है।

06:26 PM, 11-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या 458 हुई

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 458 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 179 मामले सक्रिय हैं, 262 ठीक हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

06:21 PM, 11-Jun-2020

केरल में आज 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

केरल में आज 83 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2244 हो गई है, जिनमें 1258 मामले सक्रिय हैं। केरल में 133 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

06:10 PM, 11-Jun-2020

मुंबई के धारावी में आज 20 नए मामले, दो की मौत

मुंबई के धारावी में आज 20 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई है। इलाके में संक्रमितों की संख्या कुल संख्या 1984 हो गई है और अब तक संक्रमण के कारण 75 लोगों की मौत हुई है। 

05:48 PM, 11-Jun-2020

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 1.65 लाख भारतीय वापस आए- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 1.65 लाख भारतीयों को वापस लाया गया, जिनमें 29034 प्रवासी श्रमिक, 12774 छात्र और 11241 पेशेवर शामिल हैं।

05:45 PM, 11-Jun-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 204 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 204 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6,245 हो गई है: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग

05:12 PM, 11-Jun-2020

केरलः खाड़ी देश से लौटे 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत

ओमान के मस्कट से केरल लौटे 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत कन्नूर जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई।
 

04:40 PM, 11-Jun-2020

कर्नाटक सरकार ने कक्षा सात तक ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी है। पहले यह रोक पांचवीं कक्षा तक लगाई गई थी।

04:34 PM, 11-Jun-2020

असम में 34 और नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3319 हुई

असम में 34 और नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3319 पहुंच गई हैः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

04:31 PM, 11-Jun-2020

भारत जैसे बड़े देश में कोरोना का प्रसार बहुत कम-आईसीएमआर

भारत जैसे बड़े देश में कोरोना का प्रसार बहुत कम हुआ है। भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति में नहीं हैः प्रो. बलराम भार्गव, डीजी आईसीएमआर

04:13 PM, 11-Jun-2020

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-

  • देशभर में कोरोना के मामले बढ़कर 2,86,579 हो गए हैं। 
  • एक दिन में 5823 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • देश में आज कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 49.21 हो गया है। 
  • देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हो गई है।
  • 83 जिलों में सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन कामयाब रहा है।
  • लॉकडाउन की वजह से कोरोना के कम मामले सामने आए। 
  • 24 हजार लोगों पर सर्वे किया गया था।
  • कई जिलों में कोरोना से मृत्यु दर बहुत ही कम है। 
  • सभी को मास्क लगाना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है।

03:54 PM, 11-Jun-2020

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत आईएनएस शार्दुल ईरान से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात के पोरबंदर पहुंचा। 
 

03:13 PM, 11-Jun-2020

चंडीगढ़ में चार नए मामले सामने आए

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 332 हो गई है।

03:07 PM, 11-Jun-2020

उत्तराखंड में 75 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 75 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,637 हो गई है।

02:43 PM, 11-Jun-2020

कर्नाटक में सातवीं तक ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक

कर्नाटक सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक को सातवीं कक्षा तक बढ़ा दिया है। पहले पांचवीं कक्षा तक ऑनलाइन क्लासेज को अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया था।

02:26 PM, 11-Jun-2020

दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने के लिए अदालत में जनहित याचिका दायर

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर राष्ट्रीय राजधानी में सख्ती से लॉकडाउन लागू करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के मद्देजनर केजरीवाल सरकार को यहां सख्ती से लॉकडाउन लागू करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है।

02:23 PM, 11-Jun-2020

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में जारी रहेगी हड़ताल

तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि वे हैदराबाद के गांधी अस्पताल में हड़ताल जारी रखेंगे, एक कोरोना मरीज के रिश्तेदार द्वारा एक डॉक्टर पर हमला करने के बाद हड़ताल शुरू हुई थी।

02:05 PM, 11-Jun-2020

लॉकडाउन के बाद साई बाबा मंदिर में आज पहली प्रार्थना हुई

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-1.0 के तहत आठ जून से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति देने के बाद दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित साई बाबा मंदिर में आज पहली प्रार्थना हुई।

02:02 PM, 11-Jun-2020

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि 'एक बार में केवल 10 लोगों को प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं और नियमित अंतराल पर परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। साई बाबा की पूजा के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।

01:56 PM, 11-Jun-2020

तमिलनाडु में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं- सीएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि 'राज्य में अब तक कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। राज्य के कई जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है। चूंकि चेन्नई में घनी आबादी है इसलिए वहां वायरस का प्रसार अधिक है।'

01:28 PM, 11-Jun-2020

पुन्ना रेड्डी ने बताया कि 'यह नौ मीटर की दूरी तक लोगों को स्कैन करता है। यह सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखता है क्योंकि यह इस बात का हिसाब रखता है कि कितने लोग अंदर जा रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म पर आ रहे लोगों की तस्वीर लेता है जिसका इस्तेमाल हम बाद में उन्हें ट्रेस करने के लिए भी कर सकते हैं।'

01:24 PM, 11-Jun-2020

कोरोना को मात दे चुके पुन्ना रेड्डी ने बनाया थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा

तेलंगाना में कोरोना वायरस को मात दे चुके हैदराबाद के पुन्ना रेड्डी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड) एक थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा तैयार किया है। यब कैमरा एक सेकेंड में 30 लोगों को स्कैन कर सकता है। यह कैमरा लोगों के तापमान को एलईडी स्क्रीन पर दिखाता है और यह भी बताता है कि लोगों ने मास्क पहना है या नहीं। इसे सिकंदराबाद और हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है।

01:19 PM, 11-Jun-2020

मणिपुर में 31 नए मामले सामने आए

मणिपुर में कोरोना पॉजिटिव के 31 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 342 हो गई है। जिसमें से 279 सक्रिय मामले हैं।

01:06 PM, 11-Jun-2020

इस मशीन का नाम 'जर्मी क्लीन' रखा गया है और इसे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लगाया गया है। इस मशीन से 15 मिनट में 25 जोड़ी यूनिफॉर्म सैनिटाइज किए जा सकते हैं।

12:58 PM, 11-Jun-2020

डीआरडीओ ने विकसित किया सैनिटाइजेशन चैंबर

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक ऐसी मशीन बनाई है जिसमें सुरक्षाबलों के यूनिफॉर्म को सैनिटाइज किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने अपनी वर्दी, बेंत, बेंत ढाल, हेलमेट आदि की सुरक्षा के लिए अपनी आवश्यकता के बाद इसकी मांग की थी।

12:54 PM, 11-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 458

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 458 है। जिसमें 182 सक्रिय मामले हैं, 259 ठीक हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है।

12:44 PM, 11-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 135 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 135 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,261 हो गई है। जिसमें 1,641 सक्रिय मामले हैं, 2,540 डिस्चार्ज/ठीक हो चुके मामले हैं और 80 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

12:35 PM, 11-Jun-2020

बिहार में 109 नए मामले सामने आए

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 109 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5,807 हो गई है।

12:33 PM, 11-Jun-2020

चेन्नई के एक शेल्टर होम में 35 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

चेन्नई के रॉयपुरम के एक सरकारी आश्रय गृह (शेल्टर होम) में 35 बच्चे कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आश्रय गृहों में कोरोना वायरस के प्रसार के संबंध में तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

12:25 PM, 11-Jun-2020

शीर्ष अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी।

12:10 PM, 11-Jun-2020

इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3900 के पार, अब तक 163 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 41 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,881 से बढ़कर 3,922 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

11:51 AM, 11-Jun-2020

सीआरपीएफ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में सीआरपीएफ के एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सीएमओ को ओखला के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीआरपीएफ में कुल पॉजिटिव मामले अब 544 हो गए हैं, जिनमें से 353 ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई है।

11:47 AM, 11-Jun-2020

भारत में एक और अभियान अभी चल रहा है- देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का। इसमें 'People, Planet और Profit' तीनों ही विषय एड्रेस होते हैं। विशेषकर पश्चिम बंगाल के लिए तो ये बहुत ही फायदेमंद है। इससे आपके यहां जूट का कारोबार बढ़ने की संभावना बढ़ती है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:45 AM, 11-Jun-2020

5-6 वर्ष पहले एक एलईडी बल्ब साढ़े तीन सौ रुपए से भी ज्यादा में मिलता था आज प्रतिवर्ष देशवासियों के करीब-करीब 19 हजार करोड़ रुपए बिजली के बिल में, एलईडी की वजह से बच रहे हैं। ये बचत गरीब को हुई है, ये बचत देश के मध्यम वर्ग को हुई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:43 AM, 11-Jun-2020

बीते 5-6 वर्षों में, देश की नीति और रीति में भारत की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है। अब कोरोना संकट ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है। इसी सबक से निकला है- आत्मनिर्भर भारत अभियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:42 AM, 11-Jun-2020

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जो निर्णय हाल में हुए हैं, उसने एग्रीकल्चर इकोनॉमी को बरसों की गुलामी से मुक्त कर दिया है। अब भारत के किसानों को अपने उत्पाद, अपनी उपज देश में कहीं पर भी बेचने की आजादी मिल गई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:41 AM, 11-Jun-2020

हर देशवासी अब इस संकल्प से भी भरा हुआ है कि इस आपदा को अवसर में परिवर्तित करना है, इसे हमें देश का बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनाना है। ये टर्निंग प्वाइंट क्या है? आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भरता का ये भाव बरसों से हर भारतीय ने एक आकांक्षा की तरह जिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:40 AM, 11-Jun-2020

हर वो चीज, जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर है, वो भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं उत्पादों का भारत निर्यातक कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:39 AM, 11-Jun-2020

हमारे यहां कहा जाता है- मन के हारे हार, मन के जीते जीत। यानी हमारी संकल्पशक्ति, हमारी इच्छाशक्ति ही हमारा आगे का मार्ग तय करती है। जो पहले ही हार मान लेता है उसके सामने नए अवसर कम ही आते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:39 AM, 11-Jun-2020

कभी-कभी समय भी हमें परखता है, हमारी परीक्षा लेता है। कई बार अनेक कठिनाइयां, अनेक कसौटियां एक साथ आती हैं। लेकिन हमने ये भी अनुभव किया है कि इस तरह की कसौटियों में हमारा कृतित्व, उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी लेकर आता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

11:32 AM, 11-Jun-2020

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (ICC) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, भारत भी उससे लड़ रहा है। लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं। बाढ़, टिड्डियां, ओलावृष्टि, तेल के कुएं में आग, छोटे भूकंप, दो चक्रवात- हम इन सभी से एक साथ लड़ रहे हैं।'

11:14 AM, 11-Jun-2020

सत्येंद्र जैन ने बताया कि 'अभी दिल्ली के 90 निजी अस्पतालों और दिल्ली सरकार के पांच कोविड अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है।'

11:12 AM, 11-Jun-2020

दिल्ली में 30 जून तक 15 हजार बिस्तरों की जरूरत होगी- सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 'उम्मीद है कि दिल्ली में 30 जून तक 15,000 बिस्तरों की जरूरत होगी, इनको हम 20 जून तक तैयार कर लेंगे। अभी हमारे पास करीब 11,000 बिस्तर तैयार हो चुके हैं।

11:07 AM, 11-Jun-2020

राजस्थान में 51 नए मामले सामने आए

राजस्थान में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,651 हो गई है। जिसमें से 8,596 लोग ठीक हो चुके हैं, 8,221 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 264 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

11:04 AM, 11-Jun-2020

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 51 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में 27 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

10:34 AM, 11-Jun-2020

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ के मुताबिक, बुधवार को कोरोना के लिए परीक्षण किए गए 1,928 नमूनों में से, 81 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

10:12 AM, 11-Jun-2020

देशभर में अब तक 52 लाख 13 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देशभर में आज सुबह नौ बजे तक 52,13,140 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 1,51,808 नमूनों का परीक्षण किया गया।

09:51 AM, 11-Jun-2020

स्वस्थ होने वालों की संख्या सक्रिय मरीजों से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 9,996 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन इस बीच अच्छी खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा आंकड़ों पर गौर करें तो स्वस्थ होने वालों की संख्या सक्रिय मरीजों की संख्या से करीब चार हजार ज्यादा हैं।

09:39 AM, 11-Jun-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 हो गई है, जिनमें से 1,37,448 सक्रिय मामले हैं, 1,41,029 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:38 AM, 11-Jun-2020

देशभर में संक्रमितों की संख्या दो लाख 86 हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,996 नए मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है।

09:31 AM, 11-Jun-2020

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज में बुधवार को जूनियर डॉक्टर्स ने अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित करने के बाद बाकी मरीजों का ठीक ढंग से इलाज न होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

09:04 AM, 11-Jun-2020

रेस्तरां खुले, ग्राहकों का इंतजार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नॉन-वेज रेस्तरां चलाने वाले का कहना है कि उन्हें कोरोना महामारी के बीच अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रेस्तरां के मालिक रेहान ने कहा कि 'हमारे व्यवसाय में 90 फीसदी की गिरावट हो गई है। कर्मचारियों की कमी भी है क्योंकि मजदूर अपने मूल स्थानों पर चले गए हैं।'

08:48 AM, 11-Jun-2020

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल (नोडल अधिकारी कोविड-19) ने बताया कि जिले में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। छह पुलिसकर्मी अभी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी वेंटिलेटर पर नहीं हैं।

08:46 AM, 11-Jun-2020

नोएडा में छह पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, कुल मामले 707

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 13 ठीक होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं जबकि छह पुलिसकर्मियों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 707 हो गई वहीं एक महिला की इस बीमारी के कारण मौत हो गई।

08:28 AM, 11-Jun-2020

सिसोदिया बोले- लॉकडाउन न खोलते तो लोग बेरोजगारी और तनाव से मर जाते

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने AmarUjala.com से विशेष बातचीत में कहा कि 'अगर लॉकडाउन खोलने का फैसला नहीं लिया जाता तो लोग आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी और नौकरी छूटने के डर और तनाव के कारण अपने ही घरों में मरने लगते।'

08:27 AM, 11-Jun-2020

सिसोदिया ने कहा कि 'शायद ऐसी मौतों की संख्या कोरोना से मरने वालों की संख्या से भी ज्यादा होती। लोगों को ऐसी स्थिति में जाने से बचाने के लिए सरकार को लॉकडाउन खोलने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया जिससे दिल्ली सरकार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई है।'

08:09 AM, 11-Jun-2020

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की भी अनदेखी हो रही है।

06:42 AM, 11-Jun-2020

महाराष्ट्र: शौचालय में मिला कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला का शव

जलगांव सिविल अस्पताल के शौचालय में कोरोना से संक्रमित एक 82 वर्षीय महिला का शव मिला है। बुजुर्ग महिला दो जून से लापता थी। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने छह जून को महिला के लापता होने की शिकायत की थी। मामले की जांच की जा रही है।

04:08 AM, 11-Jun-2020

पश्चिम बंगाल: वित्तीय संकट झेल रहे दुकानदार

कोलकाता में लॉकडाउन में राहत के बाद मॉल खुल गए हैं। सैलून चलाने वाले सुब्रत रॉय का कहना है कि हम वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। पीपीई किट, थर्मल गन और सैनिटाइजर जैसी चीजों पर खर्च बढ़ गया है। मार्केट में नकदी का प्रवाह नहीं है।

03:04 AM, 11-Jun-2020

दिल्ली: पंजाबी बाग में होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में कोरोना की वजह से मौतों की संख्या बढ़ी है। इसके मद्देनजर पंजाबी बाग स्थित श्मशान घाट में कोरोना मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था की गई है। -भूपेंद्र गुप्ता, स्थायी समिति, अध्यक्ष, दक्षिण दिल्ली नगर निगम

02:26 AM, 11-Jun-2020

मध्यप्रदेश: 200 नए मामले, कुल संख्या 10 हजार के पार

राज्य में कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 10 हजार के पार चली गई है, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 427 लोगों की मौत हो चुकी है। -स्वास्थ्य विभाग

02:23 AM, 11-Jun-2020

लद्दाख में कोरोना के कुल 115 मामले

लेह में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद लद्दाख में कुल मामलों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 64 सक्रिय मामले हैं।

02:19 AM, 11-Jun-2020

ठाणे: 12 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 588 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 12,941 हो गई है। इसके साथ ही 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या अब 433 हो गई है।

02:13 AM, 11-Jun-2020

छत्तीसगढ़: 17 नए मामले

राज्य में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1,262 हो गई है। इनमें से 861 सक्रिय मामले हैं। अब तक छह लोगों की मौत हुई है। -आधिकारिक
 

01:04 AM, 11-Jun-2020

दिल्ली: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, सामूहिक इस्तीफा देंगे डॉक्टर

अस्पताल के सभी रेजिडेंट डॉक्टर को पिछले तीन महीनों (मार्च, अप्रैल और मई) से वेतन नहीं मिला है। चूंकि यह हड़ताल पर जाने का सही समय नहीं है, इसलिए हमने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है। -डॉ. सुनील कुमार, अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, कस्तूरबा अस्पताल, दिल्ली
 

12:09 AM, 11-Jun-2020

भारत में कोरोनाः सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत

पुणे: 435 नए मामले सामने आए
पुणे में कोरोना के 435 नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई है। शहर में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 10,394 और कुल मौतों की संख्या 449 हो गई है। -स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद, पुणे, महाराष्ट्र

यहां पढ़ें 10 जून (बुधवार) के सभी अपडेट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें