मिजोरम में पांच और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 93 हो गए हैं।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 136 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,126 हो गई है।
दिल्ली सरकार द्वारा शराब पर से 70 प्रतिशत 'विशेष कोरोना शुल्क' वापस लेने के बाद शराब की दुकानों पर एक बार फिर भीड़ नजर आ रही हैं। तस्वीरें गोल मार्केट की हैं।
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना को कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,562 हैं और अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। पुणे में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,012 है और अब तक 442 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित डीएमके विधायक जे अनबझगन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,76,583 हो गई है, जिनमें से 1,33,632 सक्रिय मामले हैं, 1,35,206 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 7,745 लोगों की मौत हो चुकी है।