महाराष्ट्र में 23 प्रयोगशालाओं, 10 सरकारी और 13 निजी को कोविड टेस्ट के लिए ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) द्वारा मंजूरी दी गई है। अंतिम रूप देने से पहले निजी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जा रहा है: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पालघर में कोरोना की वजह से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्पताल के मुताबिक उन्हें 28 मार्च को भर्ती किया गया था।
विशाखापट्नम में चार नए संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था, प्रशासन के मुताबिक वे अन्य लोगों की भी खोज कर रहे हैं। फिलहाल आंध्रप्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।
मैं बतौर एमएलए या सीएम के रूप में कोई वेतन नहीं लेता हूं और 7 बार के सांसद होने के बावजूद मैंने अपनी एमपी पेंशन को आगे बढ़ाया है। अपने सीमित संसाधनों में से मैं पीएम के राष्ट्रीय राहत कोष में 5 लाख रुपये का योगदान करती हूं: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (L&T) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 150 करोड़ रुपये दिए हैं।
राजस्थान में कोरोना के चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। इनमें ईरान से लाए गए 17 लोग भी शामिल हैं।
पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस से 65 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
कश्मीर डिविजन में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो कि पहले मरीजों के संपर्क में आए थे। वहीं, इनके संपर्क में आने वाले जम्मू और कश्मीर दोनों डिवीजनों में लोगों की तलाश जारी है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है और यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में भोजन वितरण केन्द्रों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2,500 की जाएगी। यह घोषणा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की।
महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
जिंदल स्टील एंड पावर ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का तत्काल योगदान दिया है।