छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ धारा-144 का नियम तोड़ने पर मामला दर्ज किया गया है। उनपर बिलासपुर में अपने घर के बाहर भीड़ इकठ्ठा करने के मामले में एफआईआर हुई है।
महाराष्ट्र में फंसे कर्नाटक के 2442 मजदूरों को कल राज्य सरकार ने 62 बसों में वापस लाया।
तमिलनाडु में मदुरै के नादराज नगर में एक कपड़ा स्टोर के मालिक सतीश कुमार ने 800 सूती मास्क बनाकर जरूरतमंद, पुलिसकर्मियों, निगम और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बांटे हैं।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के दो मरीजों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों ही मरीज 28 मार्च को इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल से भाग गए थे, हालांकि बाद में उनका पता लगाकर उन्हें कल वापस अस्पताल लाया गया।
अजमेर के 23 वर्षीय संक्रमित के परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी के साथ राजस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के छह डॉक्टरों और चार नर्सों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। ये सभी कोरोना के मरीज के संपर्क में आए थे।
तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 70 हो चुके हैं। इसमें एक की मौत हुई है और एक व्यक्ति ठीक हुआ है ।
भारतीय वन सेवा (IFS) के तीन प्रशिक्षुओं में से एक का कोरोना वायरस टेस्ट 27 मार्च को नेगेटिव पाया गया था, लेकिन आज उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
अभी तक के आंकड़ें
| देश में कुल मरीज | 1047 |
| कुल मौतें | 27 |
| मरीज ठीक हुए | 95 |
| वर्तमान में भर्ती मरीज | 924 |
| एक दिन में बढ़े | 102 |
Bihar: 4 new positive #COVID19 cases reported at Jawaharlal Nehru Medical College & Hospital in Bhagalpur today. Total number of positive cases in the state rises to 15. pic.twitter.com/XtnY9Qm6Qz
— ANI (@ANI)
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद पलायन को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन करवाना जिला मजिस्ट्रेट और एसपी की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि सभी राज्यों और जिलों की सीमाएं सील कर दी जाएं और बाहर से आने वाले लोगों को राज्य की सीमाओं पर ही कैंपों में रखा जाए। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि काम करने आने वाले मजदूरों के रहने का इंतजाम किया जाए और उनको समय से भुगतान किया जाए। साथ ही सरकार ने कहा है कि छात्रों और मजदूरों को जगह खाली करने के लिए कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पश्चिम बंगाम में आज ट्रेन चलाई गई। पश्चिम बंगाल में रेलवे और राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों के लिए राज्य में एक विशेष ट्रेन 'अर्जुन' शुरू की गई है। उत्तर 24 परगना में आज नैहाटी रेलवे स्टेशन खड़ी ट्रेन का दृश्य।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम केयर्स फंड में एक महीने की सैलरी दी है। राष्ट्रपति द्वारा अपना योगदान देने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, धन्यवाद, माननीय राष्ट्रपति।
नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर स्थित अस्पतालों को 1.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की। राशि को तीन अस्पतालों के बीच समान रूप से बांटा जाएगा।
खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिए गए निर्देश के बाद अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिए एक महीने का वेतन दान में दिया। मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का योगदान देने को कहा था।
रीजीजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष की घोषणा की। इसमें कम राशि के दान को भी स्वीकार किया जाता है। चलो हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिये भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान करते हैं। मैंने अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है।
उन्होंने लिखा, 'साथ ही जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आपात मेडिकल किट खरीदने के लिए मेरी सांसद निधि का इस्तेमाल करने के लिए नोडल अधिकारी को अधिकृत कर दिया है।
ईरान से लाए गए 275 भारतीयों का एक और ग्रुप जोधपुर पहुंच गया है। यहां उन्हें भारतीय सेना के वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा। इसी महीने में इससे पहले ईरान से लाए गए 277 भारतीय इसी सेंटर में मौजूद हैं।
मेरठ में महाराष्ट्र के अमरावती से वापस आए एक व्यक्ति और उसके परिवार के चार अन्य लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति को मिलेगा 28 दिन का सवेतन अवकाश, गौतमबुद्धनगर के डीएम ने किया एलान।
गुरुग्राम से कोरोना वायरस के पांच मरीज और फरीदाबाद से एक मरीज को आज छुट्टी दे दी गई।
गुजरात में छह नए मामले, कुल संख्या 55 हुई
गुजरात में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में शुक्रवार शाम को छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन अहमदाबाद और बाकी तीन वडोदरा में दर्ज किए गए। राज्य में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 186
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 14 नए मामले आए हैं। इनमें 12 मामले मुंबई और दो नागपुर के हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 186 हो गई। शुक्रवार को 28 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इस बीच, महाराष्ट्र में स्टांप ड्यूटी में एक प्रतिशत की छूट दी गई है।
कर्नाटक में कोरोना के 10 नए मामले
कर्नाटक में करोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 81 हो गए हैं। शनिवार को यहां 10 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
15 हजार लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां संदिग्ध 15 हजार लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी हो रही है। भीलवाड़ा में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न अस्पतालों में 1541 सिंगल रूम की व्यवस्था की है। राजस्थान में दो नए मामले आने के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई।
नगालैंड में 2500 लोग होम क्वारंटीन
पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में 2500 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। राज्य में अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। 17 में से 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, वो भी निगेटिव आए हैं।