गुरुग्राम से कोरोना वायरस के 5 मरीज और फरीदाबाद से 1 मरीज को आज छुट्टी दे दी गई।
अंबाला में पहला कोरोना मरीज मिला। 21 वर्ष का युवक पटियाला के रामनगर में पटियाला-अंबाला बॉर्डर का रहने वाला है। वह नेपाल की यात्रा कर चुका है। उसे 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मध्य प्रदेश में एक बीएसएफ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसकी पत्नी 15 दिन पहले ब्रिटेन से लौटी थी। बीएसएफ अधिकारी ने 15 से 19 मार्च के दौरान चार बैठकों में हिस्सा लिया, जिसमें एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। सभी अधिकारियों और उनकी पत्नी को आइसोलेशन में रखा गया है।
हरियाणा से एक अच्छी खबर है। यहां पांच मरीज अपना इलाज कराकर घर लौट गए हैं। इनमें से पांच गुरुग्राम से और एक फरीदाबाद से है।
मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ का एक कॉन्सटेबल भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। पिछले कुछ दिन से उनका इलाज चल रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बेसहारा, मजदूरों और भिखारियों के जीने के अधिकार पर तुरंत सुनवाई का निवेदन किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पीएम-केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस कोष का गठन किया है। लोग बड़े पैमाने पर इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इनमें 21 कश्मीर और पांच जम्मू संभाग से है। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव-योजना रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर में 11 मामले तो एक ही धार्मिक समूह से जुड़े हैं। जबकि अन्य छह दूसरे समूह से। ये दोनों समूह सऊदी अरब से लौटे थे।
महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 181 तक पहुंच गई है। शनिवार को एक ही दिन 28 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 26 मरीजों ठीक होकर घर जा चुके हैं।
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग पैदल ही चले आ रहे हैं।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी कर बताया कि इन 918 संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें से 80 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है।
अमित शाह ने ली उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में मौजूदा स्थिति से निपटने पर चर्चा हुई।
मुंबई में शुक्रवार को 85 वर्षीय जिस डॉक्टर की मौत हुई थी, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, महाराष्ट्र में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब छह हो गई। इनमें से चार मुंबई से थे।
सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड अपने अस्पतालों को तैयार कर रही है। उसके 45 अस्पतालों में पहले ही संक्रमित लोगों के अलग इलाज की सुविधा तैयार की जा चुकी है तथा कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण खरीदे जा चुके हैं। इन अस्पतालों में सभी सुविधाओं के साथ आइसोलेशन के लिये 121 बिस्तर तैयार किए जा चुके हैं।
केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन ने शनिवार को बताया कि राज्य में छह नए मामले आए हैं। इनमें से दो तिरुवनंतपुरम और 1—1 कोल्लम, मल्लापुरम, कासरगोड और पल्लकड़ के हैं। राज्य में कुल 165 मामले आ चुके हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के लिए व्यवस्था करें ताकि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा, 'मैं अपील करता हूं कि पीएम मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करें, तभी इस बीमारी को रोका जा सकेगा। अगर लोग ऐसे ही यात्रा करेंगे तो मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।'
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 4 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। हम 500 स्कूलों और 238 रैन बसेरों में खाना बांट रहे हैं। हमारी टीम प्रत्येक जिले में निगरानी रखकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही है।
टाटा ट्रस्ट ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 500 करोड़ रुपये की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई है। चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए आपात संसाधनों को तैयार किया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ग्राम पंचायतों को भी मजदूरों और गरीब लोगों के लिए दवा व खाना खरीदने के लिए अधिकृत कर दिया है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को हर रोज 5000 से 50 हजार रुपये तक खर्च करने की अनुमति होगी। इसके अलावा निकाय संस्थाओं को भी दवा खरीदने की अनुमति दी गई है।
पंजाब से अच्छी खबर यह है कि शनिवार को एक राज्य में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू स्थापित कर दिए गए हैं। जरूरत को देखते हुए 50 नए वेंटिलेटर भी खरीद लिए गए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है। अक्षय ने कहा, 'यह ऐसा समय है जब हमारे लोगों और उनकी जरूरतों का ख्याल रखना सबसे अहम है। मैं अपनी बचत में से 25 करोड़ रुपये पीएम मोदी जी के PM-CARES फंड में देने की शपथ लेता हूं। आइए जिंदगियां बचाएं, जान है तो जहान है।'
दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल पर प्रवासी मजदूरों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। यहां से लोगों को उनके गृह नगर या गांव के लिए बस मिल रही है।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में वांगिडी गांव में उन लोगों ने पेड़ पर अपना घर बना लिया है, जो हाल में चेन्नई से लौटे हैं। आइसोलेशन के लिए इनके घर में अलग कमरा नहीं है, इसलिए ये 14 दिन तक पेड़ पर ही रहेंगे। पुरुलिया गांव में इन मचानों का इस्तेमाल जंगली हाथियों पर नजर रखने और उनके हमले से बचने के लिए किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से पैदा हुई आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहयता व राहत कोष का गठन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे स्वस्थ भारत के निर्माण में मदद मिलेगी। देश भर के लोग इस कोष में दान कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय टेलिकम्युनिकेशन सेंटर शुरू किया है। इसके जरिए मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर एक—दूसरे से सलाह मशविरा कर सकेंगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9115444155 है।
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पूण्य सलीला श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि हमने राज्यों से निवेदन किया है कि वे अपने स्तर पर मजदूरों के लिए राहत शिविर लगाएं ताकि उन्हें खाना और पानी मिल सके। साथ ही वे लोगों में सरकार द्वारा किए गए इंतजामों के प्रति जागरुकता फैलाएं।
आईसीएमआर के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई भी वैक्सीन इस स्तर पर नहीं तैयार हुई है, जिससे इंसानों में उसका ट्रायल किया जा सके। आईसीएमआर के डॉक्टर रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि अभी तक 44 निजी लैब को जांच की अनुमति दी गई है और 400 लोगों की जांच प्राइवेट लैब में हुई है। आईसीएमआर के अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन दवा दी जा रही है और देखा गया है कि इससे वायरल में कमी आई है।
राजस्थान में शनिवार को चार नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों में भीलवाड़ा के एक अस्पताल की नर्स भी शामिल है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 54 मामले हो चुके हैं।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आठ नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सात मुंबई में और एक नागपुर में है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 हो चुकी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा है कि पार्टी के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से एक—एक करोड़ रुपये जुटाएंगे। इसके अलावा सभी सांसद व विधायक अपना एक महीने का वेतन या भत्ते भी राहत कोष में देंगे।
भारतीय रेलवे कोरोना वायरस से जंग में पूरी तरह तैयार दिख रही है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर विशेष तौर से तैयार आइसोलेशन कोच रखे गए हैं। एक कोच में नौ मरीजों को रखा जा सकता है।
गुजरात में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में दो लोगों की और सूरत व भावनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में एक 46 वर्षीय महिला की मौत 26 मार्च को हो गई। वह डायबिटीज और बीपी की बीमारी से ग्रसित थीं और वेंटिलेटर पर थीं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि शुक्रवार से अब तक देश में 149 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि COVID-19 से संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए देश भर में डॉक्टरों को एम्स की मदद से ट्रेनिंग दी जा रही है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे परिवारों के बच्चों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने इनकी सुरक्षा और सरंक्षण के लिए उचित कदम उठाने को कहा है।
लॉकडाउन के समय में दिल्ली पुलिस जरूरतमंदों की मदद करने में आगे आ रही है। शनिवार को पुलिसकर्मियों ने शाहीन बाग क्षेत्र में खाने के 600 पैकेट बांटे।
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सभी राज्यों के लिए केंद्र की ओर से अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं।
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सेना लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने में जुटी हुई है। शोपियां में शनिवार को 62 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने स्थानीय नागरिकों में चावल व अन्य खाने का सामान बांटा।
कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। वसंतपुर, मैजेस्टिक, हेब्बल, त्यागराज नगर और अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों ने स्वयंसेवकों ने जरूरत का सामान पहुंचाया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव बहुत गंभीर होने वाला है। केंद्र से 9,000 करोड़ रुपये की मदद मांगी।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हज़ारों गरीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश और बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से नहीं, तो भूख से जरूर मर जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही?
कोरना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने आइसोलेश कोच तैयार किए हैं। मरीजों के लिए केबिन बनाने के लिए बीच वाले बर्थ को हटा दिया गया है साथ ही सामने वाले तीनों बर्थ को हटा दिया गया है। ऊपर वाले बर्थ पर जाने के लिए बनी सीढि़यां भी हटा दी गई है। आइसोलेशन कोच को तैयार करने के लिए बाथरूम, गलियारे के क्षेत्रों और अन्य क्षेत्रों को भी संशोधित किया गया है।
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। दो नए मामलों में एक अजमेर में 23 साल का युवक और दूसरा भीलवाड़ा में 21 साल की युवती शामिल है। युवक ने पंजाब की यात्रा की थी। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 748 लोगों की जांच हो रही है, वहीं 67 लोग ठीक हुए हैं।
4 more persons have tested positive for #COVID19 in Madhya Pradesh, 3 are from Indore and 1 from Ujjain. 3 men from Indore are of ages- 60 years, 42 years and 23 years. The man from Ujjain is 23-year-old: Mahatma Gandhi Memorial Medical College, Indore
— ANI (@ANI) March 27, 2020
More details awaited.
#WATCH Police stopped people who were walking towards their homes in different districts of Uttar Pradesh, at Ghazipur near Delhi-UP border. They are now returning to the places where they stay in Delhi. #CoronvirusLockdown. pic.twitter.com/bvlWnvkRqQ
— ANI (@ANI) March 27, 2020