फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ईरान से 53 भारतीयों को चौथा जत्था पहुंचा भारत, अभी तक लाए गए 389 लोग

Mon, 16 Mar 2020 10:17 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईरान से 53 भारतीयों को चौथा जत्था पहुंचा भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान से 53 भारतीयों का चौथा जत्था सोमवार को भारत पहुंचा। अभी तक कुल 389 भारतीयों को ईरान से भारत लाया जा चुका है। गौरतलब है कि ईरान से रविवार को 230 से अधिक भारतीयों का तीसरा जत्था नई दिल्ली पहुंचा था जिन्हें जैसलमेर के भारतीय सेना स्वास्थ्य केन्द्र में पृथक रखा गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 53 भारतीयों (52 छात्रों और एक शिक्षक) का चौथा जत्था ईरान के तेहरान और शिराज से लाया गया है। इसके साथ ही कुल 389 भारतीय अभी तक ईरान से भारत आ चुके हैं। ईरान में भारतीय दल और ईरानी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करता हूं।’

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ये भारतीय ‘महान एयर’ के विमान में देर रात करीब तीन बजे दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद उन्हें ‘एयर इंडिया’ के विमान में जैसलमेर स्थित भारतीय सेना स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। ईरान से 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पिछले मंगलवार को लाया गया था और 44 भारतीय तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शुक्रवार को यहां पहुंचा था।

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में ईरान भी शामिल है और सरकार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने का प्रयास कर रही है। ईरान में 700 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है और करीब 14 हजार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


जयशंकर ने पिछले सप्ताह राज्यसभा में कहा था कि सरकार ईरान और इटली में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने पर ध्यान दे रही है क्योंकि ये दोनों देश ‘विषम परिस्थितियों’ का सामना कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें