फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन, बेटी उद्धव सरकार में है शिक्षा मंत्री

Wed, 28 Apr 2021 12:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में  इलाज चल रहा था।
 
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 81 वर्ष के थे। एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे एकनाथ गायकवाड़ ने अंतिम सांस ली। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड को पिता तुल्य और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि गायकवाड का निधन बेहद दुखद है। सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।’’

 
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड पार्टी के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके थे। महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। ऐसे में गायकवाड़ का निधन प्रदेश कांग्रेस के लिए निश्चित तौर पर बड़ा झटका है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड़ को 'पिता तुल्य और मार्गदर्शक' बताते हुए कहा कि गायकवाड का निधन बेहद दुखद है। सावंत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें