कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस को लेकर बहुत सारी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जनता को एक आपातकालीन अधिसूचना जारी की है। इस खबर से संबंधित संदेश अलग- अलग माध्यमों से आम आदमी तक पहुंच रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक आपातकाल अधिसूचना बताते हुए एक दूसरे को शेयर किया है।
- वायरल प्लेटफॉर्म: सोशल मीडिया
- दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर्स
- दावा: भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जनता को एक आपातकालीन अधिसूचना जारी की है।
- पड़ताल परिणाम : कोरोनावायरस पर वायरल 'आपातकालीन अधिसूचना' फर्जी है।
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
इस पोस्ट में लिखा है, लोगों को अपने गले को हमेशा नम रखने की सलाह दी है।
- मार्च 2020 तक सार्वजनिक स्थानों से बचने की सलाह देता है।
- साथ ही कोरोनावायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है।
- और किसको कितनी पानी की मात्रा लेनी चाहिए उसके बारे में विवरण दिया गया है।
- जब भी गला सूखे तब तुरंत पानी पिये और अपने साथ पानी की बोतल रखें।
(वायरल पोस्ट में यह बातें लिखी गई हैं, संदेश का हिंदी अनुवाद)
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar ujala
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।
क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के लक्षण?
कोरोनावायरस के लक्षण इस वारयस के लक्षण है तेज बुखार, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत आती है।
पड़ताल परिणाम: अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा साबित किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस के सुरक्षा के लिए सलाह जारी नहीं की है बल्कि भारत ने अभी तक केवल चीन के लिए एक 'यात्रा सलाह' जारी की है और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए इस वायरस से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Bibliograpy and Fact Check
*Fact Check By Google Ceritified Fact Checker.
*WHO Advisory.
*Health Ministry Tweet by Official handle.
*Travel advisory to travelers visiting China and Update Edition.