फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, सैनेटाइजर की कालाबाजारी पर रोक लगाएंगे गडकरी

Fri, 27 Mar 2020 08:59 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा ने प्रतिदिन 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाने का संकल्प लिया है। वहीं, सैनेटाईजर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल बनाने वाले कारखानों की मदद से बड़े सैनेटाईजर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई है जिसमें केंद्रीय मंत्रियों को अपने-अपने राज्य का प्रभार संभालने और भूमिका निभाने के लिए कहा गया है। इस कड़ी में नितिन गडकरी को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नितिन गडकरी को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है। 

शुक्रवार को नितिन गडकरी ने पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों, प्रमुख नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद साधा। इसमें विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर समेत पार्टी के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि इथेनॉल बनाने वाले कारखानों की मदद से बड़े पैमाने पर सैनेटाईजर बनाने की पहल कर सैनेटाइजर की हो रही कालाबाजारी को रोका जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि रिजर्व बैंक ने सभी वित्तीय संस्थाओं को कर्ज वसूली तीन महीने तक टालने को कहा है। पार्टी के जनप्रतिनिधि इस फैसले की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। 

बैठक में प्रदेश भर में गांव स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स की ओर से मास्क और गाऊन हेल्थ कीट की मांग बड़े पैमाने होने के बारे में चर्चा हुई  इसके मद्देनजर पार्टी ने पहले चरण में पांच हजार कीट पहुंचाने की तैयारी शुरू की है। हेल्थ कीट उपलब्ध कराने के लिए सांसद डॉ. विकास महात्मे को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में स्थानीय स्तर पर अखबार विक्रेताओं को सैनेटाइजर और हैण्ड ग्लव्स देने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें