फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2-डीजी: दवा की तकनीक देने के लिए DRDO ने आमंत्रित किए आवेदन, ये है आखिरी तारीख

Wed, 09 Jun 2021 04:57 PM IST
‌डिंपल अलावाधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ ने 2-डीजी को बनाने की तकनीक भारतीय दवा उद्योग को हस्तांतरित करने के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की दवा 2-डीजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब काफी हद तक काबू में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है। कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) विकसित करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस दवा को बनाने की तकनीक भारतीय दवा उद्योग को हस्तांतरित करने के लिए रुचि पत्र (एक्स्प्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट - ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


बीमारी से तेजी से उबरने में मदद करती है दवा
2-डीजी दवा डीआरडीओ की प्रयोगशाला, नाभिकीय औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) ने डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की है। क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों में देखा गया कि यह अस्पताल में भर्ती मरीजों को तेजी से बीमारी से उबरने और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद करती है।

17 जून से पहले भेजना है आवेदन 
ईओआई दस्तावेज के अनुसार, आवेदन ईमेल के जरिए 17 जून से पहले भेजे जाने चाहिए। इसमें कहा गया है, 'उद्योगों द्वारा दी जाने वाली ईओआई की एक तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) जांच करेगी। केवल 15 उद्योगों को ही उनकी क्षमताओं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीओटी दिया जाएगा।' बोली लगाने वाली कंपनियों के पास ड्रग लाइसेंसिंग एथॉरिटीज से एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) से दवा बनाने का लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन


DRDO ने जारी की गाइडलाइन
डीआरडीओ ने पहले 2-डीजी दवा के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइंस जारी की थीं। संस्था की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों को डॉक्टरों की देख-रेख और प्रेस्क्रिप्शन के तहत ही यह दवा दी जाए। डीआरडीओ की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि 2-डीजी दवा कोरोना के रोगियों के आपात इस्तेमाल के लिए ही है। अस्पताल में भर्ती कोरोना के रोगियों में सहायक चिकित्सा के तौर पर इस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोरोना के मध्यम और गंभीर रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही इसे प्रयोग में लाया जाना चाहिए। बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें