फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, एक दिन में मृतकों की सबसे बड़ी संख्या

Wed, 17 Jun 2020 09:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से देश में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में इस वायरस से मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। इस संख्या ने सरकार के होश उड़ा दिए हैं। 

विज्ञापन


अभी तक हर रोज वायरस से 200 से 300 लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे थे। इससे पहले तक, 24 घंटे में मृतकों की अधिकतम संख्या 400 से ऊपर नहीं गई थी। लेकिन अचानक से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी से कई सारे सवाल उठ खड़े हुए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग यथावत बनी हुई है। संक्रमण के मामलों की संख्या हर रोज लगभग 10 से 11 हजार के बीच बनी हुई है। 
 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में बताया गया कि, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2,003 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर को 40 फीसदी तक कम कर सकता है मास्क: अध्ययन
विज्ञापन


इनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें