फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

#LockdownChallenge: इंटरनेट पर ट्रेंडिंग हैं ये आठ चैलेंज, आपने कितने किए?

अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन चैलेंजेस - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिंदुस्तान समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन के हालात हैं। विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या अपने घरों में बंद है। ऑफिस, दुकान, कारखाने सभी जगह ताला टंगा हुआ है। न कोई घर के भीतर आ सकता है औ न ही कोई बाहर जा सकता है। इन हालातों में लोगों की रचनात्मकता निखरकर सामने आ रही है। Instagram, TikTok, Facebook और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अब तरह-तरह के चैलेंज आ रहे हैं, जिन्हें लोग न सिर्फ खुद पूरा कर रहे हैं बल्कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी करने कह रहे हैं। कोई कॉफी बना रहा है तो कई कसरत कर रहा है। महिलाओं ने तो साड़ी चैलेंज से पूरा सोशल मीडिया भर रखा है।आइए एक नजर डालते हैं, लॉकडाइन के दौरान जारी ऐसे ही कुछ सोशल मीडिया चैलेंजेस पर...
विज्ञापन

लॉकडाउन चैलेंजेस - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिंदुस्तान समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन के हालात हैं। विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या अपने घरों में बंद है। ऑफिस, दुकान, कारखाने सभी जगह ताला टंगा हुआ है। न कोई घर के भीतर आ सकता है औ न ही कोई बाहर जा सकता है। इन हालातों में लोगों की रचनात्मकता निखरकर सामने आ रही है। Instagram, TikTok, Facebook और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अब तरह-तरह के चैलेंज आ रहे हैं, जिन्हें लोग न सिर्फ खुद पूरा कर रहे हैं बल्कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी करने कह रहे हैं। कोई कॉफी बना रहा है तो कई कसरत कर रहा है। महिलाओं ने तो साड़ी चैलेंज से पूरा सोशल मीडिया भर रखा है।आइए एक नजर डालते हैं, लॉकडाइन के दौरान जारी ऐसे ही कुछ सोशल मीडिया चैलेंजेस पर...

हैंड जैश्चर चैलेंज

हैंड जैश्चर चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया
टिकटॉक पर शुरू हुआ यह चैलेंज अब इंस्टाग्राम तक पहुंच गया। तेज म्यूजिक बीट पर हाथों से नौ अलग-अलग तरह के इशारे करते हुए जोनास ब्रदर्स, परिणीति चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस और दूसरे सेलिब्रिटिज ने भी सोशल मीडिया ऐसे वीडियोज पोस्ट किए थे।
 

 

डाल्गोना कॉफी चैलेंज

डाल्गोना कॉफी चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया

डाल्गोना कॉफी शब्द "हनीकॉम्ब" शब्द से लिया गया था। डाल शब्द का अर्थ कोरियाई भाषा में मीठा होता है। इस कॉफी में सबसे नीचे बर्फीला दूध होता है और ऊपर अच्छे से फेटी गई कॉफी की मोटी परत। अब कॉफी का यह प्रकार इंटरनेट सनसनी में बदल चुका है। ऐसा लगता है कि हर कोई इसे आजमा रहा है। भारतीय सेलिब्रिटिज की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। जहां उन्होंने पत्नी रुक्मिनी की थकान मिटाने के लिए अपने हाथों से बनी डाल्गोना कॉफी बनाई थी।
 

 

टॉयलेट पेपर चैलेंज

कोरोना वायरस के चलते सारे छोटी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं भी रद्द हो गईं। कुछ को टाल दिया गया। सारे खिलाड़ी घरों में कैद हैं, ऐसे में बोरियत से बचने और खुद को फिट रखने के लिए इन एथलीट्स ने टॉयलेट पेपर रोल के साथ खेलना शुरू कर दिया है। फुटबॉलर्स से शुरू हुआ यह चैलेंज क्रिकेटर्स तक भी पहुंचा। इस चैलेंज में टॉयलेट पेपर रोल को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल करते हुए बिना जमीन पर गिराए 10 बार अपने पैरों से हवा में उछालना होता है।

 

 

साड़ी चैलेंज

साड़ी चैलेंज - फोटो : इंस्टाग्राम

महिलाओं के बीच इस दौरान एक नया चैलेंज सोशल साइट्स पर ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं एथनिक वियर और साड़ी वाली अपनी फोटोज सोशल साइट्स पर अपलोड कर रही हैं साथ ही अपनी फ्रेंड लिस्ट की दूसरी महिलाओं और सहेलियों को भी चैलेंज दे रही हैं कि वह अपनी साड़ी वाली सिंगल फोटो अपलोड करें। शुरूआत में कुछ सेलिब्रेटीज द्वारा इस चैलेंज को स्वीकार करने के बाद अब यह ट्रेंड सभी जगहों पर दिखने लगा है। सोशल साइट्स पर महिलाओं की साड़ी पहनी हुई तस्वीरों की भरमार हो गई है। इसमें अब लड़कियां भी पीछे नहीं हट रही हैं उनकी साड़ी की पिक्चर्स नहीं है तो उन्होंने एथनिक वियर चैलेंज शुरू कर दिया है और अपने एथनिक ड्रेसेज की पिक्चर पोस्ट कर रही हैं और स्टेटस पर लगा रहीं हैं।
 

 

फिटनेस चैलेंज

लॉकडाउन के दौरान फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, शायद इसलिए फिटनेस चैलेंज भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। अपने रूटीन में बदलाव लाकर थोड़ा समय अपने शरीर पर भी दिया जा सकता है। रोजाना जिम जाने वाले न सिर्फ व्यायाम करते हुए वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं बल्कि चैलेंज देकर दूसरों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।
 

 

हैंडवॉश चैलेंज

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में साफ-सफाई ही सबसे बड़ा औजार है। शायद यही कारण है कि लोगों को बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की अपील की जा रही है।
 

 

कला तलाशता जीवन

कला जीवन को लुभाती है। लॉस एंजेलिस में लॉकडाउन की वजह से गेटी म्यूजियम बंद है। इसलिए इस संग्रहालय के प्रबंधन ने इस माहौल में एकाकी जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन में रंग भरने का चैलेंज दिया है। रचनात्मक लोग अपने कमरे में पड़ी चीजों से ही किसी ऐतिहासिक तस्वीर या लम्हे को पुनर्जीवित कर रहे हैं। यह चैलेेंज दुनियाभर के क्रिएटिव लोगों को पसंद आ रहा है। लोग आर्ट वर्क खुद तलाशते हैं और उसे अपने जीवन में उतराते हैं। तस्वीरें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next