चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) विश्व के लिए महामारी बनकर उभरा है। अर्थव्यवस्था ठप हो गई है तमाम बड़े शहर लॉकडाउन की स्थिति में हैं। दुनिया के 186 देशों में फैल चुके इस वायरस से करीब चार लाख बीस हजार लोग संक्रमित हैं और मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच चुका है।
इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों पर हमला करता है। इसके बाद व्यक्ति में इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अब सवाल है कि ये वायरस किस तरह शरीर पर हमला करता है? इसका इलाज किस तरह किया जाता है और सबसे पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं?
अलग-अलग चरणों में आपके शरीर पर हमला करता है COVID-19
वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल में 138 मरीजों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक 85 फीसदी मरीज ही कोरोना वायरस के पहले चरण का अनुभव करते हैं। जबकि सात में से एक मरीज पूरे तीन सप्ताह के लक्षणों से गुजरता है। इसके संक्रमण का पहला चरण सात दिनों तक रहता है और दूसरा चरण दो सप्ताह या इससे ज्यादा भी रह सकता है। जोकि बाद में जानलेवा भी साबित हो सकता है।
कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन से धोते रहें। चेहरे, नाक या मुंह पर हाथ न लगाएं और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। बाहर जाने से बचें। अगर आपके अंदर भी ऐसे किसी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो घबराएं नहीं डॉक्टर से संपर्क करें।