पीएम नरेंद्र मोदी ने बीती 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित किया था।
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर अपनी बात देशवासियों के सामने रखेंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले भी वह कई और मौकों पर राष्ट्र के नाम संदेश दे चुके हैं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब-कब राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं।
आज किस विषय पर बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा। बता दें कि पीएम ने इससे पहले 19 मार्च को भी देश को संबोधित किया था। तब पीएम ने लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी।