देश में बना पहला कोरोना टेस्ट किट
अब तक अगर आप ये सोच रहे थे कि बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना का टेस्ट कैसे संभव होगा तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि अब इसके लिए पर्याप्त टेस्ट किट मिलेंगे। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए भारत निर्मित पहली टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देश भारत से आगे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस के मामलों को टेस्ट किट की मदद से पहचान करने और रोकने में सफलता हासिल की है लेकिन अब ये किट मेक इन इंडिया है। पुणे की फर्म मायलैब को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मायलैब ने एक सप्ताह में 1 लाख किट तैयार करने का वादा किया है।