फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: 124 दिन बाद सबसे कम संक्रमित, सामने आए 30548 नए मरीज

Tue, 17 Nov 2020 07:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 30 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में पिछले चार महीनों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में सबसे बड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 30,548 नए मामले सामने आए हैं। 124 दिन बाद कोरोना संक्रमण की ये सबसे कम संख्या है। इससे पहले 14 जुलाई को इससे कम मरीज मिले थे। तब 29,917 केस आए थे। 

विज्ञापन


वहीं, रविवार को 41,100 नए मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82 लाख को पार कर गई है। 

इसके अलावा एक दिन में 43,851 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि इस दौरान 435 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं, देश में कोरोना वायरस से अब तक 88,45,127 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक कुल 82,49,579 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 1,30,070 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी 4,65,478 मरीज उपचाराधीन हैं।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82,49,579 है। पिछले 24 घंटे में 43,851 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले लगातार पांच लाख से नीचे बने हुए हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,65,478 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 13,738 की कमी हुई है। वहीं, देश में कोविड-19 से अब तक कुल 1,30,070 मरीजों ने जान गंवाई है।  

कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत विश्व में चौथे नंबर पर खिसक गया है। भारत में पिछले 7 दिनों में कुल 3626 मौतें हुई हैं जो अमेरिका के आधे से भी कम है। अमेरिका में पिछले एक हफ्ते के दौरान 8042 लोगों की मौत हुई है। रोजाना मौत के आंकड़ों को देखें तो भारत में दुनिया की सिर्फ 5.21 फीसदी मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन


यहां सिर्फ दिल्ली और बिहार ऐसे राज्य हैं जहां पिछले महीने मौतों में बढ़ोतरी हुई है, बाकी राज्यों में मौतों की रफ्तार कम हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें