फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना की जारी रफ्तार, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 16 हजार के पार

Sat, 01 Apr 2023 12:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी किए गए डेटा के अनुसार भारत में अबतक कुल 16,354 सक्रिय मामले हैं। ताजा संक्रमित मामलों के साथ भारत का कोविड-19 टैली 4.47 करोड़ पहुंच चुका है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के मामले फिर एक बार तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के 2,994 नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए। वहीं सक्रिय मामलें बढ़कर अब 16 हजार के पार पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी किए गए डेटा के अनुसार भारत में अबतक कुल 16,354 सक्रिय मामले हैं। ताजा संक्रमित मामलों के साथ भारत का कोविड-19 टैली 4.47 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में नौ मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,876 हो चुकी है। उन नौ मरने वालों में दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब से दो, गुजरात से एक और केरल से दो लोगों की सुचना मिली है।

मौजूदा समय में राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस संक्रमण से अबतक कुल 4,41,71,551 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें