फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया कोरोना संक्रमित का शव  

Sun, 12 Jul 2020 06:15 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हैदराबाद
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित शव को ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के शवों का दाह संस्कार करने को लेकर लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। अब एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल तेलंगाना के निजामाबाद शहर में एक कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। अब इसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


जबकि ऐसे मामलों में शव को एंबुलेंस से भेजा जाता है। साथ ही शव ले जाने वाले पीपीई किट पहने होते हैं। लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है। यहां ऑटो के बीच में शव को रखकर ले जाया गया और नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। ऑटो में शव इस तरह रखा हुआ है कि वह दोनों साइड से बाहर निकल रहा है। इस दौरान जिसने भी यह दृश्य देखा वह हैरान रह गया। 

यही नहीं इस दौरान ऑटो चालक ने न तो ठीक से मास्क लगाया हुआ था और न ही पीपीई किट पहनी थी। जबकि ऐसी स्थिति में पीपीई किट पहनना अनिवार्य है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अस्तपाल में मात्र एक एंबुलेंस है। कहा गया कि अस्पताल में एक साथ तीन मरीजों की मौत हो गई थी ऐसे में एक शव को ऑटो में भेजना पड़ा। वहीं मामला सामने आने के बाद अब जिला कलेक्टर सी नारायण रेड्डी ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें