भारत में कोविड-19 के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े 26 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है।
पुदुचेरी और तेलंगाना में नौ-नौ, असम, झारखंड और ओडिशा में आठ-आठ, जम्मू-कश्मीर और केरल में सात-सात, छत्तीसगढ़ में छह, त्रिपुरा में पांच, गोवा में चार, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में दो-दो लोगों की मौत हुई। लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई।
अब तक कुल 62,550 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 23,775, तमिलनाडु में 7,050, कर्नाटक में 5,368, दिल्ली में 4,389, आंध्र प्रदेश में 3,714, उत्तर प्रदेश में 3,294, पश्चिम बंगाल में 3,073, गुजरात में 2,976 और मध्यप्रदेश में 1,323 लोगों की मौत हुई।
अब तक पंजाब में 1,307, राजस्थान में 1,017, तेलंगाना में 808, जम्मू-कश्मीर में 678, हरियाणा में 661, बिहार में 558, ओडिशा में 456, झारखंड में 381, असम में 286, केरल में 274 , छत्तीसगढ़ में 251 और उत्तराखंड में 239 लोगों की मौत संक्रमण से हुई।
पुदुचेरी में 199, गोवा में 175, त्रिपुरा में 94, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 28, मणिपुर में 27, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की मौत संक्रमण से हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।