फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20036 नए मरीज

Fri, 01 Jan 2021 09:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 20,036 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। गुरुवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में कमी आई है। कल संक्रमण के 21,822 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,036 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,86,710 हो गई है। वहीं, इस दौरान 256 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,944 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,83,461 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 23,181 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Covid-19: देश में 24 घंटे में मिले 21,822 नए मरीज, 299 की हुई मौत, कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,54,254 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें