कोरोना वायरस के कारण ओडिशा विधानसभा के पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। बृहस्पतिवार देर रात ओडिशा में कोरोना का तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया था। यह शख्स विधानसभा में काम करने वाले एक कर्मचारी के संपर्क में आया था। विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो ने बताया कि विधानसभा स्टाफ के संपर्क में आने की खबर सामने आने के बाद पूरे विधानसभा को सैनिटाइज करने के साथ सभी स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है।
15 हजार को क्वारंटीन करने की तैयारी
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां संदिग्ध 15 हजार लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी हो रही है। भीलवाड़ा में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न अस्पतालों में 1541 सिंगल रूम की व्यवस्था की है। राजस्थान में दो नए मामले आने के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 52 हो गई।