फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

COVID-19 4th Wave: जून में ढाई गुना हुए रोज मिलने वाले केस, क्या भारत में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 09 Jun 2022 11:20 PM IST

सार

अमर उजाला आपको बता रहा है कि देश में क्यों कोरोनावायरस महामारी की चौथी लहर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है? वे कौन से राज्य और शहर हैं, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है? इसके अलावा कोरोना को रोकने के लिए अब तक इन राज्यों की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार। - फोटो : Amar Ujala
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,240 नए केस सामने आए हैं। यह सात जून के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा रहे। हालांकि, कोरोना के नए मामले बढ़ने का यह ट्रेंड कोई एक दिन की बात नहीं है, बल्कि बुधवार को भी देश में संक्रमण के मामलों में करीब 41 फीसदी का उछाल देखा गया था। यानी कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में कोरोना की चौथी लहर का डर बैठ गया है। 

इस बीच केंद्र की ओर से पांच राज्यों को चिट्ठी भी लिखी गई है, जिसमें सरकार ने उन्हें कोरोना से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की हिदायत दी है। जिन राज्यों पर केंद्र सरकार करीब से नजर रख रही है, उनमें महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। 

क्या रही है अब तक कोरोना की रफ्तार?
भारत में पिछले दो हफ्तों में कोरोना के केस लगातार बढ़े हैं। खासकर 31 मई के बाद से बात करें तो देश में लगभग हर दिन रोजाना मिलने वाले केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बीते आठ दिनों में सिर्फ चार और सात जून ऐसे थे, जब नए केस में छिटपुट गिरावट देखी गई। 

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते आठ दिनों में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। जहां 31 मई को देश में 2,338 नए केस मिले थे, वहीं आठ जून को एक दिन में 7,240 नए मामले मिले। यानी आठ दिन में ही नए केसों में तकरीबन 209 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में देश में लगातार कोरोना की चौथी लहर का खतरा जताया जा रहा है। 

अलग-अलग राज्यों का क्या हाल?
केंद्र सरकार ने जिन पांच राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमें अधिकतर राज्यों में कोरोना के मामले जबरदस्त तेजी से बढ़े हैं। महाराष्ट्र में जहां 31 मई को एक दिन में मिलने वाले केसों की संख्या 711 की थी। लेकिन आठ जून को यह आंकड़ा बढ़कर 2,701 पहुंच गया। यानी कोरोना के प्रतिदिन मिलने वाले केसों में 279 प्रतिशत का उछाल। 

केंद्र की निगरानी में यह पांच राज्य। - फोटो : Amar Ujala

शहरों में क्या हाल?
भारत में कोरोना से हाल कितने खराब हो रहे हैं, इसकी सही जानकारी मिलती है अलग-अलग राज्यों में कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहे जिलों से। स्वास्थ्य मंत्रालय का 31 मई से 6 जून तक का डेटा देखा जाए तो सामने आता है कि फिलहाल चार राज्यों के 12 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी या इससे ज्यादा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात हिमाचल प्रदेश के लिए है, जहां लाहौल स्पीति में पॉजिटिविटी रेट 44.44 फीसदी है। वहीं, केरल के जिलों में संक्रमण दर तो लाहौल स्पीति से काफी कम है, लेकिन यहां कोरोना का असर पांच जिलों तक फैला है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई में इस वक्त संक्रमण दर 10.78 फीसदी पर पहुंच गया है। उधर मिजोरम के भी पांच जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से ज्यादा है। 

10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले शहर। - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह केरल के आंकड़ों पर गौर करें तो सामने आता है कि राज्य में 31 मई को 726 केस मिले थे, जबकि 8 जून को 2,271 नए मामले सामने आए। यानी बीते आठ दिन में कोरोना के नए केसों में 212 फीसदी का उछाल। इसी तरह कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next