फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India : पिछले आठ महीने में दर्ज हुए सबसे कम 8,635 दैनिक मामले, 94 लोगों की गई जान

Tue, 02 Feb 2021 10:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत मे कोरोना मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,635 नए मामले सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं, वहीं करीब नौ महीने के बाद संक्रमण से मौत के दैनिक मामलों की संख्या भी 100 से नीचे पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 8,635 नए मामले सामने आए है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 100 से भी कम मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। एक दिन में कोरोना वायरस से 94 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8,635 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमिकों की संख्या बढ़कर 1,07,66,245 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 100 से भी कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 94 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के सामने अपना दम तोड़ा है। देश में कोविड-19 वायरस से अब तक 1.54 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में अस्पताल से 13,423 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। अब देश में कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 1,04,48,406 हो गया है। कोरोना के दैनिक मामलो में संक्रमित मामलों से ज्यादा डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है।

मौजूदा समय में देश में 1.63 लाख से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं टीकाकरण अभियान की बात करें तो अब देश में करीब 40 लाख लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था, जिसके तहत अब तक 39,50,156 लोगों को टीका लग चुका है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, एक फरवरी तक कुल 19,77,52,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,59,422 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें