भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका दायर की है। इसपर शीर्ष अदालत मंगलवार को सुनवाई कर सकता है। याचिका में उन्होंने 'अल्पसंख्यक' को परिभाषित करने और राज्यवार 'अल्पसंख्यक' की पहचान के लिए दिशा निर्देश तय करने की मांग की है।