फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1.7 लाख, 47 प्रतिशत रोगी ठीक हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 30 May 2020 03:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में लागू चौथे चरण का लॉकडाउन रविवार 31 मई को खत्म हो जाएगा लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 से 1,73,763 लोग संक्रमित हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 86,422 जबकि 4,971 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 82,369 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।  

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अभी तक करीब 47.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।' शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक हुई 265 मौतों में 116 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 82 की दिल्ली में, 20 की गुजरात, मध्यप्रदेश में 13, नौ की तमिलनाडु, सात की पश्चिम बंगाल, चार-चार लोगों की मौत तेलंगाना और राजस्थान, दो की पंजाब और एक-एक व्यक्ति की मौत छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।


इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वाले 4,971 लोगों में से सबसे अधिक 2,098 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 980, दिल्ली में 398, मध्यप्रदेश में 334, पश्चिम बंगाल में 302, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 184, तमिलनाडु में 154, तेलंगाना में 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 42, जम्मू कश्मीर में 28, हरियाणा में 19, बिहार में 15, केरल में आठ और ओडिशा में सात है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और छत्तीगसढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 62,228 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 20,246, दिल्ली में 17,386, गुजरात में 15,934, राजस्थान में 8,365, मध्यप्रदेश में 7,645 और उत्तर प्रदेश में 7,284 लोग इस बीमारी की चपेट में आए।

पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 4,813, बिहार में 3,376, आंध्र प्रदेश में 3,436, कर्नाटक में 2,781, तेलंगाना में 2,425, पंजाब में 2,197, जम्मू कश्मीर में 2,164 और ओडिशा में 1,723 है। हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,721 मामले सामने आए।

वहीं केरल में 1,150, असम में 1,024, झारखंड में 511, उत्तराखंड में 716, छत्तीसगढ़ में 415, हिमाचल प्रदेश में 295, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 251, लद्दाख में 74 और गोवा में 69 मामले सामने आए। मणिपुर में संक्रमण के 59, पुड्डुचेरी में 51 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए।

मेघालय में अब तक कोरोना वायरस के 27, नगालैंड में 25, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर और नागर हवेली में दो मामले जबकि मिजोरम और सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें