फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Cases: 24 घंटे में सामने आए 54366 नए मामले, 69 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Fri, 23 Oct 2020 10:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले: तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गुरुवार को हुए इजाफे के बाद एक बार फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वहीं वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या 69 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इस दौरान दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। शुक्रवार को संक्रमण के 54,366 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 690 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 690 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक देश में 77,61,312 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 
 

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 69 लाख को पार कर गई है। अब तक 69,48,497 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 73,979  मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया, पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 20,303 की कमी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,95,509 है। दूसरी तरफ, वायरस के चलते अब तक कुल 1,17,306 लोगों की मौत हुई है।

नए मामलों में आई गिरावट
गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के 55,838 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि आज 54,366 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल वायरस के कारण 702 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज 690 मरीजों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें