फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा, प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे पर निवेश जरूरी

Fri, 23 Oct 2020 10:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौम्या स्वामीनाथन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना महामारी का सबसे जरूरी सबक है कि हमें प्राथमिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान उन देशों से अच्छे नतीजे मिले हैं जहां एक दो वर्षों में इस दिशा में निवेश किया गया।

विज्ञापन


इसके विपरीत उच्च आय वाले देशों का भी हस्र देखा जो अपनी वर्तमान स्थिति से अभिभूत थे और उन्होंने ऐसा कोई तंत्र विकसित नहीं किया जिनकी आज जरूरत है।

साल के अंत तक अमेरिक में होगा टीका
अमेरिका के स्वास्थ मंत्री एलेक्स अजार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का प्रभावी और सुरक्षित टीका अमेरिका के पास इस साल के अंत तक होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका सरकार सतर्कतापूर्वक आशावादी है कि फाइजर या मॉडर्ना में से एक या दो वैक्सीन के टीकों का वितरण अमेरिकियों में इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें