फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Cases in India: संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी कमी, सक्रिय मामले घटकर हुए 11 लाख के करीब, 895 की मौत

Mon, 07 Feb 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (7 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 83 हजार 876 ( 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संकट के बीच आज राहत की खबर आई है। दरअसल, आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी कमी आई है और सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (7 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 83 हजार 876 ( 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 895 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 11.08 लाख (11,08,938) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1.99 लाख(1,99,054) रही।  राहत की बात यह भी है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन


रविवार के आंकड़े में एक लाख से अधिक मामले आए थे 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार एक लाख सात हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए थे और 865 संक्रमितों की मौत हो गई थी। 

देश के 5 टॉप संक्रमित राज्य
देश के 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो केरल में सबसे अदिक 26,729 मामले सामने आए हैं वहीं महाराष्ट्र में 9,666 मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक में 8,425 तो तमिलनाडु में 6,120 और मध्यप्रदेश में 5,171 मामले सामने आए हैं। देश के कुल संक्रमित मरीजों में 66.9 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं। जबकि केरल में अकेले 31.87 फीसदी मामले मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.19 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं
महाराष्ट्र के लिए राहत की बात यह है कि यहां रविवार को एक भी ओमिक्रॉन का मामला नहीं मिला। हालांकि अब तक इस राज्य में 3,334 लोग ओमिक्रॉन के चपेट में आ चुके हैं।

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 169.63 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 169.63 करोड़( 1,69,63,80,755) खुराक लगाई जा चुकी हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें