फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in India: देश में कोविड-19 के मामले 18 लाख के पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या हुई 11.86 लाख

Mon, 03 Aug 2020 02:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है।

विज्ञापन

इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,86,203 हो गई है जबकि देश में 5,79,357 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है। डाटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें