केरल में सबसे पहले वायरस मिला लेकिन 84वें दिन यहां हालात सबसे बेहतर हैं। यहां 427 मरीजों में से 231 ठीक हो चुके हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 425 मरीजों में से अभी तक 129 ही ठीक हुए हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस सप्ताह 30 हजार हो सकते हैं संक्रमित
संक्रमण की मौजूदा गति रही तो सप्ताह के अंत तक देश में 30 हजार लोग संक्रमित होंगे। यानी करीब बारह हजार नए लोग संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 अप्रैल को मौतों का आंकड़ा 273 था। आठवें दिन 20 अप्रैल सोमवार 559 मौतें हुईं। दोगुने से 13 ज्यादा की मौत हो चुकी है।
मंत्रालय के अनुसार 18-19 अप्रैल के बीच मरीजों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और रविवार तक आंकड़ा 16,116 पर था। इससे 48 घंटे पहले 13,835 मरीज थे। यानी पिछले आठ दिनों में आंकड़ा से डबल हो रहा था, अब चार दिन के भीतर मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। अगर गति यही रही तो रविवार तक संक्रमित 30 हजार हो जाएंगे। हजार से ज्यादा मरीज वाले राज्यों में गति अगर इससे अधिक हुई तो तस्वीर कुछ और हो सकती है।
जमातियों ने 4 राज्यों को किया प्रभावित
जमातियों ने उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को बुरी तरह प्रभावित किया। यूपी में 59 फीसदी, तेलंगाना में 79, आंध्र में 61 और तमिलनाडु में 80 फीसदी मामले जमातियों और मरकज से जुड़े हैं।